रिटायरमेंट के बाद NPS से पक्की पेंशन का इंतजाम! सरकार ने कर दिया यह काम

Updated on 14-01-2026 01:52 PM
नई दिल्ली: पेंशन फंड रेगुलेटरी एंड डिवेलपमेंट अथॉरिटी (PFRDA) ने नैशनल पेंशन सिस्टम (NPS) के सब्सक्राइबर्स के लिए रिटायरमेंट के बाद नियमित और निश्चित पेंशन की व्यवस्था की दिशा में कदम बढ़ाया है। PFRDA ने एक हाई लेवल की कमिटी को दिशानिर्देश और नियम तय करने का जिम्मा दिया है, जिनके आधार पर एश्योर्ड पेमेंट का फ्रेमवर्क बनाया जा सके।

यह कमिटी लॉक-इन पीरियड, विदड्रॉल लिमिट और फी स्ट्रक्चर से लेकर मार्केट बेस्ड गारंटी तक के तरीकों पर विचार करेगी। इस 15 सदस्यों वाली समिति की कमान इनसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी बोर्ड ऑफ इंडिया के पूर्व अध्यक्ष डॉ एम एस साहू को सौंपी गई है। फाइनैंस मिनिस्ट्री ने मंगलवार को यह जानकारी देते हुए कहा, 'यह कदम PFRDA ऐक्ट के प्रावधानों के अनुसार है और इसका उद्देश्य सब्सक्राइबर्स के लिए रिटायरमेंट इनकम की सिक्योरिटी बढ़ाना है।'

एडवाइजरी कमिटी

मिनिस्ट्री ने कहा कि साहू की अध्यक्षता में बनी समिति 'स्ट्रक्चर्ड पेंशन पेआउट्स' पर एक अडवाइजरी कमिटी है। कमिटी पेंशन स्कीम्स सहित एश्योर्ड पेआउट के नियमों का सुझाव देगी। यह ऐसे नियमों पर भी विचार करेगी, जिससे कॉन्ट्रिब्यूशन से पेआउट फेज में आसानी से ट्रांजिशन हो। कमिटी मार्केट आधारित गारंटीज और कानूनी रूप से लागू किए जा सकने वाले सेटलमेंट कॉन्सेप्ट्स के बारे में राय देगी।कमिटी को लॉक-इन पीरियड, विदड्रॉल लिमिट, प्राइसिंग मैकेनिजम और फी स्ट्रक्चर के बारे में सुझाव देने को भी कहा गया है। यह भी देखा जाएगा कि एनपीएस में बने रहते हुए सब्सक्राइबर को जो पेमेंट मिले, उस पर किस तरह टैक्स लगना चाहिए। कमिटी मिस-सेलिंग रोकने के लिए मानक नियमों के बारे में भी राय देगी।

नियमों में बदलाव

इस बीच PFRDA के चेयरपर्सन एस. रामन ने उम्मीद जताई है कि भविष्य में नियमों में इस तरह के बदलाव किए जाएंगे, जिससे पर्याप्त संख्या में NPS खाते सुनिश्चित किए जा सकें। उन्होंने कहा कि पेंशन एक सरकारी कॉन्सेप्ट के तौर पर देखा जाता है, जिसे बदला जाना जरूरी है। इसे वेल्थ क्रिएशन के तौर पर देखना होगा। इसके लिए लोगों को खुद जल्द शुरुआत करनी होगी।

PFRDA चेयरपर्सन ने 'पेंशनबाजार' की शुरुआत करते हुए यह बात कही, जिसके दायरे में एनपीएस और रिटायरमेंट से जुड़े दूसरे समाधानों को एक ही मंच पर पेश किया जा रहा है। 'पेंशनबाजार' चलाने वाली कंपनी पीबी फिनटेक के चेयरमैन यशीष दहिया का कहना है कि यह प्लैटफॉर्म लॉन्ग टर्म में वेल्थ क्रिएशन को बढ़ावा देगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.