दीपिका पादुकोण को देख यूजर्स बोले- ना मांग में सिंदूर, ना गले में मंगलसूत्र... क्या भारतीय संस्कृति खत्म हो गई है?

Updated on 08-09-2024 03:53 PM
बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के घर में जल्द ही बच्चे की किलकारियां गूंजने वाली हैं। उनकी डिलीवरी होने ही वाली है, क्योंकि वो हॉस्पिटल में एडमिट हो चुकी हैं। इससे पहले वो पति रणवीर सिंह के साथ मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर दर्शन करने पहुंची थीं। फैंस उनके चेहरे का नूर देख निहाल हो गए, लेकिन यूजर्स तंज कसने से पीछे नहीं हटे। किसी ने मंगलसूत्र ना पहनने और मांग ना भरने के लिए ताना मारा तो कई लोग अभी भी उनके बेबी बंप को फेक बता रहे हैं!

Deepika Padukone हरे रंग की साड़ी पहनकर सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचीं। उन्होंने गणेश चतुर्थी के मौके बप्पा का आशीर्वाद लिया। पति Ranveer Singh हर कदम पर उनका साथ देते नजर आए। पर दीपिका अब यूजर्स के निशाने पर हैं।

दीपिका का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस पर एक यूजर ने तंज कसते हुए कहा, 'क्या इंडियन कल्चर खत्म हो गया है। ना मांग भरी है, ना मंगलसूत्र।' दूसरे ने लिखा, 'श्रृंगार तो कर लेती कम से कम मंदिर आए हो तो।' कुछ लोग तो अभी भी उनके बेबी बंप को नकली और फेक बता रहे हैं, जबकि वो बेबी बंप की फोटोज शेयर कर चुकी हैं।

दीपिका को होंगे जुड़वा बच्चे?


दीपिका का बेबी बंप देख फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि उन्हें जुड़वा बच्चे हो सकते हैं। पर कई लोग तरह-तरह की बातें कर रहे हैं। वो कह रहे हैं कि अपना फिगर मेनटेन करने के लिए उन्होंने सरोगेसी का सहारा लिया है, लेकिन प्रेग्नेंट होने का दिखावा कर रही हैं।

2025 तक लेंगी मेटरनिटी लीव


मीडिया रिपोर्ट्स बता रही हैं कि बच्चा होने के बाद दीपिका लंबे समय की छुट्टी पर चली जाएंगी। अब वो अगले साल 2025 में ही काम पर लौटेंगी। उन्हें रोहित शेट्टी की 'सिंघम अगेन' में देखा जाएगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 26 September 2026
बीते महीने रक्षाबंधन के ऐड में कृति सेनन के कपड़ों पर हुआ विवाद तो आपको याद होगा ही। तब समाज की सोच पर दो टूक बात करने वाली कृति सेनन…
 26 September 2026
भोजपुरी सुपरस्टार और बीजेपी नेता मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी इन दिनों 'बिग बॉस 20' में हैं और गलत कारणों से चर्चा में हैं। हाल के एपिसोड में जहां…
 26 September 2026
सिंगिंग रियलटी शो 'इंडियन आइडल' के सबसे पहले विनर अभ‍िजीत सावंत को आज की जेनरेशन भले कम जानती हो, लेकिन 2005 में जब उन्‍होंने यह शो जीता था, तो उनके…
 25 September 2026
हिंदी सिनेमा में यादगार सहायक और कॉमेडी किरदारों के लिए मशहूर अनुभवी अभिनेता मुश्ताक खान का फेफड़ों के कैंसर से जूझने के बाद निधन हो गया है। वे 56 साल…
 25 September 2026
'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' सीजन 2 में अब छठ पूजा का जश्न देखने को मिलेगा और मेकर्स ने हाल ही में इस आने वाले सीक्वेंस का प्रोमो अपने…
 25 September 2026
नीम करौली बाबा के रोल में शोभिनव सत्या वाली विशाल चतुर्वेदी की आध्यात्मिक बायोपिक 'हनुमान अंश' 49वें दिन भी जबरदस्त रफ़्तार से चल रही है। लोगों की अच्छी प्रतिक्रिया और…
 25 September 2026
सूरज पंचोली के लिए, दिशा सालियान केस के फिर से चर्चा में आने का मतलब है एक ऐसे नाम का वापस आना, जिससे वे सालों से दूर रहने की कोशिश…
 25 September 2026
रणबीर कपूर का लुक सामने आने के एक दिन बाद, भंसाली प्रोडक्शंस ने संजय लीला भंसाली की फिल्म 'लव एंड वॉर' से बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट का पहला पोस्टर जारी…
 25 September 2026
तेलुगू सुपरस्‍टार नानी की 'द पैराडाइज' ने बॉक्‍स ऑफिस पर पहले ही दिन बंपर कमाई की है। यह जहां 42 साल के एक्‍टर के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग वाली…
Advt.