चर्रा, चरमुड़िया, नवागांव (उ) व दर्रा में धारा 144 लागू

Updated on 15-06-2023 10:08 PM

धमतरी । छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा त्रिस्तरीय पंचायतों के आम-उप निर्वाचन-2023 संपन्न कराने के लिए चुनाव के प्रचार-प्रसार हेतु विकासखंड कुरूद के ग्राम पंचायत चर्रा, चरमुड़िया, नवागाँव (उ) एवं दर्रा में जुलूस, रैली एवं आम सभाओं के आयोजन किए जायेंगे। इस प्रकार के आयोजनों के दौरान आम व्यक्ति के लाठी, हथियार इत्यादि को लेकर सम्मिलित होने की भी संभावना बनी रहेगी। उक्त क्षेत्रों में भीड़ जमा हो सकती है तथा प्रचार-प्रसार के दौरान रैलियों/जुलूसों में आपस में बलवा, दंगे एवं मारपीट कर शांति भंग करने की प्रबल संभावना बन सकती है।

राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा चुनाव के परिपेक्ष्य में दिए गए निर्देशों में शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करने कहा गया है। इसके परिपालन में कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ऋतुराज रघुवंशी ने आदेश जारी करते हुए धमतरी जिले के विकासखंड कुरूद के उपरोक्त ग्राम पंचायतों में आग-उप निर्वाचन जिसका मतदान 27 जून एवं सारणीकरण 30 जून को संपन्न होने जा रहा है एवं जिसकी प्रक्रिया की तैयारियां प्रारंभ हो गयी है। इस दरम्यान शांति भंग होने का अंदेशा है, जो सामान्य जन जीवन एवं लोक सम्पत्ति के लिए खतरा पैदा कर सकता है एवं शांतिपूर्ण तथा निष्पक्ष चुनाव मे बाधा खड़े कर सकते है । लोक जीवन एवं लोक सम्पत्ति की सुरक्षा को उत्पन्न होने वाले खतरे को रोका जाना आवश्यक हो गया है, ताकि निर्वाचन मे मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग भय मुक्त वातारण में निर्भयतापूर्वक कर सके।

जिला दंडाधिकारी ऋतुराज रघुवंशी ने दंड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 (1) के तहत प्रदत्त अधिकारों का उपयोग करते हुए विकास खंड कुरूद के ग्राम पंचायत चर्रा, चरगुडिया, नवागाँव (उ) एवं दर्रा के लिए आदेश पारित किया है। जारी आदेश में कहा गया है कि कोई भी व्यक्ति उपरोक्त चारों विकासखंडों के जिन-जिन ग्राम पंचायतों में आम/उप निर्वाचन होना है के सार्वजनिक स्थलों, जुलूस या रैली तथा आमसभा के दौरान किसी भी प्रकार का शस्त्र, लाठी, बल्लम, तलवार, रॉड, चैन एवं अन्य हथियार अपने साथ लेकर नहीं चलेगा और न ही रखेगा। यह आदेश धमतरी जिले के उन-उन ग्राम पंचायतों में जहाँ आम/उप निर्वाचन होना है, की सीमाओं में यथास्थिति जन साधारण पर लागू माना जावेगा। परंतु यह आदेश कर्तव्य पर कार्यरत शासकीय कर्मचारियों पर और ऐसे व्यक्तियों पर लागू नहीं होगा, जो हथियार धारण करने की मान्यता रखते हैं। यह आदेश जन साधारण को संबोधित है एवं समयाभाव के कारण प्रत्येक जन साधारण पर तामिल किया जाना संभव नहीं है। अत यह आदेश दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 144 की उपधारा (2) के अंतर्गत एक पक्षीय रूप से पारित किया जाता है  और यह आदेश तत्काल प्रभावशील होकर आगामी 30 जून 2023 तक प्रभावशील रहेगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 August 2026
दुर्ग। कलेक्टर  अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार कृषि विभाग के जिला स्तरीय उड़नदस्ता दल द्वारा पाटन विकासखंड में कृषि आदान सामग्रियों के उचित मूल्य पर विक्रय तथा गुणनियंत्रण के उद्देश्य से…
 12 August 2026
दुर्ग।  कलेक्टर  अभिजीत सिंह की अध्यक्षता में विगत दिवस जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति सहित बाल संरक्षण एवं महिला सुरक्षा से संबंधित विभिन्न जिला स्तरीय समितियों की बैठक कलेक्ट्रेट…
 12 August 2026
दुर्ग।  हर विवाद का अंत अदालत के फैसले से ही हो यह जरूरी नहीं। कभी-कभी एक बातचीत, एक सही सवाल और एक निष्पक्ष संवाद वह कर सकता है, जो वर्षों की…
 12 August 2026
दुर्ग। अब मन को तसल्ली है कि जरूरत पड़ने पर मेरा इलाज सही समय पर और निःशुल्क हो सकेगा। यह संतोष के भाव हैं दुर्ग जिले के खुर्सीपार जोन-2 निवासी …
 12 August 2026
दुर्ग। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, दुर्ग के अध्यक्ष के. विनोद कुजूर के मार्गदर्शन में सचिव उमेश कुमार भागवतकर…
 12 August 2026
दुर्ग।  कलेक्टर  अभिजीत सिंह के दिशा-निर्देश व प्रभारी सहायक आयुक्त आबकारी  क्रिस्टोफर खलखो के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा के विरूद्ध कार्रवाई की गई।सहायक आयुक्त आबकारी से प्राप्त जानकारी…
 12 August 2026
कोरबा, आजादी का अर्थ केवल बंधनों से मुक्ति नहीं, बल्कि अपने सपनों को पूरा करने और अपने पैरों पर खड़े होने की स्वतंत्रता भी है। यही भावना आज महिला स्व-सहायता समूहों…
 12 August 2026
नई दिल्ली/रायपुर। रायपुर लोकसभा सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल मंगलवार को नई दिल्ली में शिक्षा, महिला, बाल, युवा और खेल संबंधी समिति की बैठक में शामिल हुए। बैठक…
 12 August 2026
कोरबा।कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा की बैठक में टीएल के लंबित प्रकरणों, विभिन्न विभागों के कार्यों और योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने…
Advt.