एसडीएम कटघोरा ने भू-विस्थापितों से रोजगार एवं पुनर्वास के संबंध में की चर्चा

Updated on 05-10-2024 12:04 PM

कोरबा ।  अनुविभागीय अधिकारी (रा०) कटघोरा रोहित सिंह, तहसीलदार दर्री एवं तहसीलदार दीपका द्वारा एसईसीएल प्रभावित ग्राम जटराज, पाली, पडनिया, खोडरी, रिस्दी, का दौरा कर भूविस्थापितों से मिलकर रोजगार एवं पुर्नवास पर चर्चा की गई। चर्चा के दौरान ग्रामवासियों के द्वारा अवगत कराया गया कि रोजगार सत्यापन के दौरान एसईसीएल प्रबंधन के द्वारा भू-अर्जन पश्चात एवं पूर्व पुराने राजस्व अभिलेखों की मांग की जाती है एवं जिससे अनावश्यक विलंब होता है। एसडीएम द्वारा मौके पर ही तत्काल जीएम कुसमुण्डा को फोन कर ग्रामीणों की समस्या से अवगत कराकर कहा गया कि अनावश्यक दस्तावेजों की मांग भू-विस्थापितों से ना किया करें। इस संबंध में दस्तावेज मांग करने पर उन्होंने एसडीएम एवं संबंधित तहसीलदार को तत्काल अवगत कराने कहा।


एसडीएम द्वारा एसईसीएल प्रबंधन को यह भी कहा गया है कि जिनकी नौकरी रोजगार स्वीकृत हो चुकी है।


 उनकी नियुक्ति पत्र यह कहकर ना रोका जावें की मकान को पहले खाली करके देवें। पुर्नवास के संबंध में पाली एवं पडनिया के ग्रामवासियों से चर्चा की एवं ग्राम खम्हरिया में पुर्नवास हेतु विकसित किये जा रहे स्थल के बारे में अवगत कराया गया साथ ही भू-विस्थापितों के द्वारा भी यथाशीघ्र रोजगार दिलाने एवं विकसित पुर्नवास स्थल प्रदाय किये जाने की मांग एसडीएम से की गई। जिससे ग्रामवासी पुर्नवास स्थल पर पुर्नस्थापित हो सके। एसईसीएल प्रबंधन के अधिकारियों के साथ ग्राम खम्हरिया में पुर्नवास हेतु विकसित किये जा रहे स्थल में सुव्यवस्थित देव स्थल, विद्यालय, खेल के मैदान, आंगनबाड़ी, अस्पताल एवं मुक्तिधाम आदि सुविधाऐं यथाशीघ्र विकसित किये जाने निर्देशित किया गया। ग्राम पाली में परिसंपत्ति के सर्वे टीम द्वारा किये जा रहे सर्वे कार्य का निरीक्षण किया गया एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 October 2026
छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई के साथ ही मौसम का मिजाज बदल गया है। प्रदेश में बारिश की एक्टिविटी थमने से अब दिन के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में मां-बेटी की हत्या और रेप के मामले में कोर्ट में चार्जशीट पेश की गई। प्रत्यक्ष गवाही के अभाव में पुलिस ने फॉरेंसिक और डिजिटल सबूतों के…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में स्कूल प्रिंसिपल ने चोरों का गैंग बनाया, फिर कृषि अधिकारी बनकर सर्वे के नाम पर सूने मकानों को टारगेट करते थे। सर्वे करने की बात कहते…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के कोरबा में रेप के आरोपी का अस्पताल में आराम फरमाते हुए वीडियो सामने आया है। वीडियो में आरोपी पवन महतो मोबाइल पर बात करते और गुटखा खाते नजर…
 12 October 2026
रायपुर में भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच टी-20 सीरीज का रोमांच जल्द शुरू होने वाला है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कैप्टन स्मृति मंधाना और उनकी…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में टीचर रजनी बरेठ और उसके 12वीं में पढ़ने वाले बेटे सुजल बरेठ की हत्या मामले में लव अफेयर और पैसों के विवाद का एंगल सामने आया…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में गणित का सवाल हल नहीं कर पाने पर शिक्षक ने 8 साल की छात्रा की पिटाई कर दी। शिक्षक भागचंद चतुर्वेदी ने बच्ची के गाल…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। आरोपी ने घर में घुसकर मां और बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों की…
 10 October 2026
बिलासपुर । राज्यपाल  रमेन डेका ने कहा कि जूडो केवल एक खेल नहीं, बल्कि साहस, आत्मसंयम, अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करने का सशक्त माध्यम है। यह विपरीत परिस्थितियों में धैर्य…
Advt.