DHFL घोटाले में वधावन भाइयों पर सेबी की सख्त कार्रवाई, 5 साल के लिए किया बैन

Updated on 14-08-2025 04:20 PM
नई दिल्ली: सेबी ने दीवान हाउसिंग फाइनेंस कॉर्पोरेशन लिमिटेड (DHFL) के वधावन परिवार के कपिल और धीरज वधावन समेत चार सदस्यों सहित कुल छह पूर्व शीर्ष अधिकारियों पर 120 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है और उन्हें पांच साल तक के लिए बाजार से प्रतिबंधित कर दिया है। यह कार्रवाई एक विस्तृत जांच के बाद की गई है, जिसमें बड़े पैमाने पर धन की हेराफेरी, खातों में हेराफेरी और कंपनी की वित्तीय स्थिति को जानबूझकर गलत तरीके से पेश करने का खुलासा हुआ है। सेबी की तरफ से प्रतिबंधित लोगों में गैर-कार्यकारी चेयरमैन राकेश वधावन, पूर्व गैर-कार्यकारी निदेशक सारंग वधावन, जॉइंट एमडी एवं सीओओ हर्षिल मेहता और पूर्व सीएफओ संतोष शर्मा भी शामिल हैं।

प्रतिबंधित किए गए सभी लोगों पर फंड्स की हेराफेरी करने और खातों में फर्जीवाड़ा करने के आरोप हैं। सेबी की जांच में पाया गया कि 2006 से 2019 के बीच, DHFL प्रबंधन ने हजारों करोड़ रुपये ‘बांद्रा बुक एंटिटीज’(प्रमोटरों से जुड़ी शेल फर्मों) को दिए, जबकि उन्हें रिटेल हाउसिंग लोन के रूप में दर्ज किया गया था। सेबी के मुताबिक, कपिल और धीरज वधावन इस धोखाधड़ी के मुख्य सूत्रधार थे, जबकि राकेश और सारंग भी इसमें शामिल थे। सेबी ने कपिल और धीरज को प्रतिभूति बाजार से पांच साल के लिए प्रतिबंधित किया है जबकि राकेश और सारंग पर चार साल और मेहता और शर्मा पर तीन साल की रोक लगाई गई है।

कैसे किया घोटाला

जांच में पता चला कि 39 बीबीई कंपनियों को डीएचएफएल ने 5,662.44 करोड़ रुपये के ऋण दिए थे जिनमें से 40 प्रतिशत रकम प्रमोटर्स से जुड़ी अन्य 48 इकाइयों को भेज दी गई। सेबी ने कपिल एवं धीरज को प्रतिभूति बाजार से पांच साल के लिए प्रतिबंधित किया है जबकि राकेश एवं सारंग पर चार साल और मेहता एवं शर्मा पर तीन साल की रोक लगाई गई है।इसके साथ ही बाजार नियामक ने कपिल एवं धीरज पर 27-27 करोड़, राकेश एवं सारंग पर 20.75-20.75 करोड़, मेहता पर 11.75 करोड़ और शर्मा पर 12.75 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। इस तरह कुल 120 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया है। सेबी ने इस मामले में सितंबर, 2020 में अंतरिम आदेश जारी किया था और आरोपियों पर कई तरह की बंदिशें लगाई थीं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 June 2026
मुंबई: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार (Forex Reserve) में इस बार तगड़ी वाली गिरावट देखी गई है। एक ही सप्ताह के दौरान विदेशी मुद्रा भंडार से करीब 10 अरब डॉलर…
 20 June 2026
नई दिल्ली: थर्मल पावर प्लांट से निकली राख ( Fly Ash ) कभी पावर प्लांट के लिए सर दर्द का सबब था। लेकिन जबसे इसका उपयोग सड़क बनाने, सीमेंट या…
 20 June 2026
नई दिल्‍ली: साफ-सुथरी ऊर्जा की ओर दुनिया का झुकाव अब एक ज्‍यादा मुश्किल और अनिश्चित दौर में पहुंच रहा है। जियोपॉलिटिकल टेंशन, सप्लाई चेन में रुकावटें और एनर्जी सिक्‍योरिटी की…
 20 June 2026
नई दिल्ली: स्मार्टफोन और पैसेंजर वीकल्स की लगातार बढ़ती कीमतों के कारण बड़ी संख्या में भारतीय कंस्यूमर्स अब रीफर्बिश्ड और सेकंड हैंड सामानों की ओर रुख कर रहे हैं। मोबाइल…
 19 June 2026
नई दिल्ली: एंप्लॉयीज प्रॉविडेंट फंड ऑर्गनाइजेशन (EPFO) के 7 करोड़ से अधिक सदस्य UPI और ATM के जरिए अपने पीएफ अकाउंट से फंड निकाल सकेंगे। सरकारी सूत्रों ने गुरुवार को…
 19 June 2026
नई दिल्ली: नेचुरल गैस (एलएनजी) एक्‍सपोर्ट में अमेरिका ने अपनी पकड़ मजबूत की है। पश्चिम एशिया के बीच संकट के दौर में उसे ऐसा करने का मौका मिला। ग्‍लोबल मार्केट…
 19 June 2026
 पश्चिम एशिया में युद्ध पर फिलहाल विराम है। लेकिन युद्ध की वजह से हुए नकुसान की भरपायी के लिए ईरान ने होर्मुज पर टोल वसूलने का संकेत दिया है। इससे…
 19 June 2026
नई दिल्ली: कोरोना महामारी के बाद भारत व्हिस्की की बिक्री में आई उछाल अब धीमी पड़ती दिख रही है। देश में विदेशी व्हिस्की की बिक्री की ग्रोथ 2025 में लगातार…
 16 June 2026
नई दिल्ली: हाल में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने भारतीय बाजार से काफी पैसा निकाला है। इससे रुपये पर दबाव बढ़ा है और उसमें गिरावट आई है। इस बीच आरबीआई ने…
Advt.