सौपे गए दायित्वों का गंभीरता पूर्वक करे निर्वहन सेक्टर अधिकारी : राठौर

Updated on 06-02-2025 12:29 PM

रायपुर । स्थानीय निकाय निर्वाचन 2025 के परिपेक्ष्य में आज रेडक्रास  भवन के सभागृह में सेक्टर अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया। इसमें रायपुर नगर निगग के चुनाव ड्यूटी लगे अधिकारी कर्मचारी शामिल थे। मास्टर टेनर ने बताया कि सेक्टर अधिकारी मतदान दल और रिटर्निग अधिकारी के बीच की कड़ी होती है। इनकी भूमिका को विस्तार से समझाया। आचार संहिता लागू होने से खत्म होने तक उनके दायित्व के जानकारी दी। उन्होने कहा कि सेक्टर अधिकारी मतदान केन्द्र के पहुंच की जानकारी हो उन्हे ईव्हीएम के संचालन की जानकारी हो ताकि वे इस प्रक्रिया को अच्छे से समझ सके। मास्टर टेनर  अजीत हुडेंट ने बैलेट युनिट, कंट्रोल यूनिट की जानकारी देते हुए कमीशनिंग की जानकारी दी। रिटर्निंग अधिकारी कीर्तिमान सिंह राठौर ने कहा सभी सेक्टर अधिकारी अपने मतदान केन्द्र का दौरा कर यह सुनिश्चित कर लें कि मतदान केन्द्र तक पहुंचने पर कोई बाधा न हो। साथ मतदान केन्द्र में यह देखे कि वहां आवश्यक मूलभूत सुविधा पेयजल, प्रकाश शौचालय एवं रैम्प की व्यवस्था हो। इस बैठक में एआरओ सहित सभी सेक्टर अधिकारी उपस्थ्ति थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
रायपुर, हल्द्वानी में कांग्रेस की रैली स्थल पर कथित शुद्धिकरण की घटना के विरोध में छत्तीसगढ़ कांग्रेस आज प्रदेशभर में जिला स्तरीय मार्च और सत्याग्रह करेगी। कांग्रेस ने सभी जिला, शहर,…
 14 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट है। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में कुछ जगह अति भारी बारिश, जबकि एक-दो स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती…
 14 August 2026
जगदलपुर, बस्तर में नक्सलवाद से आजादी की तस्वीर आज कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर दिखाई देगी। तिरंगा यात्रा के तीसरे और अंतिम दिन बीजापुर से यात्रा आवापल्ली, उसूर, गलगाम, नंबी और ताड़पाला…
 14 August 2026
रायपुर, स्वतंत्रता दिवस के चलते एयरपोर्ट में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस वजह से तस्कर ट्रेनों से सोने की तस्करी कर रहे हैं। गुरुवार को रायपुर और नागपुर…
 14 August 2026
कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन तोमन साहू की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की गतिविधियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक…
 14 August 2026
कोंडागांव। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करंजी में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण…
 14 August 2026
कोण्डागांव। रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत कोण्डागांव जिले से 51 श्रद्धालुओं का दल अयोध्या धाम में भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए मंगलवार की रात रवाना हुआ। श्रद्धालुओं के दल को…
 14 August 2026
कोंडागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से गुरुवार को कोंडागांव में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा के माध्यम…
 14 August 2026
कोण्डागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के विकास नगर स्टेडियम में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में कांकेर सांसद भोजराज नाग ध्वजारोहण करेंगे। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह…
Advt.