नीतीश संग आनंद मोहन के मीटिंग की 'सीक्रेट बात' डिकोड, जानिए 'बाहुबली' की सीएम संग मुलाकात के सियासी मायने

Updated on 06-10-2023 01:00 PM
पटना: बिहार में 'ठाकुर' पर विवाद चल रहा है। इस बीच पूर्व सांसद आनंद मोहन ने गुरुवार को सीएम आवास पर जाकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की। आनंद मोहन की सीएम नीतीश से करीब आधा घंटे ये मुलाकात चली। मुलाकात के बाद बिहार की सियासी गलियारों में कई तरह की चर्चाएं चलने लगी हैं। दोनों नेताओं के बीच हुई 'सीक्रेट बात' के बारे में अभीतक सार्वजनिक रूप से कुछ नहीं कहा गया है। हालांकि जानकारों का मानना है कि दोनों नेताओं के बीच 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर बातचीत हुई है।

क्यों खास है आनंद-नीतीश की मुलाकात?

संसद के विशेष सत्र के दौरान राजद सांसद मनोज झा ने 'ठाकुर का कुआं' का पाठ करते हुए अपने अंदर के ठाकुर को मारने की अपील की थी। मनोज झा की अपील के बाद आनंद मोहन और उनके बेटे राजद विधायक चेतन आनंद ने सांसद के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। आनंद मोहन बिहार में पहले भी राजपूतों की राजनीति करते रहे हैं। ऐसे में उन्हें अपने लिए इसमें एक अवसर दिखने लगा। इधर बीजेपी के भी कई राजपूत नेताओं ने मनोज झा को लेकर जुबानी जंग तेज कर दी। माना जाने लगा कि बिहार में राजपूत बनाम ब्राह्मण की लड़ाई बनाने की कोशिश की जा रही है।
आनंद मोहन के बेटे चेतन आनंद राजद से विधायक हैं। ऐसे में उनका बयान पार्टी को रास नहीं आया है। 30 सितंबर को तेजस्वी यादव ने मनोज झा का साथ देते हुए चेतन आनंद को नसीहत दे दी। तेजस्वी ने कहा था कि अगर चेतन आनंद को मनोज झा के बयान से कोई दिक्कत थी तो उन्हें पहले पार्टी लेवल पर बात करनी चाहिए थी, ना कि ट्विटर पर बयानबाजी।
चेतन आनंद को तेजस्वी से मिली नसीहत के बाद गुरुवार को आनंद मोहन ने सीएम नीतीश से की मुलाकात की। सुबह करीब 11 बजे आनंद मोहन मुख्यमंत्री आवास पहुंचे, जहां उन्होंने सीएम नीतीश से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच करीब आधे घंटे तक बंद कमरे में बातचीत हुई। माना जा रहा है कि इस बातचीत में ठाकुर का विवाद भी केंद्र में रहा।


मुलाकात के समझें मायने

बिहार की राजनीति के जानकारों के मुताबिक, नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली महागठबंधन सरकार ने राजपूत वोटबैंक को साधने के लिए जेल मैनुअल में संशोधन करके आनंद मोहन को जेल से बाहर निकलवाया था। बिहार के बाहुबली नेताओं में गिने जाने वाले आनंद मोहन की कोसी क्षेत्र में अच्छी पकड़ मानी जाती है। जेल से छूटने के बाद भी वे फिलहाल इलेक्शन तो नहीं लड़ सकते हैं, लेकिन महागठबंधन उनका चुनाव में फायदा उठाना चाहेगा। आनंद मोहन किसी पार्टी में नहीं है। ऐसे में ठाकुर विवाद के बाद नीतीश कुमार उन्हें अपनी पार्टी में आने का न्योता दे सकते हैं। ताकि लोकसभा चुनाव से पहले उनकी पार्टी में एक बड़ा राजपूत चेहरा हो।

हालांकि सूत्रों के मुताबिक मुलाकात को लेकर कुछ अलग ही जानकारी मिल रही है। बताया जाता है कि जातीय आधारित जनगणना सर्वे के जो आंकड़े जारी किए हैं, उससे आनंद मोहन भी खुश नहीं है। उन्हें कुछ गांव से ऐसी शिकायतें मिली हैं, कि उनके यहां सर्वे नहीं किया गया है। इसी शिकायत को लेकर आनंद मोहन ने सीएम नीतीश से मुलाकात की।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.