
बीजापुर। जिले में एक बार फिर आइईडी मिलने की सूचना मिली है। वहीं 210 कोबरा की टीम ने नक्सलियों द्वारा लगाया आइईडी को मौके पर निष्क्रिय कर दिया।
बता दें आइईडी को निष्क्रिय करने से एक बड़ी दुर्घटना को होने से बचाया जा सका है।
दरअसल, सुरक्षा बल को निशाना बनाने बीजापुर के गोलकोंडा पहाड़ी पर लगाए गए दो कमांड आइईडी शुक्रवार को बरामद कर निष्क्रिय किया गया है। जगरगुंडा थाना से 210 कोबरा बटालियन की टीम गोलकोंडा पहाड़ी की ओर एरिया डोमिनेशन ड्यूटी पर निकली थी।