दूसरा अनऑफिशियल टेस्ट...मुकेश कुमार ने चटकाए 6 विकेट:252 रन पर थमी बांग्लादेश की पहली पारी

Updated on 07-12-2022 06:15 PM

दाएं हाथ के मीडियम पेसर मुकेश कुमार की मास्टर क्लास गेंदबाजी के दम पर इंडिया-ए ने दूसरे अनऑफिशियल टेस्ट में बांग्लादेश-ए को पहली पारी में 252 रनों पर आउट कर दिया है। टीम ने दिन का खेल समाप्त होने तक बगैर गंवाए 11 रन बना लिए हैं। मुंबई के ओपनर यशस्वी जायसवाल और कप्तान अभिमन्यु ईश्वरन क्रमश: 8 और 3 रन के निजी स्कोर पर नाबाद हैं।

सिलहट के इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में चल रहे चार दिन मुकाबले के पहले दिन सिक्का गंवाकर खेलने उतरी मेजबान टीम की शुरुआत खराब रही। उसने 4 रन के टीम स्कोर पर पहला विकेट गंवाया। यहां शदमान इस्लाम 4 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें अनुभवी तेज गेंदबाज उमेश यादव ने सरफराज खान के हाथ कैच कराया। उसके बाद जाकिर हसन और महमुदुल हसन जॉय ने पारी संभालने की असफल कोशिश की। लेकिन, 12 रन के निजी स्कोर पर महमुदुल मुकेश का पहला शिकार बने। मुकेश ने उन्हें विकेट के पीछे श्रीकर भरत के हाथों कैच कराया।
शहादत-जाकिर के अर्धशतक
बांग्लादेशी टीम की ओर से शहादत हुसैन (80) और जेकर अली (62) ने अर्धशतकीय पारियां खेलीं। जबकि जाकिर हसन ने 46 रन का योगदान दिया। शेष बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सके। हां, आखिर में आशिकुर जमां ने 21 रन बनाते हुए टीम का स्कोर 250 पार पहुंचाया।

उमेश-जयंत को भी मिले 2-2 विकेट
भारतीय टीम की ओर से मुकेश के अलावा अनुभवी तेज गेंदबाज उमेश यादव और जयंत यादव ने एक समान 2-2 विकेट लिए।

ड्रॉ हुआ था पहला मैच
सीरीज का पहला मुकाबला ड्रॉ हुआ था। उसने भारतीय टीम ने पहली पारी मेजबानों के 112 रन के जवाब में 465 रन पर घोषित की। उसे 353 रनों की बढ़त मिली। दूसरी पारी में मेजबान टीम के बल्लेबाज 341 रन बना पाए थे।

कॉक्स बजार स्टेडियम में खेले गए उस रोमांचक मुकाबले को जीतने के लिए भारत को एक और विकेट चाहिए था। वहीं, बांग्लादेश जीत से 12 रन दूर था। तभी अंपायर्स ने मैच समाप्ती की घोषणा कर दी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
नई दिल्ली: टी20 क्रिकेट को अपना पहला 15 हजारी मिल गया है। इंग्लैंड के जोस बटलर इस फॉर्मेट में 15000 रन बनाने पहले बल्लेबाज बन गए हैं। वेस्टइंडीज के कीरोन…
 18 September 2026
निशिन (जापान): एशियन गेम्स के महिला क्रिकेट इवेंट में श्रीलंका ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है। निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में हुए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में श्रीलंका ने…
 18 September 2026
बारबाडोस: पाकिस्तान के लेग स्पिनर शाबाद खान ने कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल 2026) में हैट्रिक विकेट चटका लिया है। वह एंटिगा एंड बारबुडा फाल्कन्स की टीम का हिस्सा हैं। लीग…
 18 September 2026
नई दिल्ली: अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज में वैभव सूर्यवंशी को खेलने का मौका नहीं मिला। वह तीनों मैच में बेंच पर ही बैठे रहे। इस वजह से कई पूर्व खिलाड़ियों…
 18 September 2026
नई दिल्ली: सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने तीसरे और अंतिम टी20 इंटरनेशनल मैच में अफगानिस्तान के गेंदबाजी आक्रमण की धज्जियां उड़ा दी। बाएं हाथ के बल्लेबाज अभिषेक ने सिर्फ 30…
 18 September 2026
भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो चुका है। इस टीम में मोहम्मद शमी की वापसी की उम्मीद लगाई जा रही थी, लेकिन…
 18 September 2026
प्रमोद पाल (गोरखपुर): उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के बांसगांव थाना क्षेत्र के राजगढ़ गांव की रहने वाली 25 साल की सोनाली सिंह आज उन युवाओं के लिए मिसाल बन…
 18 September 2026
निशिन: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स 2026 के क्वार्टर फाइनल में जापान को सिर्फ 57 रनों पर ऑलआउट कर दिया है। टॉस का सिक्का भारत के पक्ष में…
 17 September 2026
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी घरेलू वनडे और टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के लिए जब अपनी टीम की घोषणा की तो चयनकर्ताओं की नई रणनीति साफ…
Advt.