कमीशिनिंग को सेक्टर अधिकारी समझें और करवाएं : कलेक्टर

Updated on 10-04-2024 05:11 PM

जगदलपुर । कमीशिनिंग के कार्य को सेक्टर अधिकारी शिद्दत से समझे और करवाएं, ताकि मतदान दिवस में मशीनों से संबधित कोई दिक्कत हो तो प्रथम स्तर पर सेक्टर अधिकारी द्वारा ही निराकरण करने की पहल की जानी है। उक्त निर्देश मॉडल कालेज स्थित स्ट्रांग रूम में मतदान मशीनों का कमीशनिंग कार्य का निरीक्षण करते हुए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी विजय दयाराम के.ने दिए। उन्होंने कमीशनिंग कार्य, मशीनों के रिजेक्शन, मशीनों का मॉकपोल की गतिविधियों का भी जायजा लिया।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने कमीशीनिंग कार्य में प्रत्येक टेबल में आने वाली मशीनों का सेक्टर अधिकारियों और मास्टर ट्रेनरों को मशीनों का व्यक्तिगत रूप से जांच करने कहा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कमीशीनिंग कार्य को बुधवार को पचास फीसदी से अधिक करते हुए, गुरुवार की शाम तक सभी मशीनों  का कमीशीनिंग कार्य को पूर्ण किया जाना है। कमीशीनिंग कार्य के लिए हैदराबाद से पहुंचे इंजीनियरों से भी कलेक्टर ने चर्चाकर आवश्यक निर्देश दिए। ज्ञात हो कि लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत  बस्तर जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्र में उपयोग की जाने वाली मतदान मशीन ईवीएम, वीवीपैट, बैलेट यूनिट का कमीशनिंग किया जा रहा है। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी प्रवीण वर्मा, संयुक्त कलेक्टर सुनील शर्मा,सहायक रिटर्निंग अधिकारी भरत कौशिक, सुब्रत प्रधान,ए आर राणा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। कलेक्टर ने स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी सहित अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 October 2026
कोरबा । कोरबा जिले के विकासखंड कोरबा अंतर्गत पोड़ीबहार वार्ड निवासी रामानंद बिंझवार के लिए अपना पक्का घर बनाना लंबे समय से एक सपना था। सीमित आर्थिक संसाधनों के कारण…
 17 October 2026
कोरबा । कोरबा शहर के पथर्रीपारा वार्ड निवासी उत्तमाबाई पति रमाकांत के लिए अपनी बेटी की पढ़ाई जारी रखना महत्वपूर्ण था। श्रमिक कार्ड बनने के बाद उन्हें छत्तीसगढ़ भवन एवं…
 17 October 2026
कोरबा। शहर के पास रहने वाले साहिबलाल कर्स के परिवार के लिए बिजली बिल का बढ़ता खर्च चिंता का विषय था। हर महीने बिल जमा करने से घरेलू बजट पर…
 17 October 2026
कोरबा । जिले के पाली विकासखंड के ग्राम चोढा का जय माँ चोढा रानी स्व सहायता समूह मत्स्य पालन के माध्यम से अपनी आजीविका को मजबूत कर रहा है। पहले…
 17 October 2026
कोरबा । कोरबा जिले की ग्राम पंचायत बोइदा निवासी श्रीमती नेहा मरावी को प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत द्वितीय बालिका के जन्म पर ₹6,000 की आर्थिक सहायता प्राप्त हुई।…
 17 October 2026
कोरबा । बारिश थमने के बाद अब दूरस्थ वनांचल की उन सड़कों पर काम शुरू हो गया है, जिनसे गांवों और बसाहटों का रोजमर्रा का जीवन जुड़ा है। प्रधानमंत्री ग्राम…
 17 October 2026
कोरबा । रबी सीजन 2026-27 में किसानों को रासायनिक उर्वरकों के वितरण के लिए नई डिजिटल व्यवस्था लागू की जा रही है। कृषि विभाग द्वारा फ्रेमवर्क फॉर फर्टिलाइजर सेल थ्थ्ै…
 17 October 2026
कोरबा । लोक निर्माण विभाग के सचिव  मुकेश कुमार बंसल ने आज कोरबा जिले में निर्माणाधीन सड़कों का निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति एवं गुणवत्ता का जायजा लिया। उन्होंने विभागीय…
 17 October 2026
अम्बिकापुर । शासन की कृषक हितैषी योजनाएं किसानों को खेती में नवाचार अपनाने और अपनी आय बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित कर रही हैं। कृषक उन्नति योजना के माध्यम से किसानों…
Advt.