10 महीने में दूसरी बार शादी... वायरल फोटो पर राशिद खान ने दी सफाई, दूध का दूध और पानी का पानी किया

Updated on 12-11-2025 04:32 PM
नई दिल्ली: अफगानिस्तान के स्टार गेंदबाज राशिद खान की एक फोटो पिछले कई दिनों से वायरल हो रही है। इस फोटो में उनके साथ एक महिला है। यह फोटो एक चैरिटी इवेंट में ली गई थी। इस फोटो को लेकर अलग-अलग अटकलें लगाई जा रही थी। अब राशिद खान ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट डालकर अटकलों पर विराम लगा दिया है। राशिद ने बताया कि फोटो में उनके साथ जो महिला दिख रही है, वो उनकी पत्नी है।

राशिद खान ने फोटो पर चुप्पी तोड़ी

यह मामला तब शुरू हुआ जब इस महीने की शुरुआत में नीदरलैंड में राशिद खान चैरिटी फाउंडेशन के लॉन्च के दौरान उनकी एक महिला के साथ तस्वीर सामने आई। इस तस्वीर में अफगानिस्तान के टी20I कप्तान एक महिला के साथ बैठे हुए थे। उस महिला ने पारंपरिक परिधान पहन रखा था। यह फोटो तेजी से वायरल हुई और राशिद खान के 'सीक्रेट विवाह' की अफवाहों को हवा दे दी।राशिद ने इंस्टाग्राम पर इस बात को साफ किया कि वायरल फोटो में दिख रही महिला उनकी पत्नी हैं और उन्होंने इसी साल अगस्त में शादी की थी। राशिद ने लिखा, '2 अगस्त को मैंने अपने जीवन में एक नया और सार्थक अध्याय शुरू किया। मैंने निकाह किया और एक ऐसी महिला से शादी की जो मेरे लिए हमेशा से प्यार, शांति और साझेदारी का प्रतीक रही है। मैंने हाल ही में अपनी पत्नी को एक चैरिटी कार्यक्रम में ले गया था और यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि इतनी सीधी सी बात को लेकर अनुमान लगाए जा रहे हैं। सच्चाई सीधी है - वह मेरी पत्नी हैं और हम साथ खड़े हैं, कुछ भी छिपाने जैसा नहीं है। उन सभी लोगों को धन्यवाद जिन्होंने दयालुता, समर्थन और समझ दिखाई।'

अक्टूबर में भी हुई थी शादी

राशिद खान की पिछले अक्टूबर में भी शादी हुई थी। क्रिकेटर ने अक्टूबर 2024 में काबुल में एक भव्य समारोह में अपनी चचेरी बहन से शादी की थी, जहां उनके तीन भाइयों की भी शादी हुई थी। अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के कई खिलाड़ी इसमें शामिल हुए थे। टीम के पूर्व कप्तान मोहम्मद नबी ने शादी के बार में सोशल मीडिया पर पोस्ट भी डाला था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
 07 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस की सांसें उस वक्त थम गईं…
 07 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की दौड़ में अपनी उम्मीदें जीवित रखने के इरादे से भारतीय क्रिकेट टीम 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट…
 07 August 2026
नई दिल्ली: कोलंबो में अभ्यास सत्र के दौरान दो बार चोटिल हुए भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की स्थिति को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( बीसीसीआई ) का आधिकारिक…
 07 August 2026
नई दिल्ली: साउथ अमेरिकन मेन्स टी20 इंटरनेशनल चैंपियनशिप के पहले मुकाबले में ब्राजील ने पेरू को एकतरफा अंदाज में 6 विकेट से शिकस्त देकर टूर्नामेंट में धमाकेदार शुरुआत की है।…
 07 August 2026
नई दिल्ली: ग्लासगो में संपन्न हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के खत्म होते ही एक नया विवाद खड़ा हो गया है। प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद पाकिस्तान और युगांडा के कई…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
Advt.