त्रिनिदाद में बारिश देख रोहित शर्मा को याद आया यह शहर, शेयर किया मजेदार पोस्ट

Updated on 25-07-2023 05:45 PM

नई दिल्ली: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच त्रिनिदाद के क्वीन पार्क ओवल में खेला जा रहा था। मैच के पांचवें और आखिरी दिन जमकर बारिश हुई और एक भी गेंद नहीं डल पाई। अंतिम दिन जहां भारत को जीतने के लिए 8 विकेट चाहिए थे। वहीं वेस्टइंडीज को भी 289 रन की जरूरत थी। लेकिन आखिरी दिन रद्द होने की वजह से मैच भी ड्रॉ हो गया। हालांकि मूसलाधार बारिश पर टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने एक खास पोस्ट शेयर की है। जोकि अब वायरल हो रही है।


रोहित शर्मा ने बारिश को लेकर शेयर की खास पोस्ट
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने ट्विटर और इंस्टाग्राम पर अपने ऑफिशियल अकॉउंट से एक तस्वीर शेयर की। उस फोटो में हिटमैन, अजिंक्य रहाणे, ईशान किशन, विराट कोहली और मुकेश कुमार नजर आ रहे थे। सभी खिलाड़ी बारिश में भीग रहे थे और शायद किसी बात पर हस रहे थे।
 
यह फोटो शेयर करते हुए रोहित ने लिखा, 'मुंबई या त्रिनिदाद'। इसके आगे उन्होंने एक सोचने वाला और बारिश का इमोजी यूज किया। बता दें रोहित शर्मा मुंबई के रहने वाले हैं और मुंबई भी अपने मानसून सीजन के लिए काफी ज्यादा फेमस है। वहां भी जमकर बारिश होती है।

टीम इंडिया ने 1-0 से जीती सीरीज
भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली गई 2 मैचों की टेस्ट सीरीज भारत 1-0 से जीत गया। टीम इंडिया ने डोमिनिका टेस्ट मैच एक पारी और 141 रन से जीत लिया था। बस वहीं मैच दोनों टीमों के बीच का अंतर बना। अब 27 जुलाई से दोनों टीमें एक दूसरे से 3 मैचों की वनडे सीरीज में भिड़ने वाली हैं। पहला मैच बारबाडोस में खेला जाएगा। वनडे के बाद भारत और वेस्टइंडीज एक दूसरे के साथ 5 मैच की टी20 सीरीज भी खेलेंगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
लखनऊ में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले T20 मुकाबले में भारतीय टीम ने 8 विकेट से एकतरफा और धमाकेदार जीत दर्ज की। इस जीत के सबसे बड़े हीरो कप्तान…
 07 October 2026
लखनऊ: भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने 8 विकेट से जीत दर्ज की और 5 मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त…
 07 October 2026
गाजीपुर: भारतीय हॉकी टीम के मिडफील्डर राजकुमार पाल ने एशियन गेम्स का अपना गोल्ड मेडल अपनी मां को समर्पित किया है। घर पहुंचने के बाद उन्होंने अपना मेडल मां के…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने 4 साल बाद टीम इंडिया में भुवनेश्वर कुमार की वापसी पर खुशी जाहिर की है। न्यूजीलैंड के खिलाफ 22…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय महिला टीम को पहली बार विश्व चैंपियन बनाने वाली कप्तान हरमनप्रीत कौर ने तीनों फॉर्मेट में भारत की कप्तानी छोड़ दी है। वह अब सिर्फ एक खिलाड़ी…
 07 October 2026
नई दिल्ली: WWE रिंग में अपना एकतरफा राज करने वाले ट्राइबल चीफ और मौजूदा हैवीवेट चैंपियन रोमन रेंस का स्टारडम आज जिस ऊंचाई पर है, उसे देखकर अक्सर लोग भूल…
 06 October 2026
बीजिंग में खेले जा रहे चाइना ओपन के पुरुष सिंगल्स सेमीफाइनल में रूस के डेनिल मेदवेदेव को नोवाक जोकोविच के खिलाफ मुकाबले के दौरान डिसक्वालिफाई कर दिया गया।दूसरे सेट के…
 06 October 2026
हरमनप्रीत कौर ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी छोड़ दी है। उन्होंने मंगलवार को इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी। हरमनप्रीत की जगह स्मृति मंधाना टीम की नई…
 06 October 2026
आईपीएल 2027 से पहले मुंबई इंडियंस की टीम में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। पिछले कुछ सीजन में टीम का प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा है। 2026…
Advt.