एसईसीएल ने की 302 माइनिंग सरदारों की भर्ती

Updated on 23-03-2025 02:23 PM

बिलासपुर। एसईसीएल ने माइनिंग सरदार भर्ती परीक्षा में सफल रहे 302 उम्मीदवारों को नियुक्ति आदेश (पोस्टिंग ऑर्डर) जारी कर दिए हैं।  19 मार्च  को एसईसीएल मुख्यालय से यह आदेश जारी किए गए हैं और संबंधित उम्मीदवारों को भेजे गए हैं। कोयला खान विनियम 2017 के तहत माइनिंग सरदार एक वैधानिक पद है, जो खदानों के सुरक्षित और प्रभावी संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। माइनिंग सरदार की जिम्मेदारी होती है कि वह खान अधिनियम, विनियमों और आदेशों के पालन को सुनिश्चित करे और किसी भी उल्लंघन की जानकारी शीघ्र ही अपने वरिष्ठ अधिकारियों को दे।

एसईसीएल ने माइनिंग सरदार के 350 पदों के लिए भर्ती अधिसूचना जारी की थी, जिसके लिए 8000 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए थे। चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब 302 सफल अभ्यर्थियों को नियुक्ति दी जा रही है। एसईसीएल क्षेत्र के युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

यह भर्ती प्रक्रिया न केवल क्षेत्रीय युवाओं को रोजगार सुनिश्चित करने में सहायक होगी, बल्कि खनन उद्योग की सुरक्षा और संचालन को भी मजबूती प्रदान करेगी। इस अवसर पर एसईसीएल सीएमडी श्री जेपी द्विवेदी एवं निदेशक (कार्मिक) श्री बिरंची दास द्वारा सफल अभ्यर्थियों को शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
रायपुर, हल्द्वानी में कांग्रेस की रैली स्थल पर कथित शुद्धिकरण की घटना के विरोध में छत्तीसगढ़ कांग्रेस आज प्रदेशभर में जिला स्तरीय मार्च और सत्याग्रह करेगी। कांग्रेस ने सभी जिला, शहर,…
 14 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट है। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में कुछ जगह अति भारी बारिश, जबकि एक-दो स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती…
 14 August 2026
जगदलपुर, बस्तर में नक्सलवाद से आजादी की तस्वीर आज कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर दिखाई देगी। तिरंगा यात्रा के तीसरे और अंतिम दिन बीजापुर से यात्रा आवापल्ली, उसूर, गलगाम, नंबी और ताड़पाला…
 14 August 2026
रायपुर, स्वतंत्रता दिवस के चलते एयरपोर्ट में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस वजह से तस्कर ट्रेनों से सोने की तस्करी कर रहे हैं। गुरुवार को रायपुर और नागपुर…
 14 August 2026
कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन तोमन साहू की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की गतिविधियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक…
 14 August 2026
कोंडागांव। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करंजी में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण…
 14 August 2026
कोण्डागांव। रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत कोण्डागांव जिले से 51 श्रद्धालुओं का दल अयोध्या धाम में भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए मंगलवार की रात रवाना हुआ। श्रद्धालुओं के दल को…
 14 August 2026
कोंडागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से गुरुवार को कोंडागांव में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा के माध्यम…
 14 August 2026
कोण्डागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के विकास नगर स्टेडियम में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में कांकेर सांसद भोजराज नाग ध्वजारोहण करेंगे। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह…
Advt.