द्वितीय चरण : बलरामपुर जनपद क्षेत्र में होगा मतदान

Updated on 20-02-2025 12:39 PM

बलरामपुर।  त्रिस्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन के तहत द्वितीय चरण के अंतर्गत जिले के बलरामपुर जनपद पंचायत क्षेत्र में 20 फरवरी को मतदान संपन्न होगा। द्वितीय चरण के मतदान के लिये मतदान दलों को बलरामपुर मुख्यालय अंतर्गत बनाए गए स्वामी आत्मानंद हिंदी माध्यम स्कूल स्ट्रांग रूम से मतदान सामग्री का वितरण कर रवाना किया गया।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी राजेंद्र कटारा एवं पुलिस अधीक्षक बैंकर वैभव रमनलाल ने मतदान कर्मियों को किए जा रहे मतदान सामग्री वितरण का जायजा लिया एवं सुचारू रूप से मतदान प्रक्रिया संपन्न कराये जाने हेतु आवश्यक निर्देश भी दिए। इस दौरान मतदान दलों के अधिकारी-कर्मचारी मतदान सामग्रियों का मिलान कर सम्बन्धित सेक्टर ऑफिसर के नेतृत्व में निर्धारित रुट के बसों के जरिये अपने-अपने मतदान केंद्रों के लिये रवाना हुए। त्रिस्तरीय पंचायत अंतर्गत बलरामपुर जनपद पंचायत क्षेत्र में आम निर्वाचन के लिए 183 मतदान केन्द्र बनाये गये है। जिनमें 768 मतदान कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इस क्षेत्र में कुल 83 हजार 737 मतदाता है। जिसमें 41 हजार 456 पुरुष मतदाता एवं 42 हजार 281 महिला मतदाता है जो 20 फरवरी को मतदान दिवस अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इस मौके पर निर्वाचन दायित्व से जुड़े अनुविभागीय अधिकारी  अमित श्रीवास्तव, तहसीलदार  रॉकी एक्का, जनपद सीईओ रणवीर साय सहित निर्वाचन कार्य में संलग्न अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
रायपुर, हल्द्वानी में कांग्रेस की रैली स्थल पर कथित शुद्धिकरण की घटना के विरोध में छत्तीसगढ़ कांग्रेस आज प्रदेशभर में जिला स्तरीय मार्च और सत्याग्रह करेगी। कांग्रेस ने सभी जिला, शहर,…
 14 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट है। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में कुछ जगह अति भारी बारिश, जबकि एक-दो स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती…
 14 August 2026
जगदलपुर, बस्तर में नक्सलवाद से आजादी की तस्वीर आज कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर दिखाई देगी। तिरंगा यात्रा के तीसरे और अंतिम दिन बीजापुर से यात्रा आवापल्ली, उसूर, गलगाम, नंबी और ताड़पाला…
 14 August 2026
रायपुर, स्वतंत्रता दिवस के चलते एयरपोर्ट में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस वजह से तस्कर ट्रेनों से सोने की तस्करी कर रहे हैं। गुरुवार को रायपुर और नागपुर…
 14 August 2026
कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन तोमन साहू की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की गतिविधियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक…
 14 August 2026
कोंडागांव। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करंजी में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण…
 14 August 2026
कोण्डागांव। रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत कोण्डागांव जिले से 51 श्रद्धालुओं का दल अयोध्या धाम में भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए मंगलवार की रात रवाना हुआ। श्रद्धालुओं के दल को…
 14 August 2026
कोंडागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से गुरुवार को कोंडागांव में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा के माध्यम…
 14 August 2026
कोण्डागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के विकास नगर स्टेडियम में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में कांकेर सांसद भोजराज नाग ध्वजारोहण करेंगे। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह…
Advt.