कांपा समिति शिविर का एसडीएम ने किया निरीक्षण

Updated on 19-07-2025 01:40 PM

बेमेतरा। आगामी खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में समर्थन मूल्य पर धान विक्रय के लिए एग्रीस्टैक पोर्टल में किसान पंजीयन (फार्मर आईडी ) को अनिवार्य कर दिया गया है।

इसी कड़ी में साजा विकासखंड के ग्राम स्तर पर 15 जुलाई से 25 जुलाई तक विशेष शिविरों का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें कृषि भूमि स्वामियों का डिजिटल पब्लिक इन्फ्रास्ट्रक्चर के तहत एकीकृत पंजीयन किया जा रहा है। इन शिविरों में क्षेत्रीय ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी, पटवारी एवं सेवा सहकारी समितियों के कर्मचारी सक्रिय रूप से किसानों को फार्मर आईडी पंजीयन के लिए प्रेरित कर रहे हैं।

आज 18 जुलाई को सेवा सहकारी समिति कांपा में आयोजित शिविर का औचक निरीक्षण अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्रीमती पिंकी मनहर द्वारा किया गया। निरीक्षण के दौरान कई कृषकों ने उन्हें फार्मर आईडी निर्माण में आ रही तकनीकी समस्याओं से अवगत कराया, जिस पर त्वरित समाधान के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

शिविर में खाद वितरण की स्थिति की भी समीक्षा की गई। खाद की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी एवं समिति प्रबंधक को आवश्यक निर्देश दिए गए। कांपा समिति अंतर्गत कुल 853 कृषकों का फार्मर आईडी बनाया जाना है, जिनमें से अब तक 673 किसानों का पंजीयन पूर्ण हो चुका है। आज के शिविर में 30 नए किसानों का पंजीयन किया गया। शेष किसानों को मुनियादी के माध्यम से सूचना देकर शिविर में उपस्थित होने हेतु जागरूक किया जा रहा है। इस अवसर पर तहसीलदार थानखम्हरिया श्री मोरध्वज साहू, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी श्री दिनेश धुर्वे, क्षेत्रीय कृषि विस्तार अधिकारी, हल्का पटवारी, समिति प्रबंधक एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रीय कृषक उपस्थित रहे।

जिला प्रशासन द्वारा कृषकों से आग्रह किया गया है कि वे निर्धारित तिथि तक शिविर में पहुंचकर फार्मर आईडी अनिवार्य रूप से बनवा लें, जिससे उन्हें समर्थन मूल्य पर धान विक्रय की सुविधा प्राप्त हो सके।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पीडब्ल्यूडी रामपुर में आज विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय रामपुर की छात्राओं द्वारा…
 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शहर के स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय, एनसीडीसी, एसईसीएल कोरबा में नमो सेवा गाथा कार्यक्रम के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा की साप्ताहिक बैठक आयोजित हुई। बैठक में शासन की फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति, मुख्यमंत्री जनदर्शन, मंत्रियों, पीएमओ पीजी…
 07 October 2026
कोरबा। मानव-हाथी द्वंद्व प्रबंधन के लिए गठित समिति की बैठक आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में हाथियों से प्रभावित किसानों को फसल…
 07 October 2026
कोरबा। जिले में नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण, युवाओं एवं विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से सुरक्षित रखने तथा तंबाकू मुक्त वातावरण बनाने हेतु  जिला दंडाधिकारी  कुणाल दुदावत…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज अपने कक्ष में स्वर्गीय  रविन्द्र कुमार जायसवाल के ज्येष्ठ पुत्र  राहुल कुमार जायसवाल को पटवारी (प्रशिक्षु) पद पर अनुकम्पा नियुक्ति का पत्र सौंपा। इस…
 07 October 2026
कटघोरा/कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत कटघोरा विकासखंड के ग्राम कसाईपाली में आज सेवा सेतु शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल 102 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 94 का…
 07 October 2026
कोरबा। कृषि विभाग एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की क्रियान्वयन एजेंसी एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में आज कार्यक्रम आयोजित कर जिले की छह महिला कृषकों को…
 07 October 2026
बिलासपुर। कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं सामुदायिक…
Advt.