प्रभारी सचिव हिमशिखर गुप्ता ने पीव्हीटीजी वनधन केन्द्र केशोडार का किया निरीक्षण

Updated on 24-05-2025 01:14 PM

गरियाबंद । जिले के प्रभारी सचिव  हिमशिखर गुप्ता एक दिवसीय गरियाबंद प्रवास के दौरान आज गरियाबंद वनमण्डल अंतर्गत ग्राम केशोडार में स्थापित पीव्हीटीजी वनधन केन्द्र केशोडार का निरीक्षण किया। उन्होंने केशोडार में स्थापित वनौषधि प्रसंस्करण केन्द्र का अवलोकन करते हुए महिला समूह द्वारा किये जा रहे विभिन्न प्रकार की औषधियों का जायजा लिया। इस अवसर पर वनमंडलाधिकारी  लक्ष्मण सिंह ने बताया कि वनधन विकास केन्द्र केशोडार में भूतेश्वरनाथ हर्बल औषधालय स्वसहायता समूह के 12 सदस्यों के अतिरिक्त 40-50 महिलाओं को सालभर रोजगार प्राप्त हो रहा है। यहां पर 21 प्रकार से अधिक औषधियों का निर्माण किया जाता है। प्रभारी सचिव श्री गुप्ता ने महिलाओं द्वारा वनौषधि निर्माण करते हुए देखा एवं समूह के सदस्यों के साथ चर्चा भी की। इस दौरान उन्होंने समूह के सदस्यों से गतिविधियों के बारे में जानकारी ली। साथ ही वन औषधी प्रसंस्करण एवं इनसे निर्मित दवाईयों से होने वाले आय के बारे में भी पूछा। समूह के सदस्यो के द्वारा अवगत कराया गया कि उनके स्वयं के ग्राम में वनौषधि प्रसंस्करण केन्द्र स्थापित होने से समूह को रोजगार की तलाश में कहीं जाने की आवश्यकता नहीं पड़ती है। समूह के सदस्यो को सालभर प्रसंस्करण केन्द्र में रोजगार प्राप्त होते रहता है। समूह के द्वारा वर्ष 2024-25 में वनधन विकास केन्द्र के द्वारा लगभग 90 लाख 60 हजार रूपये के उत्पाद का विक्रय किया गया है। जिसमें आयुष विभाग द्वारा आर्डर किये गये 56 लाख रूपये के सतावरी चूर्ण भी शामिल है। वर्तमान में आयुष विभाग से महाविषगर्भ तेल की आर्डर प्राप्त है, जो कि लगभग 56 लाख 17 हजार रूपये राशि की है। इसका निर्माण कर सप्लाई की जा रही है। समूह के द्वारा किए जा रहे वनोषधी प्रसंस्करण अंतर्गत हो रहे लाभ से प्रभारी सचिव ने प्रसन्नता जाहिर की। साथ ही वनोषधि उत्पादन को लगातार बढ़ाते हुए अपनी आय में भी वृद्धि करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक  निखिल राखेचा, सीईओ जिला पंचायत  जी.आर मरकाम, अपर कलेक्टर  नवीन भगत, उप वनमण्डलाधिकारी  मनोज चन्द्राकर सहित विभागीय अधिकारी मौजूद थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 October 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
 08 October 2026
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
 08 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
 08 October 2026
दुर्ग के राजीव नगर में राशन कार्डधारियों को बांटे जाने वाला सरकारी चावल घर में जमा करके रखने का मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 60 बोरियों…
 08 October 2026
रायगढ़, रायगढ़ जिले के बाकारुमा रेंज में वन विभाग ने अवैध लकड़ी परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए खैर की लकड़ियों से भरा 14 चक्का ट्रक जब्त किया है। कार्रवाई बाकारुमा-लैलूंगा…
 08 October 2026
जगदलपुर /दंतेवाड़ा, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रभारी सुखदेव भगत आज गुरुवार को पहली बार दंतेवाड़ा पहुंचेंगे। कांग्रेस के अनुसार, उनका दौरा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के प्रस्तावित…
 08 October 2026
सूरजपुर, छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में मां-बेटी हत्याकांड मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट आज आरोपियों को सजा सुनाएगी। कोर्ट ने 29 सितंबर को मामले में 4 आरोपियों को हत्या, रेप और पॉक्सो…
 08 October 2026
रायपुर, रायपुर में डिजिटल अरेस्ट का मामला सामने आया है। साइबर ठगों ने खुद को ATS, NIA और पुलिस का सीनियर अफसर बताकर 60 साल के शिक्षक को 3 दिनों तक…
 08 October 2026
रायपुर, रायपुर के इंडोर स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय रोजगार मेले के पहले दिन युवाओं में उत्साह देखने को मिला। मेले में प्रदेशभर से रोजगार की तलाश में पहुंचे 5,018 युवाओं…
Advt.