स्कॉटलैंड ने नामीबिया को 5 विकेट से हराया:कप्तान रिची बेरिंगटन ने सिक्स लगाकर मैच जिताया, 47 रन की पारी खेली

Updated on 07-06-2024 01:02 PM

वर्ल्ड कप में आज नामीबिया और स्कॉटलैंड के बीच मैच खेला गया। स्कॉटलैंड ने यह मुकाबला 5 विकेट से जीत लिया। कप्तान रिची बेरिंगटन ने नाबाद 47 रन की पारी खेली।

नामीबिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट खोकर 155 रन बनाए। कप्तान जेराड इरास्मस ने 31 बॉल पर 52 रन बनाए। स्कॉटलैंड के लिए ब्रैड व्हील ने 4 ओवर में 33 रन देकर 3 विकेट लिया।

नामीबिया के खिलाफ कभी नहीं जीता स्कॉटलैंड
दोनों टीमों के बीच अबतक 3 टी-20 मुकाबले खेले गए हैं। 3 मैचों में से तीनों मैच नामीबिया ने जीते। वहीं, स्कॉटलैंड कोई मुकाबला नहीं जीत सका। दोनों टीमों के बीच आखिरी मुलाकात 2021 वर्ल्ड कप में हुई थी। जिसमें स्कॉटलैंड ने पहली बारी में 8 विकेट खोकर 109 रन बनाए थे, जिसे नामीबिया ने 6 विकेट खोकर 19.1 ओवर में चेज कर लिया था।

नामीबिया के पास मैच विनर्स
नामीबिया टीम के पास शानदार संतुलन है। टीम के पास एक बैलेंस के साथ मैच विनर्स की भरमार है। ऐसे ही एक मैच विनर रूबेन ट्रम्पेलमैन हैं। उनके बाएं हाथ के स्विंग से बहुत बड़ा अंतर पैदा होता है। जब शुरुआती विकेट्स की बात आती है, तो ट्रम्पेलमैन की विश्वसनीयता पर कोई सवाल नहीं उठाया जा सकता है।

वहीं, दूसरी ओर टीम के सीनियर खिलाड़ी डेविड विसे ने भी प्रभावित किया है। 39 साल के ऑलराउंडर ने ओमान के खिलाफ सुपरओवर में 15 रन बनाने के साथ एक विकेट भी लिया और टीम की जीत में अहम योगदान दिया।

पिछले 1 साल में प्लेयर्स का प्रदर्शन देखें तो, निकोलस डेविन ने सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। वहीं, कप्तान जेराड इरास्मस के नाम सबसे ज्यादा विकेट है।

स्कॉटलैंड के ओपनर्स शानदार फॉर्म में
स्कॉटलैंड के ओपनर्स शानदार फॉर्म में हैं। पिछले मुकाबले में इंग्लैंड के खिलाफ जॉर्ज मुन्से और माइकल जॉन्स ने पहले 10 ओवर में बिना विकेट खोए 90 रन बनाकर टीम को शानदार शुरुआत दी थी। वहीं, दूसरी ओर पिछले 12 महीनों में टीम के बॉलर ब्रैड करी ने शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने महज 12 मैचों में 19 विकेट लिए हैं।

पॉसिबल प्लेइंग इलेवन
स्कॉटलैंड: रिची बेरिंगटन (कप्तान), जॉर्ज मुन्से, माइकल जोन्स, ब्रैंडन मैकमुलन, मैथ्यू क्रॉस (विकेटकीपर), माइकल लीस्क, मार्क वॉट, क्रिस ग्रीव्स, क्रिस्टोफर सोल, ब्रेड वील और ब्रैडली करी।

नामीबिया : जेराड इरास्मस (कप्तान), निको डेविन, माइकल वान लिंगेन, जान फ्राइलिनक, मालन क्रूगर, जेजे स्मिट, डेविड विसे, जेन ग्रीन, रूबेन ट्रम्पेलमैन, बर्नार्ड स्कोल्ट्ज और तांगेनी लुंगामेनी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 October 2026
नई दिल्ली: न्यूजीलैंड के आगामी टेस्ट दौरे को ध्यान में रखते हुए भारतीय स्टार बल्लेबाज केएल राहुल और तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को आंध्र के खिलाफ होने वाले रणजी ट्रॉफी…
 02 October 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में रोहित शर्मा ने शानदार शतकीय पारी खेली लेकिन पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन…
 02 October 2026
नई दिल्ली: आईसीसी द्वारा वनडे विश्व कप 2027 के आधिकारिक कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही क्रिकेट गलियारों में बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव…
 02 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय तीरंदाजी के इतिहास में एक नया सुनहरा पन्ना दर्ज हो गया है। एशियन गेम्स 2026 में अंकिता भगत, कीर्ति और कुमकुम अनिल मोहौद की तिकड़ी ने महिला…
 02 October 2026
नई दिल्ली: दुबई से इजरायल की राजधानी तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की एक फ्लाइट में अपनी जान की बाजी लगाकर 174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार…
 02 October 2026
नोगाया: एशियन गेम्स 2026 में कुमकुम ने धीरज बोम्मादेवरा के साथ मिलकर मिश्रित रिकर्व टीम स्पर्धा में भी ऐतिहासिक रजत पदक हासिल किया। फाइनल में भारतीय जोड़ी को चीन के…
 02 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय स्टार मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन ने अपने जन्मदिन के खास मौके पर देश को स्वर्णिम सौगात दी है। एशियन गेम्स 2026 में महिलाओं के 75 किग्रा वर्ग के…
 01 October 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे मुकाबले में 406 रनों के विशाल लक्ष्य को हासिल कर रिकॉर्ड जीत दर्ज करने के बावजूद भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर…
 01 October 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने अपने बल्ले से वो इतिहास रच दिया जिसे क्रिकेट जगत सालों तक…
Advt.