एसईसीएल कर्मी की धारदार हथियार से हत्या

Updated on 24-05-2023 08:56 PM
कोरबा । कोरबा जिले के ऊर्जा नगर क्वार्टर नंबर - 7 में एसईसीएल कर्मचारी की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई है। मंगलवार रात करीब 2 बजे वारदात को अंजाम दिया गया। मृतक जगजीवन रात्रे (36 वर्ष) एसईसीएल गेवरा में कैटेगरी-1 में पदस्थ था। मामला दीपका थाना क्षेत्र का है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, मंगलवार रात करीब 2 बजे कुछ लोग जगजीवन रात्रे के घर पहुंचे और दरवाजा खटखटाने लगे। आवाज सुनकर युवक ने दरवाजा खोला, उन्हें घर के अंदर बैठाया और पानी मांगने पर किचन में पानी लाने भी गया।

पत्नी ने पूछा कि इतनी रात में कौन लोग उनके घर आए हैं, तब उसने पत्नी को उन्हें अपना दोस्त बताया। इधर जगजीवन अपने साथियों को देने के लिए पानी की बोतल ले ही रहा था कि युवक किचन में घुस आए और धारदार हथियार से हमला कर जगजीवन रात्रे को मौत के घाट उतार दिया।

पति की हत्या होता देख घबराई पत्नी अपने दोनों बच्चों को लेकर बेडरूम में भाग गई और दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। इधर हत्या को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गए। काफी देर के बाद डरी-सहमी पत्नी बाहर निकली, तो पति की लहूलुहान लाश उसे दिखाई दी। पति के मोबाइल से घटना की सूचना उसने दीपका थाना पुलिस को दी।

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। खून से लथपथ लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया गया है। मौके पर डॉग स्क्वॉड और फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम भी मौजूद है।

घटना के वक्त घर में मौजूद पत्नी से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने कहा कि घरवालों के अलावा आसपास के लोगों के भी बयान लिए जा रहे हैं। आरोपियों की तलाश के लिए मुखबिरों को भी एक्टिव कर दिया गया है।

पुलिस ने कहा कि आपसी रंजिश, कर्ज समेत हत्या की अन्य वजहों पर जांच की जा रही है। मृतक के मोबाइल की कॉल डिटेल भी खंगाली जाएगी, ताकि पता चल सके कि उसकी आखिरी बार किन लोगों से बात हुई। किन-किन लोगों के संपर्क में वो था, ताकि आरोपियों का कोई सुराग लग सके। इधर हत्याकांड के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई है।

पुलिस ने कहा कि पत्नी ने पूछताछ में ये बताया है कि आरोपी एक से ज्यादा की संख्या में थे और मंगलवार देर रात 2 बजे उनके घर में आए थे। उन्होंने उसके पति की हत्या की और इसके बाद फरार हो गए। पुलिस ने कहा कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
जगदलपुर, दंतेवाड़ा और नारायणपुर जिले के बॉर्डर में स्थित धौड़ाई वन परिक्षेत्र में तेंदुए का शिकार किया गया है। वन विभाग की टीम ने 3 तस्करों को तेंदुए की खाल के…
 11 August 2026
जगदलपुर, जगदलपुर में सोमवार को उत्तर और दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की रणनीतिक बैठक हुई। मीटिंग में बढ़ते बिजली बिल, स्मार्ट मीटर और 400 यूनिट तक बिजली बिल हाफ योजना को…
 11 August 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई स्टील प्लांट (BSP) के ब्लास्ट फर्नेस से 250 टन लोहा चोरी और फ्लू डस्ट के अवैध परिवहन के मामले में पूर्व जीएम हिमांशु भूषण मलिक को हाईकोर्ट से बड़ी…
 11 August 2026
बिलासपुर, छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में सोमवार को विवाद के बाद 2 युवकों ने शराब दुकान के सामने दिनदहाड़े भाजपा समर्थित पूर्व जनपद सदस्य के पति की गला रेतकर हत्या कर दी।…
 11 August 2026
रायपुर, रायपुर के संजय नगर इलाके में पुलिस ने छापेमारी कर एक बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया है। आरोपी करीब 26 साल से रायपुर में रह रहा था और यहां गाड़ी…
 11 August 2026
कोंडागांव। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी की अध्यक्ष्ता एवं उनकी उपस्थिति में अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी एवं मॉनिटरिंग सेल, नेशनल लोक अदालत…
 11 August 2026
कोंडागांव, कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने शुक्रवार को केशकाल विकासखंड अंतर्गत ग्राम जामगांव में निर्माणाधीन 132/33 केवी विद्युत उपकेंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उपकेंद्र के निर्माण कार्यों की प्रगति…
 11 August 2026
कोंडागांव । स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिलेभ्र में 'उल्लास महा चौपाल' का आयोजन किया जाएगा। ध्वजारोहण के बाद स्कूलों और ग्राम पंचायतों में होने वाले इस कार्यक्रम के जरिए…
 11 August 2026
कोण्डागांव। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव गायत्री साय के नेतृत्व में …
Advt.