एयरहोस्टेस के साथ इमरान हाशमी को डांस करता देख बीच में कूदे अक्षय, कहा- मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी

Updated on 03-02-2023 07:41 PM
बॉलीवुड एक्टर्स अक्षय कुमार और इमरान हाशमी की फिल्म 'सेल्फी' रिलीज की तैयारी में है। इस बीच यह दोनों एक्टर्स फिल्म के प्रमोशन में जी- जान से लग गए हैं। कुछ दिनों पहले ही अक्षय कुमार खुद से 23 साल छोटे एक्टर टाइगर श्रॉफ के साथ थिरकते हुए नजर आए थे। जिसके बाद अब अक्षय का एक और नया वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक्टर अपने को- स्टार इमरान हाशमी संग 'सेल्फी' फिल्म के सबसे फेमस सॉन्ग 'मैं खिलाड़ी' पर थिरकते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को खुद अक्षय ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया है। इतना ही नहीं, वीडियो में एक खूबसूरत सी एयरहोस्टेस भी इन दोनों एक्टर का साथ देती नजर आ रही हैं।

अक्षय कुमार और इमरान हाशमी की आनेवाली फिल्म 'सेल्फी' का पार्टी सॉन्ग 'मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी' रिलीज के साथ ही काफी सुर्खियां बटोर रहा है। यह फिल्म भी 24 फरवरी को बड़े पर्दे पर नजर आनेवाली है। गाने पर अबतक कई हजार लोग सोशल मीडिया पर डांस कर रील शेयर कर चुके हैं। इसी गाने पर अक्षय और इमरान ने भी डांस किया है।

'अब इंतजार करना मुश्किल है'

अक्षया कुमार ने इस वायरल हो रहे डांस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है। इसे शेयर करते हुए एक्टर ने लिखा, 'जबतक कैप्टन ने मंजूरी का इंतजार किया, हमने मौका पे चौका मार दिया। हमारी एयरहोस्टेस @sethi_prerna9218 की मदद से हमने 'मैं खिलाड़ी' पर एक रील भी बनाई। क्या आपने अभी तक अपनी रील बनाई है?' वीडियो पर फैंस ने भी जमकर रिएक्ट किया है। एक यूजर ने इस वीडियो पर कॉमेंट कर लिखा, 'अब फिल्म का इंतजार करना मुश्किल है।' वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, 'इन दोनों की जोड़ी कमाल की है।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 18 March 2026
यूट्यूबर और 'बिग बॉस' के एक्स कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल ने हाल ही इंस्टाग्राम पर लाइव आकर तेज गाड़ी चलाते हुए जान देने की कोशिश की थी। इस चक्कर में उन्हें…
Advt.