हैदराबाद पर फंसा पेंच, मैच की तारीख बदलने की मांग पर BCCI की दो टूक- नहीं हो पाएगा

Updated on 22-08-2023 01:30 PM
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने सोमवार को आईसीसी विश्व कप 2023 के कार्यक्रम में बदलाव के हैदराबाद क्रिकेट संघ (एचसीए) के अनुरोध को आधिकारिक तौर पर खारिज कर दिया। एचसीए ने भारत में पांच अक्टूबर से शुरू हो रहे एकदिवसीय विश्व कप के दौरान लगातार दो दिन दो मैचों की मेजबानी को संगठनात्मक और सुरक्षा कारणों से मुश्किल करार देते हुए कार्यक्रम में बदलाव की मांग की थी।

सिरे से खारिज मांग
बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने रविवार को ही कहा था कि कार्यक्रम में और बदलाव संभव नहीं है। बीसीसीआई के सूत्र ने बताया, 'बीसीसीआई सचिव जय शाह ने एशिया कप टीम चयन बैठक (जिसके लिए सचिव संयोजक हैं) के बाद दिल्ली में एचसीए अधिकारियों के साथ बैठक की और राज्य इकाई को स्पष्ट कर दिया की नौ अगस्त को संशोधित कार्यक्रम जारी होने के बाद कोई बदलाव नहीं किया जाएगा।'

हैदराबाद में भारत के मैच नहीं
काफी विलंब के बाद इस साल जून में विश्व कप के कार्यक्रम की घोषणा की गई थी। बीसीसीआई और आईसीसी (अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद) ने इस महीने की शुरुआत में नौ मैचों के कार्यक्रम में बदलाव किया, जिसमें भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला बड़ा मुकाबला भी शामिल था। भारत और पाकिस्तान के मैच के आयोजन को एक दिन पहले 14 अक्टूबर को कर दिया गया। इसके अलावा हैदराबाद में श्रीलंका के खिलाफ पाकिस्तान का मैच 12 अक्टूबर की जगह 10 अक्टूबर कर दिया गया। एचसीए इससे पहले नौ अक्टूबर को न्यूजीलैंड बनाम नीदरलैंड मैच की भी मेजबानी कर रहा है।

सुरक्षा व्यवस्था बड़ा मसला
हैदराबाद पुलिस ने लगातार दो मैचों के लिए सुरक्षा प्रदान करने पर आपत्ति व्यक्त करते हुए दो मैचों के बीच कम से कम एक दिन का समय मांगा था। इस में बदलाव करने से न्यूजीलैंड और नीदरलैंड की टीमों का यात्रा कार्यक्रम पर भी प्रभाव पड़ेगा। इसके लिए दोनों देश के क्रिकेट बोर्ड तैयार नहीं होंगे। आईसीसी भी इसकी मंजूरी नहीं देगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
लखनऊ में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले T20 मुकाबले में भारतीय टीम ने 8 विकेट से एकतरफा और धमाकेदार जीत दर्ज की। इस जीत के सबसे बड़े हीरो कप्तान…
 07 October 2026
लखनऊ: भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने 8 विकेट से जीत दर्ज की और 5 मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त…
 07 October 2026
गाजीपुर: भारतीय हॉकी टीम के मिडफील्डर राजकुमार पाल ने एशियन गेम्स का अपना गोल्ड मेडल अपनी मां को समर्पित किया है। घर पहुंचने के बाद उन्होंने अपना मेडल मां के…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने 4 साल बाद टीम इंडिया में भुवनेश्वर कुमार की वापसी पर खुशी जाहिर की है। न्यूजीलैंड के खिलाफ 22…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय महिला टीम को पहली बार विश्व चैंपियन बनाने वाली कप्तान हरमनप्रीत कौर ने तीनों फॉर्मेट में भारत की कप्तानी छोड़ दी है। वह अब सिर्फ एक खिलाड़ी…
 07 October 2026
नई दिल्ली: WWE रिंग में अपना एकतरफा राज करने वाले ट्राइबल चीफ और मौजूदा हैवीवेट चैंपियन रोमन रेंस का स्टारडम आज जिस ऊंचाई पर है, उसे देखकर अक्सर लोग भूल…
 06 October 2026
बीजिंग में खेले जा रहे चाइना ओपन के पुरुष सिंगल्स सेमीफाइनल में रूस के डेनिल मेदवेदेव को नोवाक जोकोविच के खिलाफ मुकाबले के दौरान डिसक्वालिफाई कर दिया गया।दूसरे सेट के…
 06 October 2026
हरमनप्रीत कौर ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी छोड़ दी है। उन्होंने मंगलवार को इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी। हरमनप्रीत की जगह स्मृति मंधाना टीम की नई…
 06 October 2026
आईपीएल 2027 से पहले मुंबई इंडियंस की टीम में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। पिछले कुछ सीजन में टीम का प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा है। 2026…
Advt.