विमेंस प्रीमियर लीग का दूसरा सीजन आज से:बेंगलुरु और दिल्ली में होंगे मुकाबले, पहला मैच MI और DC के बीच

Updated on 23-02-2024 02:35 PM

वीमेंस प्रीमियर लीग (WPL) के दूसरे सीजन का आज आगाज होगा। पहला मैच डिफेंडिंग चैंपियंस मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच बेंगलुरु में खेला जाएगा।

आज से शुरु होने वाले टूर्नामेंट के सभी मुकाबले बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम और दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में ही खेले जाएंगे। वहीं, फाइनल17 मार्च को दिल्ली में ही खेला जाएगा। पिछली बार पूरा सीजन मुंबई में हुआ था, लेकिन इस बार वहां एक भी मैच नहीं होना है।

इस सीजन टीमों की संख्या में बदलाव नहीं, लेकिन मुंबई में कोई मैच नहीं
पहले सीजन की तरह ही इस सीज 5 टीमें कुल 22 मैच खेलेंगी। ग्रुप स्टेज के अपने 8 मैचों में सभी टीमें आपस में दो-दो बार भिड़ेंगी। लीग राउंड के बाद टॉप पर रही टीम सीधे फाइनल में पहुंचेगी, जबकि दूसरे और तीसरे नंबर की टीम फाइनल में जगह बनाने के लिए एकमात्र प्लेऑफ मैच में भिड़ेंगी। आखिरी स्थान पर फिनिश करने वाली 2 टीमें सीधे बाहर हो जाएंगी।

जानें टीमों के स्क्वाड और कप्तान

मुंबई इंडियंस
भारतीय विमेंस टीम की कप्तान और ऑलराउंडर हरमनप्रीत कौर WPL की मौजूदा चैंपियन की कप्तान हैं। हरमनप्रीत के नेतृत्व में मुंबई इंडियंस ने पहले सीजन का खिताब जीता। मुंबई इंडियंस ने एक बार फिर हरमनप्रीत कौर पर दांव लगाया है और वह आगामी सीजन में भी MI फ्रेंचाइजी का नेतृत्व करेंगी। मुंबई इंडियंस अपना खिताब बचाने उतरेगी।

मुंबई ने इस सीजन शबनिम इस्माइल (1.20 करोड़), एस साजना (15 लाख), अमनदीप कौर (10 लाख), फातिमा जाफर (10 लाख) और कीर्थना बालाकृष्णन (10 लाख) को टीम में शामिल किया।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
स्टार भारतीय सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना महिला प्रीमियर लीग में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) का नेतृत्व करेंगी। स्मृति मंधाना ने 2023 में महिला प्रीमियर लीग के पहले सीजन में भी टीम की कप्तानी की थी।पांच टीमों की टेबल में RCB चौथे स्थान पर रही। रॉयल्स चैलेंजर्स अपने आठ लीग मैचों में से केवल दो ही जीत सका था।

RCB ने 7 प्लेयर्स को शामिल किया, जिसमें एकता बिष्ट (60 लाख), जॉर्जिया वेयरहम (40 लाख), कैट क्रॉस (30 लाख), शुभा सतीश (10 लाख), सोफी मोलेनिक्स (30 लाख), सिमरन बहादुर (30 लाख) और सब्बिनेनी मेघना (30 लाख) रहे।

दिल्ली कैपिटल्स (DC)
पहले WPL सीजन के फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स को मुंबई इंडियंस के खिलाफ 7 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। मेग लैनिंग ने दिल्ली कैपिटल्स को महिला प्रीमियर लीग के फाइनल में पहुंचाया। मेग लैनिंग आगामी WPL 2024 सीजन में एक बार दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी करेगी।

दिल्ली कैपिटल्स ने पहले सीजन में खेले गए 9 में से तीन गेम गंवाए थे। कैपिटल्स ने ऑक्शन में 3 प्लेयर्स को खरीदा, जिसमें एनाबेल सदरलैंड (2 करोड़), अपर्णा मंडल (10 लाख) और अश्वनी कुमारी (10 लाख) शामिल थी।

गुजरात जायंट्स (GG)
गुजरात जायंट्स ने विमेंस प्रीमियर लीग 2024 के लिए बेथ मूनी को फिर अपना कप्तान घोषित किया। ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर बेथ मूनी गुजरात जायंट्स का नेतृत्व करना जारी रखेंगी। WPL के पहले सीजन में टीम का कैंपेन अच्छा नहीं रहा और वह तालिका में सबसे नीचे रही। गुजरात ने पहले सीजन में आठ में से केवल दो लीग गेम जीते।

गुजरात जायंट्स ने इस सीजन सबसे ज्यादा बदलाव किए। इस साल टीम ने 10 नए खिलाड़ियों को शामिल किया। इसमें काशवी गौतम (2 करोड़), फीब लीचफील्ड (1 करोड़), मेघना सिंह (30 लाख), लौरेन चीटल (30 लाख), प्रिया मिश्रा (20 लाख), त्रिषा पूजिथा (10 लाख), कैथरिन ब्रायस (10 लाख), मन्नत कश्यप (10 लाख), तरन्नुम पठान (10 लाख) और वेदा कृष्णामूर्ति (30 लाख) को लिया।

यूपी वारियर्ज (UPW)
यूपी वारियर्ज ने इस सीजन के लिए अपनी कप्तान एलिसा हीली पर इस सीजन में भी भरोसा जताया है। यूपी वारियर्ज का 2023 में WPL अच्छा रहा और उसने प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई किया। यूपी वारियर्स ने अपने आठ लीग मैचों में से चार जीते और पॉइंट्स में तीसरे स्थान पर रहे। एलिसा हीली 2024 में यूपी वारियर्स को खिताबी जीत के करीब ले जाना चाहेंगी।

टीम ने 5 खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया। इसमें वृंदा दिनेश (1.30 करोड़), डैनी व्याट (30 लाख), पूनम खेमनार (10 लाख), साईमा ठाकुर (10 लाख) और गौहर सुल्ताना (30 लाख) शामिल रहे।

काशवी गौतम सीजन की सबसे महंगी भारतीय प्लेयर
भारत की काशवी गौतम और वृंदा दिनेश की नीलामी ने सभी को चौंकाया। काशवी गौतम 2 करोड़ और वृंदा 1.30 करोड़ में बिकीं। इन दोनों की बेस प्राइस 10-10 लाख रुपए थी। काशवी गुजरात जायंट्स और वृंदा यूपी वॉरियर्ज में शामिल हुई। वहीं, विदेशियों में एनाबेल सदरलैंड 2 करोड़ रुपए में दिल्ली की टीम में शामिल हुई।

सदरलैंड, वृंदा और काशवी के अलावा ऑस्ट्रेलिया की फीब लीचफील्ड (1 करोड़) और साउथ अफ्रीका की शबनिम इस्माइल (1.20 करोड़) को भी ऑक्शन में एक करोड़ से ज्यादा रुपए की कीमत मिली। लीचफील्ड को गुजरात और शबनिम को मुंबई ने खरीदा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 October 2026
नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मैच में भारत और पाकिस्तान के बीच जबरदस्त ड्रामा और आतिशी क्रिकेट देखने को मिल रहा है। टॉस…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजी दो अलग रंगों में नजर आई। एक तरफ जहां…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स के क्रिकेट फाइनल में भारतीय क्रिकेट ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले बैटिंग करते हुए बोर्ड पर 6 विकेट खोकर 211 रन लगाए हैं। पाकिस्तान को यह…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा ने अपनी आतिशी बैटिंग से मैच का रुख ही बदल दिया। अभिषेक…
 03 October 2026
नई दिल्ली: भारत के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा ने शनिवार को करोगी स्पोर्ट्स पार्क में एशियन गेम्स के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ 28 गेंदों पर 61 रन…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम की शानदार गेंदबाजी और गजब की फील्डिंग का जलवा…
 02 October 2026
नई दिल्ली: न्यूजीलैंड के आगामी टेस्ट दौरे को ध्यान में रखते हुए भारतीय स्टार बल्लेबाज केएल राहुल और तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को आंध्र के खिलाफ होने वाले रणजी ट्रॉफी…
 02 October 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में रोहित शर्मा ने शानदार शतकीय पारी खेली लेकिन पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन…
 02 October 2026
नई दिल्ली: आईसीसी द्वारा वनडे विश्व कप 2027 के आधिकारिक कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही क्रिकेट गलियारों में बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव…
Advt.