भाजपा के पूर्व विधायकों की सुरक्षा घटी, राज्यपाल से की शिकायत

Updated on 29-07-2023 03:35 PM

रायपुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित इलाकों में भाजपा के नेता व कार्यकर्ता खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

भाजपा के पूर्व विधायकों ने राज्यपाल बिस्वभूषण हरिचंदन से मिलकर उनकी सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावहीन करने पर कड़ी आपत्ति दर्ज की है। साथ ही सुरक्षा की व्यवस्था यथावत बहाल करने की मांग की है।

इनमें प्रमुख रूप से डा. सुभाऊ कश्यप, भोजराज नाग, लच्छू कश्यप, बैदू कश्यप, पिंकी शिवराज शाह और श्रवण मरकाम शामिल रहे।

सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावहीन करने पर पूर्व विधायकों ने की कड़ी आपत्ति
छत्तीसगढ़ सरकार ने 16 जून 2023 को एक पत्र जारी करते हुए पूर्व विधायकों की सुरक्षा कम करने का निर्देश दिया है। सरकार ने इस निर्देश को लेकर 22 मई 2023 को प्रोटेक्शन रिव्यू ग्रुप की बैठक हुई थी। प्रोटेक्शन रिव्यू ग्रुप की ओर से किए गए अनुशंसा को आधार बनाकर सरकार ने यह निर्णय लिया है।

पूर्व विधायकों ने यह आरोप लगाया है कि प्रदेश के संवेदनशील क्षेत्रों में जनप्रतिनिधियों की सुरक्षा से प्रदेश की कांग्रेस सरकार खिलवाड़ कर रही है। जिस प्रकार से संवेदनशील क्षेत्रों में राजनीतिक रूप से सक्रिय विपक्षी भाजपा नेताओं की सुरक्षा को कम किया गया है, वह भी किसी राजनीतिक कुनीति और षड्यंत्र की ओर संकेत देता है। प्रतिनिधियों ने आरोप लगाया कि भया दोहन कर कांग्रेसी सरकार सत्ता हासिल करना चाहती है।

प्रतिनिधियों ने राज्यपाल को बताया कि अप्रैल 2019 से लेकर मार्च 2023 तक छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के द्वारा संवेदनशील क्षेत्रों में कुल 33 जनप्रतिनिधियों व राजनीतिक रूप से सक्रिय लोगों की हत्या की गई है। पिछले छह माह में ही भाजपा के चार कार्यकर्ताओं की टारगेट किलिंग हुई है। इस बीच पूर्व विधायकों की सुरक्षा में कमी कर दी गई है जो कि मानवीयता की दृष्टि से अनुचित है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
गरियाबंद। लाइवलीहुड कॉलेज गरियाबंद में 10 अगस्त 2026 को Sewing Machine Operator कोर्स में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली विशेष पिछड़ी जनजाति समूह (PVTG) की 19 भुंजिया युवतियों को सिलाई मशीन…
 13 August 2026
रायपुर।छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में युवाओं को आधुनिक तकनीक से जोड़ते हुए रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। नवीन…
 13 August 2026
रायपुर। 15 अगस्त, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देश की राजधानी नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में छत्तीसगढ़ की समृद्ध आदिवासी लोककला, संस्कृति और परंपराओं के लिए यह गौरव का…
 13 August 2026
दुर्ग। दुर्ग विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों में आज आयोजित भव्य तिरंगा यात्रा में कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव शामिल हुए। उन्होंने तिरंगा यात्रा में सहभागी बनकर राष्ट्रभक्ति…
 13 August 2026
दुर्ग। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग तथा पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा बोरी थाना क्षेत्र में कोटपा अधिनियम 2003 के तहत बड़ी चालानी कार्रवाई की गई है। उक्त कार्रवाई कलेक्टर…
 13 August 2026
दुर्ग। खरीफ सीजन 2026 को ध्यान में रखते हुए किसानों को समय पर गुणवत्तायुक्त उर्वरक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कलेक्टर अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार कृषि विभाग के जिला स्तरीय…
 13 August 2026
रायपुर। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन तक पहुँचाने 211 वाहिनी केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), थनौद, नया रायपुर द्वारा आज, 13 अगस्त को…
 13 August 2026
रायपुर। बस्तर तिरंगा यात्रा के तहत नारायणपुर से शुरू हुई बाइक तिरंगा यात्रा बुधवार को उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और वन मंत्री केदार कश्यप के नेतृत्व में बारसूर पहुंची। बारसूर…
 13 August 2026
भिलाई। छत्तीसगढ़ के पहले और प्रमुख लोकपर्व हरेली तिहार पर भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने अपने परिवार के साथ पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ हरेली पर्व मनाया। उन्होंने अपने निवास…
Advt.