श्रद्धा कपूर-आदित्य रॉय कपूर को साथ देख फैंस को आई 'आशिकी 2' की याद, वही बारिश... साड़ी और इत्तेफाक!

Updated on 25-09-2024 12:42 PM
श्रद्धा कपूर और आदित्य रॉय कपूर ने कई फिल्मों में साथ काम किया है, लेकिन साल 2013 में रिलीज 'आशिकी 2' में उनकी केमिस्ट्री देख फैंस का दिल धड़कने लगा था। अब 24 सितंबर को दोनों का फिर से री-यूनियन हुआ। मुंबई के एक इवेंट में जब आदित्य ने श्रद्धा को देखा और अचानक श्रद्धा की नजर आदित्य पर पड़ी तो फिर जो कुछ भी हुआ, वो फैंस के दिल को छू गया। ऊपर से बारिश, आदित्य का ब्लेजर, श्रद्धा की साड़ी और इत्तेफाक!

Aditya Roy Kapur और Shraddha Kapoor का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। दोनों ने एक-दूसरे को देखते ही गले लगाया और फिर बातचीत की। दोनों ने ब्लैक कलर का आउटफिट पहनकर ट्विनिंग की।

आदित्य और 'स्त्री 2' एक्ट्रेस श्रद्धा को एकसाथ देखने के बाद यूजर्स के कॉमेंट्स का बाढ़ आ गई है। एक ने लिखा, 'बारिश के दौरान श्रद्धा और आदित्य का फिर से मिलना.....यह मुझे 'आशिकी 2' की याद दिलाता है।' दूसरे ने कॉमेंट किया, 'क्या किसी ने अभी नोटिस किया या यह सिर्फ मैंने ही देखा है कि न केवल वे दोनों साथ हैं बल्कि बारिश, आदि (आदित्य) का ब्लेजर और साड़ी में श्रद्धा भी हैं। तो इत्तेफाक।'

'स्त्री 2' में नजर आई थीं श्रद्धा, जानिए आदित्य की अगली फिल्म


वर्कफ्रंट की बात करें तो श्रद्धा कपूर को अगस्त में रिलीज फिल्म 'स्त्री 2' में देखा गया। इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की। इसका घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कुल कलेक्शन 579.00 करोड़ रुपये रहा और वर्ल्डवाइड 823.00 करोड़ रुपये कमा डाले हैं। आदित्य की बात करें तो वो 'मेट्रो... इन दिनों' में नजर आएंगे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 26 September 2026
बीते महीने रक्षाबंधन के ऐड में कृति सेनन के कपड़ों पर हुआ विवाद तो आपको याद होगा ही। तब समाज की सोच पर दो टूक बात करने वाली कृति सेनन…
 26 September 2026
भोजपुरी सुपरस्टार और बीजेपी नेता मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी इन दिनों 'बिग बॉस 20' में हैं और गलत कारणों से चर्चा में हैं। हाल के एपिसोड में जहां…
 26 September 2026
सिंगिंग रियलटी शो 'इंडियन आइडल' के सबसे पहले विनर अभ‍िजीत सावंत को आज की जेनरेशन भले कम जानती हो, लेकिन 2005 में जब उन्‍होंने यह शो जीता था, तो उनके…
 25 September 2026
हिंदी सिनेमा में यादगार सहायक और कॉमेडी किरदारों के लिए मशहूर अनुभवी अभिनेता मुश्ताक खान का फेफड़ों के कैंसर से जूझने के बाद निधन हो गया है। वे 56 साल…
 25 September 2026
'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' सीजन 2 में अब छठ पूजा का जश्न देखने को मिलेगा और मेकर्स ने हाल ही में इस आने वाले सीक्वेंस का प्रोमो अपने…
 25 September 2026
नीम करौली बाबा के रोल में शोभिनव सत्या वाली विशाल चतुर्वेदी की आध्यात्मिक बायोपिक 'हनुमान अंश' 49वें दिन भी जबरदस्त रफ़्तार से चल रही है। लोगों की अच्छी प्रतिक्रिया और…
 25 September 2026
सूरज पंचोली के लिए, दिशा सालियान केस के फिर से चर्चा में आने का मतलब है एक ऐसे नाम का वापस आना, जिससे वे सालों से दूर रहने की कोशिश…
 25 September 2026
रणबीर कपूर का लुक सामने आने के एक दिन बाद, भंसाली प्रोडक्शंस ने संजय लीला भंसाली की फिल्म 'लव एंड वॉर' से बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट का पहला पोस्टर जारी…
 25 September 2026
तेलुगू सुपरस्‍टार नानी की 'द पैराडाइज' ने बॉक्‍स ऑफिस पर पहले ही दिन बंपर कमाई की है। यह जहां 42 साल के एक्‍टर के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग वाली…
Advt.