US की एयरलाइन का रिस्पॉन्स देख मुंह से निकला वाह! कोस रहे हैं 'IndiGo' और 'Air India' को

Updated on 31-12-2025 12:49 PM
नई दिल्ली: मीडिया में ऐसी खबरें खूब आती रहती है कि भारत की इस एविएशन कंपनी ने (Indian Aviation Companies) अपने ग्राहक की 'ऐसी की तैसी' कर दी। हाल ही में इंडिगो ( IndiGo ) एयरलाइंस के हजारों यात्रियों को उनकी खराब और गैर-जिम्मेदाराना सर्विस की वजह से बहुत परेशानी झेलनी पड़ी। कई यात्रियों ने सोशल मीडिया पर अपने बुरे अनुभव साझा किए। लेकिन उन्हें कोई उल्लेखनीय मुआवजा मिला हो ऐसा न्यूज फ्लैश नहीं हुआ है। वहीं अमेरिका के यूनाइटेड एयरलाइंस (United Airlines) का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दिखाया गया है कि कैसे इस एयरलाइन ने एक भारतीय व्लॉगर की समस्या को सुना और उसका समाधान किया। यही नहीं उन्हें 100 डॉलर (करीब 9,100 रुपये) का मुआवजा भी दिया गया।

क्या था मामला

मोहम्मद अरबाज खान नाम के एक पैसेंजर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल @arbaazvlogs पर एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में दिख रहा है कि एक भारतीय व्लॉगर अरबाज, अमेरिका में एक अमेरिका के ही यूनाइटेड एयरलाइंस की एक फ्लाइट में सफर कर रहे थे। फ्लाइट के दौरान, अर्बाज़ ने दिखाया कि उनकी सीट के सामने वाला फूड ट्रे का स्टॉपर टूटा हुआ था। यह स्टॉपर यात्रियों को अपने खाने-पीने की चीजें और दूसरी हल्की चीजें रखने में मदद करता है। इस टूटे हुए स्टॉपर की वजह से ट्रे बार-बार नीचे गिर रही थी। उनका यह वीडियो एक दिन पहले पोस्ट किया गया है और अभी तक इसे 1.37 लाख लोगों ने देख लिया है।

स्टाफ ने मांगी माफी और 9,100 का मुआवजा

अरबाज ने खुद कहा कि उन्हें इस बात से ज्यादा परेशानी नहीं थी। लेकिन यूनाइटेड एयरलाइन के स्टाफ ने उनसे व्यक्तिगत रूप से माफी मांगी। इतना ही नहीं, उन्होंने अर्बाज़ को 100 डॉलर (जो करीब 9,100 रुपये होते हैं) का कूपन भी दिया। इसका इस्तेमाल एयरलाइन में अगले सफर के लिए छूट के रूप में हो सकता है। यह वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है। यह एक सीधा उदाहरण है कि कैसे एक एयरलाइन को अपने यात्रियों के साथ व्यवहार करना चाहिए और अपनी सर्विस को बेहतर बनाना चाहिए।

इंडिगो को सीखना चाहिए

इस वीडियो पर लोगों की खूब प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। एक यूजर zarif.azmat ने लिखा: "हमारे यहां तो प्लेन क्रैश हो जाते हैं, और जिम्मेदारी पैसेंजर की होती है।" वहीं aditya_choudhary_7.0 ने पूछा: "एयर इंडिया?" i_am_sajab ने सलाह दी: "इंडिगो को सीखना चाहिए।" sujit_gupta_13 ने व्यंग्य किया: "इसीलिए तो डेवलपमेंट में एक नंबर है।" mahbub__08 ने लिखा: "दैट्स व्हाट अ कस्टमर एक्सपीरियंस लुक्स लाइक। अनफॉर्च्युनेटली, इट्स रेयर इन इंडिया।" (यह ग्राहक अनुभव कैसा होता है। दुर्भाग्य से, यह भारत में दुर्लभ है।)

तूने ही तोड़ा है

हालांकि इस वीडियो पर shiraj_07 ने मज़ाक किया: "मुझे तो लग रहा है तूने ही तोड़ा है इसको!" वहीं ishwarofficial59 ने लिखा: "यह जवाबदेही है उनकी और हमारे इंडिया में कुछ भी हो जाए कोई जवाब दे ही नहीं।" azeem_bieber ने @indigo.6e और @indigo को टैग करते हुए लिखा: "तुमको सीखने की जरूरत है।" azan_4050 ने कहा: "वाह यार इसीलिए तो लोग भाग रहे हैं।" aliurmailia ने लिखा: "हमारे यहां तो पैसेंजर का ही गेम सेट कर दिया जाता है।"

भारतीय एयरलाइन के लिए सीख

यह घटना दिखाती है कि जब कोई कंपनी अपनी गलती मानती है और उसे सुधारने की कोशिश करती है, तो ग्राहक खुश होते हैं। अमेरिकन एयरलाइन ने न सिर्फ माफी मांगी, बल्कि भविष्य में यात्रा के लिए छूट देकर एक अच्छा उदाहरण पेश किया। यह भारतीय एयरलाइंस के लिए एक सीख है कि कैसे यात्रियों को बेहतर सुविधा और सम्मान दिया जा सकता है। जब यात्री अपनी समस्याओं को सोशल मीडिया पर साझा करते हैं, तो यह कंपनियों के लिए एक मौका होता है कि वे अपनी सर्विस को सुधारें और ग्राहकों का विश्वास जीतें। इस मामले में, अमेरिकन एयरलाइन ने यह बखूबी किया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.