दपूमरे ने चालू वित्तीय वर्ष की पहली तिमाही में 400 करोड़ से ज़्यादा की अतिरिक्त कमाई की

Updated on 05-07-2025 01:26 PM

बिलासपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने चालू वित्तीय वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही (अप्रैल से जून) में माल ढुलाई और राजस्व कमाई में नया रिकॉर्ड बना लिया है। रेलवे ने न सिर्फ ज़्यादा माल ढोया, बल्कि पिछले साल की तुलना में 400 करोड़ रुपये से ज़्यादा की अतिरिक्त कमाई भी की है। रेलवे ने इस दौरान कुल 64.61 मिलियन टन माल की ढुलाई की, जो पिछले साल इसी समय की तुलना में 2.03 प्रतिशत ज्यादा है।

इसमें कोयला, लोहा, सीमेंट, खाद और मैगनीज जैसी जरूरी चीजें शामिल रहीं, जो देश के पॉवर प्लांट्स, फैक्ट्रियों और भारी उद्योगों तक पहुंचाई गई। इस प्रदर्शन से रेलवे ने 7807.88 करोड़ रुपये की कमाई की, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह कमाई 7404.06 करोड़ रुपये थी। यानी इस बार रेलवे ने 403.80 करोड़ रुपये ज्यादा कमाए, 5.45 प्रतिशत की बढ़त के साथ। यह ऐतहासिक की अब तक की सबसे बेहतरीन पहली तिमाही की परफॉर्मेंस मानी जा रही है।

दूसरी ओर यात्री सुविधाओं के लिए रथ यात्रा के मौके पर स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया गया, श्रावण मास में भी श्रावणी स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं, ताकि श्रद्धालु आसानी से तीर्थ यात्रा कर सकें। रेलवे ने माल ढुलाई की सुविधा बढ़ाने के लिए कई गुड्स शेड भी सक्रिय किए हैं।

इसके तहत कलमना और रामटेक में कोयला लोडिंग के लिए नई सुविधा शुरू हो चुकी है। कमलपुर में खाद्यान्न और अन्य वस्तुओं के लिए गुड्स शेड बनाए गए हैं। भानुप्रतापपुर में फिर से लौह अयस्क लोडिंग की सुविधा चालू कर दी गई है। वहीं रायपुर स्टोर डिपो और चांदिया गुड्स शेड को एक्सक्लूसिव कंटेनर टर्मिनल सुविधा दी गई है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पीडब्ल्यूडी रामपुर में आज विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय रामपुर की छात्राओं द्वारा…
 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शहर के स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय, एनसीडीसी, एसईसीएल कोरबा में नमो सेवा गाथा कार्यक्रम के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा की साप्ताहिक बैठक आयोजित हुई। बैठक में शासन की फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति, मुख्यमंत्री जनदर्शन, मंत्रियों, पीएमओ पीजी…
 07 October 2026
कोरबा। मानव-हाथी द्वंद्व प्रबंधन के लिए गठित समिति की बैठक आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में हाथियों से प्रभावित किसानों को फसल…
 07 October 2026
कोरबा। जिले में नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण, युवाओं एवं विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से सुरक्षित रखने तथा तंबाकू मुक्त वातावरण बनाने हेतु  जिला दंडाधिकारी  कुणाल दुदावत…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज अपने कक्ष में स्वर्गीय  रविन्द्र कुमार जायसवाल के ज्येष्ठ पुत्र  राहुल कुमार जायसवाल को पटवारी (प्रशिक्षु) पद पर अनुकम्पा नियुक्ति का पत्र सौंपा। इस…
 07 October 2026
कटघोरा/कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत कटघोरा विकासखंड के ग्राम कसाईपाली में आज सेवा सेतु शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल 102 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 94 का…
 07 October 2026
कोरबा। कृषि विभाग एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की क्रियान्वयन एजेंसी एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में आज कार्यक्रम आयोजित कर जिले की छह महिला कृषकों को…
 07 October 2026
बिलासपुर। कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं सामुदायिक…
Advt.