OYO में दूसरी बार छंटनी:3,700 में से 600 एम्प्लॉइज को निकालेगी ओयो, 250 नए लोगों को हायर भी करेगी कंपनी

Updated on 04-12-2022 05:50 PM

हॉस्पिटैलिटी चेन OYO ने शनिवार (3 दिसंबर) को कंपनी के कुछ एम्प्लॉइज की छंटनी करने की अनाउंसमेंट की है। कंपनी ने कहा कि वह अपने 3,700 के वर्कफोर्स में से 600 एम्प्लॉइज की छंटनी करेगी। OYO ने अपने ऑर्गेनाइजेशन स्ट्रक्चर में बदलाव करने के लिए यह फैसला किया है। इसके अलावा कंपनी 250 नए एम्प्लॉइज को हायर भी करेगी।

हम अपनी टीमों के साइज को कम कर रहे हैं: OYO
होमग्रोन हॉस्पिटैलिटी चेन स्टार्टअप OYO ने एक स्टेटमेंट में कहा, 'हम अपनी प्रोडक्ट एंड इंजीनियरिंग टीम, कॉर्पोरेट हेडक्वार्टर और OYO वेकेशन होम्स टीम्स का साइज कम कर रहे हैं। वहीं हम अपनी पार्टनर रिलेशनशिप मैनेजमेंट और बिजनेस डेवलपमेंट टीमों में लोगों को हायर भी करेंगे।'

मैं एम्प्लॉइज को सपोर्ट करेंगे: CEO रितेश अग्रवाल
OYO के फाउंडर और ग्रुप CEO रितेश अग्रवाल ने कंपनी में बदलाव के बारे में बात करते हुए कहा, 'हम यह सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे कि हम जिन लोगों को निकाल रहे हैं, उनमें से ज्यादातर एम्प्लॉइज लाभकारी रूप से कार्यरत हैं। OYO टीम का हर मेंबर और मैं खुद इन एम्प्लॉइज में से हर एक की स्ट्रेंथ का एक्टिव रूप से सपोर्ट करूंगा।'

हम आउटप्लेसमेंट में एम्प्लॉइज की मदद करेंगे
रितेश अग्रवाल ने आगे कहा कि हम आउटप्लेसमेंट में एम्प्लॉइज की मदद करेंगे। एवरेज 3 महीने तक के लिए उनके मेडिकल इंश्योरेंस कवरेज को जारी रखा जाएगा। उन्होंने कहा, 'यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि हमें ऐसे बहुत से प्रतिभाशाली व्यक्तियों से अलग होना पड़ रहा है, जिन्होंने कंपनी में अपना बहुमूल्य योगदान दिया है।

पिछले 2 सालों में OYO में दूसरी बार छंटनी
रितेश अग्रवाल ने आगे कहा कि OYO बढ़ता है और भविष्य में इनमें से कुछ भूमिकाओं की आवश्यकता उभरती है, तो हम पहले उन एम्प्लॉइज तक पहुंचने और उन्हें अवसर प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।' पिछले 2 सालों में OYO ने दूसरी बार छंटनी की है। दिसंबर 2020 में हॉस्पिटैलिटी स्टार्टअप ने 300 एम्प्लॉइज की छंटनी की थी। यह छंटनी लंबे समय में टिकाऊ बिजनेस बनाने की कंपनी की स्ट्रेटजी का हिस्सा थी।

250 नए एम्प्लॉइज को हायर करने का प्लान
छंटनी के अलावा हॉस्पिटैलिटी चेन का 250 नए एम्प्लॉइज को हायर करने का भी प्लान है। स्टार्टअप की स्थापना करने वाले रितेश अग्रवाल ने यह भी कहा कि सुचारू कामकाज के लिए कंपनी की प्रोडक्ट और इंजीनियरिंग टीमों का विलय किया जा रहा है। कंपनी ने आगे कहा कि टेक में डाउनसाइजिंग उन टीमों में भी हो रही है, जो इन-ऐप गेमिंग, सोशल कंटेंट क्यूरेशन और पेट्रोन फैसिलिएटेड कंटेंट जैसे पायलट और कॉन्सेप्ट के प्रूफ डेवलप कर रही थीं।

कंपनी ने नई हायरिंग की जरूरत को बताते हुए कहा कि वह बेहतर कंज्यूमर और पार्टनर सेटिस्फेक्शन को सुनिश्चित करने के लिए अपनी रिलेशनशिप मैनेजमेंट और बिजनेस डेवलपमेंट टीमों में 250 एम्प्लॉइज को शामिल करेगी। यह एम्प्लॉइज प्लेटफॉर्म पर होटल और घरों की संख्या बढ़ाने में मदद करेंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.