बेटी को परिणय सूत्र में बंधते देख पिता के आंख से छलकी खुशियों की आंसू

Updated on 27-05-2025 01:07 PM

मोहला। हर मां-बाप का एक बड़ा सपना होता है कि, वे अपनी बेटी का विवाह संपन्न होते देखे। मां बाप की यह ख्वाहिश बेटी के जन्म के साथ ही जहन में बनने लगता है। बेटी की युवावस्था को देखकर मां बाप का यह सपना और बढ़ते जाता है। सपने को साकार होने के लिए आतुर होता है। गरीबी की हालत में मां बाप का यह सपना केवल सपना ही बनकर रहने लगता है। ऐसी दशा में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अनेकों को मां-बाप के लिए सपने को साकार कर जीवन में उजियारा लाने का काम कर रहा है। अंबागढ़ चौकी के मां दंतेश्वरी मन्दिर प्रांगण में आज 46 जोड़े का विवाह संपन्न कराया गया। ये सभी कन्याएं गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले परिवार से ताल्लुक रखती हैं। योजना अंतर्गत आज सामाजिक रीति रिवाज और रस्मों के साथ बिना किसी खर्च के विवाह संपन्न कराया गया। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत आज योजना में शामिल सुमन और संजय का विवाह संपन्न कराया गया। कन्या से बात करने पर उन्होंने बताया कि वे ग्राम बिहरीकला निवासी है। उनके पिता  चंद्रशेखर बोरकर एवं मां माहेश्वरी बोरकर पेशे से कृषक और गरीब परिवार से हैं। उन्होंने आगे बताया कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना की जानकारी होने पर उन्होंने योजना अंतर्गत विवाह संपन्न करने का निर्णय लिया। योजना का लाभ मिलने पर उनके माता-पिता एवं परिजनों ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत उनकी बेटी का विवाह संपन्न होने पर पूरे परिवार में खुशी का माहौल है। इसके लिए उन्होंने  मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के प्रति आभार प्रकट किया है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 October 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
 08 October 2026
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
 08 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
 08 October 2026
दुर्ग के राजीव नगर में राशन कार्डधारियों को बांटे जाने वाला सरकारी चावल घर में जमा करके रखने का मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 60 बोरियों…
 08 October 2026
रायगढ़, रायगढ़ जिले के बाकारुमा रेंज में वन विभाग ने अवैध लकड़ी परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए खैर की लकड़ियों से भरा 14 चक्का ट्रक जब्त किया है। कार्रवाई बाकारुमा-लैलूंगा…
 08 October 2026
जगदलपुर /दंतेवाड़ा, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रभारी सुखदेव भगत आज गुरुवार को पहली बार दंतेवाड़ा पहुंचेंगे। कांग्रेस के अनुसार, उनका दौरा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के प्रस्तावित…
 08 October 2026
सूरजपुर, छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में मां-बेटी हत्याकांड मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट आज आरोपियों को सजा सुनाएगी। कोर्ट ने 29 सितंबर को मामले में 4 आरोपियों को हत्या, रेप और पॉक्सो…
 08 October 2026
रायपुर, रायपुर में डिजिटल अरेस्ट का मामला सामने आया है। साइबर ठगों ने खुद को ATS, NIA और पुलिस का सीनियर अफसर बताकर 60 साल के शिक्षक को 3 दिनों तक…
 08 October 2026
रायपुर, रायपुर के इंडोर स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय रोजगार मेले के पहले दिन युवाओं में उत्साह देखने को मिला। मेले में प्रदेशभर से रोजगार की तलाश में पहुंचे 5,018 युवाओं…
Advt.