एस.ई.सी.एल. बिलासपुर सी.एस.आर. योजना के तहत प्रायोजित कौशल प्रशिक्षण का समापन

Updated on 15-09-2022 05:29 PM
केन्द्रीय पेट्रोरसायन अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (सिपेट), रायपुर में साऊथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड एसीईसीएल बिलासपुर द्वारा प्रायोजित छत्तीसगढ़ राज्य से एसईसीएल खनन प्रभावित क्षेत्रों के युवाओं को कौशल विकास प्रशिक्षण के माध्यम से रोजगार के अवसर प्रदान किये जा रहे है।इसी तारतम्य में सिपेट, रायपुर में 6 माह का मशीन ऑपरेटर-इंजेक्शन मोल्डिंग कोर्स में प्रशिक्षण प्रदान किया गया, जिसका समापन समारोह शनिवार को आयोजित किया गया।

समापन समारोह में प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण प्रमाण पत्र के साथ-साथ शत प्रतिशत रोजगार प्रदान किया गया, जिसमें मेसर्स एम.आर.एफ. लिमिटेड, गुजरात, मेसर्स मदरसन ऑटोमोटिव टेक्नोलॉजी एण्ड इंजीनियरिंग, सानन्द, एवं मेसर्स डिक्सन टेक्नोलॉजी लिमिटेड, तिरूपति, आंध्रप्रदेश में नियोजन के प्रस्ताव पत्र प्रदान किये गये।

कार्यक्रम में सिपेट रायपुर से नीतेश जैन प्रशासनिक अधिकारी, नीलेश शमाज़् नियोजन प्रभारी, बी. श्रीनिवास राव, नीरज सार्वा, विनय कुमार एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।कार्यक्रम विजय कुमार पांडे स्वास्थ्य अधिकारी नगर निगम रायपुर, लवेश सिंह उप प्रबंधक (सी.एस.आर.) एस.ई.सी.एल बिलासपुर के विशिष्ट आथित्य एवं डॉ. आलोक साहू निदेशक एवं प्रमुख सिपेट रायपुर अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ।

श्री लवेश सिंह द्वारा प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित करते हुए जानकारी दी गई कि किस प्रकार साऊथ ईस्टनज़् कोलफील्ड्स लिमिटेड एसईसीएल सिपेट के साथ मिलकर छत्तीसगढ़ राज्य के एसईसीएल खनन प्रभावित क्षेत्रों के युवाओं को प्रशिक्षण देते रोजगार की अवसर प्रदान कर रहा है। साथ ही यह अनुरोध किया गया कि सिपेट में भविष्य में होने वाले प्रशिक्षण कार्यक्रमों में प्रशिक्षणार्थी अधिक से अधिक संख्या में अपने आस-पास के युवा साथियों को जागरूक एवं प्रेरित कर उनके जीवन में रोजगार की अवसर प्रदान करने में सहयोग करें। तत्पश्चात् विशिष्ट अतिथि विजय कुमार पाण्डे एवं कार्यक्रम के अध्यक्ष डॉ. आलोक साहू द्वारा प्रशिक्षणार्थियों को मार्गदर्शन एवं शुभकामनाएं प्रदान की गई।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 26 April 2026
सारंगढ़ बिलाईगढ़। आंगनबाड़ी केंद्र कोतरी में पोषण पखवाड़ा 2026 का समापन कार्यक्रम विगत दिवस किया गया। इस अवसर पर ईसीसीई कार्यक्रम, पालक सम्मेलन, गोद भराई, अन्नप्राशन, न्योता भोज एवं आधार पंजीयन…
 26 April 2026
उत्तर बस्तर कांकेर। जिला बाल संरक्षण इकाई को प्राप्त सूचना के आधार पर ब्लॉक भानुप्रतापपुर के ग्राम पंचायत तुएगहन, थाना कोरर क्षेत्र में प्रस्तावित बाल विवाह पर प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई…
 26 April 2026
दुर्ग, कलेक्टर  अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के मार्गदर्शन में आज जिले भर में ’विश्व मलेरिया दिवस’ के अवसर पर विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।…
 26 April 2026
दुर्ग, आगामी नेशनल लोक अदालत को अधिकतम सफल एवं परिणामोन्मुख बनाने के उद्देश्य से राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर तथा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, दुर्ग के…
 26 April 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत के निर्देशन में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिले के सभी औद्योगिक प्रतिष्ठानों की बैठक आयोजित की गई। अपर कलेक्टर  ओंकार यादव ने सक्ती जिले के ग्राम सिंघीतरई…
 26 April 2026
गरियाबंद। जिले में जल शक्ति अभियान के अंतर्गत जल संचयन और संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए जिला स्तरीय महाभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कलेक्टर  बी.एस. उइके ने…
 26 April 2026
धमतरी। जिले के बीसीएस पीजी कॉलेज परिसर में आयोजित दो दिवसीय “युवा फेस्ट-2026” के दूसरे दिन आज उत्साह, रचनात्मकता और युवा ऊर्जा का अनूठा संगम देखने को मिला। कार्यक्रम में मुख्य…
 26 April 2026
धमतरी। जिले में आयोजित युवा फेस्ट में विभिन्न महाविद्यालयों, संस्थाओं और विभागों द्वारा युवाओं को एक ही मंच पर ज्ञान, नवाचार और करियर संबंधी जानकारी उपलब्ध कराने का सार्थक प्रयास किया…
 25 April 2026
राजनांदगांव। राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम महरूम के आयुष्मान आरोग्य मंदिर-आयुष में प्रतिदिन योगाभ्यास का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण योगाभ्यास में शामिल हो रहे है।  इसी क्रम…
Advt.