इन 5 तस्वीरों में देखें जीत के ये सुनहरे रंग, कैसे नीरज चोपड़ा ने विश्व चैंपियनशिप में रचा इतिहास

Updated on 28-08-2023 02:01 PM
वर्ल्ड चैंपियनशिप 2023 में नीरज चोपड़ा ने इतिहास रचते हुए जैवलिन थ्रो के फाइनल में गोल्ड मेडल अपने नाम किया। नीरज ने अपने दूसरे प्रयास में 88.17 मीटर की दूसरी हासिल की जिसे किसी और खिलाड़ी इस दूरी को पार नहीं कर सका।

नीरज चोपड़ा बने वर्ल्ड चैंपियन

वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023 में भारत के स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया। इस प्रतियोगिता में नीरज ने पहली बार गोल्ड मेडल जीता है। पिछली बार नीरज दूसरे स्थान पर रहे थे और उन्हें सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा था।

नहीं पार सका कोई 88.17 की दूरी

फाइनल में नीरज की शुरुआत फाउल से हुई थी। हालांकि अपने दूसरे ही प्रयास में नीरज ने दमदार वापसी करते हुए 88.17 मीटर की दूसरी हासिल की, जिसे छठे प्रयास तक कोई भी खिलाड़ी पार नहीं कर सका और इस तरह गोल्डन आर्म से एक बार फिर भारत के लिए सोने का तमगा हासिल किया।

हर प्रयास में उनका स्कोर 80 मीटर के पार

फाइनल में 88.17 मीटर की दूरी हासिल के अलावा नीरज चोपड़ा ने तीसरे प्रयास में 86.32, चौथे प्रयास में 84.64, पांचवें प्रयास में 87.73 और छठे प्रयास में 83.98 मीटर की दूरी तय की।

पाकिस्तान के नदीम को नीरज ने दी बधाई

नीरज के बाद दूसरे स्थान पर पाकिस्तान के अशरफ नदीम रहे जिन्होंने 87.82 मीटर की दूरी हासिल की। इस तरह नदीम ने विश्व चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल अपने नाम किया। फाइनल खत्म होने के बाद नीरज ने नदीम को गले लगकर बधाई दी।

पोडियम पर पहले सबसे ऊंचे दिखे नीरज

वहीं नीरज सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडलिस्ट के बीच सबसे अलग नजर आ रहे थे। नीरज पहले स्थान पर जबकि अशरफ नदीम दूसरे पर। वहीं तीसरे स्थान पर चेक रिपब्लिक के याकुब वाडलेज्च रहे जिन्होंने 86.67 मीटर की दूसरी हासिल की और उन्हें ब्रॉन्ज मेडल मिला।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
लखनऊ में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले T20 मुकाबले में भारतीय टीम ने 8 विकेट से एकतरफा और धमाकेदार जीत दर्ज की। इस जीत के सबसे बड़े हीरो कप्तान…
 07 October 2026
लखनऊ: भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने 8 विकेट से जीत दर्ज की और 5 मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त…
 07 October 2026
गाजीपुर: भारतीय हॉकी टीम के मिडफील्डर राजकुमार पाल ने एशियन गेम्स का अपना गोल्ड मेडल अपनी मां को समर्पित किया है। घर पहुंचने के बाद उन्होंने अपना मेडल मां के…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने 4 साल बाद टीम इंडिया में भुवनेश्वर कुमार की वापसी पर खुशी जाहिर की है। न्यूजीलैंड के खिलाफ 22…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय महिला टीम को पहली बार विश्व चैंपियन बनाने वाली कप्तान हरमनप्रीत कौर ने तीनों फॉर्मेट में भारत की कप्तानी छोड़ दी है। वह अब सिर्फ एक खिलाड़ी…
 07 October 2026
नई दिल्ली: WWE रिंग में अपना एकतरफा राज करने वाले ट्राइबल चीफ और मौजूदा हैवीवेट चैंपियन रोमन रेंस का स्टारडम आज जिस ऊंचाई पर है, उसे देखकर अक्सर लोग भूल…
 06 October 2026
बीजिंग में खेले जा रहे चाइना ओपन के पुरुष सिंगल्स सेमीफाइनल में रूस के डेनिल मेदवेदेव को नोवाक जोकोविच के खिलाफ मुकाबले के दौरान डिसक्वालिफाई कर दिया गया।दूसरे सेट के…
 06 October 2026
हरमनप्रीत कौर ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी छोड़ दी है। उन्होंने मंगलवार को इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी। हरमनप्रीत की जगह स्मृति मंधाना टीम की नई…
 06 October 2026
आईपीएल 2027 से पहले मुंबई इंडियंस की टीम में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। पिछले कुछ सीजन में टीम का प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा है। 2026…
Advt.