7 ओवर में 100 से ज्यादा रन ठोके, फिर भी मिली हार... वेस्टइंडीज-न्यूजीलैंड मैच में तो गजब ही हो गया

Updated on 07-11-2025 12:34 PM
मार्क चैपमैन ने 28 गेंदों पर 78 रन की चमकदार पारी खेली जिससे न्यूजीलैंड ने गुरुवार को यहां दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में वेस्टइंडीज को तीन रन से हराकर सीरीज 1-1 से बराबर कर ली। चैपमैन ने अपनी पारी में 6 चौके और 7 छक्के लगाए।

मार्क चैपमैन ने किया कमाल

चैपमैन ने केवल 19 गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा किया। उनकी आक्रामक बल्लेबाजी के कारण न्यूजीलैंड ने नौवें से 16वें ओवर तक 100 रन जोड़े और पांच विकेट पर 207 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। चैपमैन के अलावा न्यूजीलैंड की तरफ से डेरिल मिशेल ने 14 गेंदों में नाबाद 28 और मिशेल सैंटनर ने आठ गेंदों में नाबाद 18 रन बनाए। टिम रॉबिन्सन ने शीर्ष क्रम में 39 रन का योगदान दिया।

इसके जवाब में वेस्टइंडीज की शुरुआत अच्छी नहीं रही और 13 ओवर के बाद उसका स्कोर छह विकेट पर 94 रन था। हालांकि आखिर में वेस्टइंडीज के लोअर मिडिल ऑर्डर ने न्यूजीलैंड के गेंदबाजों को जमकर धोया। एक समय पिछड़ रही वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों ने 7 ओवर से कम गेंदों में 100 से ज्यादा रन बोर्ड पर टांग दिए।

रोमांचक मुकाबले में हार

रोवमैन पॉवेल (16 गेंदों में 45 रन), रोमारियो शेफर्ड (16 गेंदों में 34 रन) और मैथ्यू फोर्ड (13 गेंदों में नाबाद 29 रन) की शानदार बल्लेबाजी के दम पर वेस्टइंडीज ने अच्छी वापसी की लेकिन आखिर में उसकी टीम आठ विकेट पर 205 रन ही बना सकी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 September 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 में देश के लिए पहला गोल्ड मेडल जीतकर भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने देशवासियों का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है। ऐसे में तमिलनाडु…
 23 September 2026
नई दिल्ली: आईपीएल फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपरकिंग्स पर एक बार फिर फिक्सिंग का साया मंडरा रहा है। टीम के एक खिलाड़ी पर आईपीएल 2025 के दौरान प्लेइंग 11 और अन्य जानकारियां…
 23 September 2026
कांटो (जापान): भारत और जापान के बीच ऐतिहासिक टी20 मुकाबले में टीम इंडिया ने 2 रन के अंतर से जीत हासिल की। मंगलवार को खेले गए इस मैच में बारिश…
 23 September 2026
नागोया: एशियन गेम्स 2026 में महिला शूटिंग टीम ने भारत को आठवां पदक दिलाया। बुधवार को महिलाओं की स्कीट टीम स्पर्धा में भारत को कांस्य पदक मिला। जापान के आइची-नागोया…
 23 September 2026
नई दिल्ली: भारतीय निशानेबाज मेघना सज्जनार ने बताया है कि बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना ने मुश्किल समय में उनकी मदद की थी। खास बात यह है कि उस समय वह…
 23 September 2026
एडिलेड: ऑस्ट्रेलिया में घरेलू क्रिकेट मैच के दौरान बुधवार को ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसने सभी को हैरान कर दिया। यहां बल्लेबाज ने पहले आधी पिच तक पहुंचकर शॉट…
 22 September 2026
साणो: जापान के साणो इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड पर मंगलवार, 22 सितंबर को एक ऐतिहासिक मुकाबला खेला जाना है, जहां श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली एक मजबूत भारतीय टीम सुजुकी कप…
 22 September 2026
आइची-नागोया: एशियन गेम्स 2026 के महिला क्रिकेट इवेंट में पाकिस्तान ने ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा जमा लिया है। मंगलवार को खेले गए ब्रॉन्ज मेडल मैच में पाकिस्तान की महिला टीम…
 22 September 2026
आइची-नागोया: एशियन गेम्स 2026 में सुचिका तारियाल ने भारत के लिए कांस्य पदक जीता है। वह इस खेल में भारत को एशियन गेम्स पदक दिलाने वाली पहली खिलाड़ी हैं। सिंगापुर…
Advt.