सीमा ने 9 बार बदला इंस्‍टाग्राम पर अपना नाम, ANI और बागेश्‍वर धाम को करती है फॉलो

Updated on 19-07-2023 12:43 PM
नोएडा: सरहद पार कर भारत आई सीमा हैदर यूपी एटीएस के रडार पर है। ग्रेटर नोएडा में रहने वाले सचिन मीणा से शादी करने के बाद सीमा का कहना है कि अब भारत ही उसका प्‍यार है और वह यहीं जिएगी-मरेगी। सीमा हैदर इंस्‍टाग्राम पर खासी एक्टिव है। वह पाकिस्‍तान में रहने के दौरान भी लगातार रील बनाती रहती थी। भारत आने के बाद इसमें इजाफा हो गया। पता चला है कि पिछले डेढ़ सालों में उसने अपने इंस्‍टाग्राम अकाउंट का यूजर नेम नौ बार बदला है। वह सचिन मीणा समेत 16 लोगों को फॉलो करती है। इसमें भारत की प्रमुख न्‍यूज एजेंसी एएनआई भी शामिल है। बागेश्‍वर धाम और महादेव जैसे हिंदू धर्म से जुड़े अकाउंट को भी सीमा फॉलो करती है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्‍तान में रहने के दौरान सीमा ने इंस्‍टाग्राम अकाउंट में पर्सनल सेटिंग लगा रखी थी। ऐसे में सिर्फ सीमा और सचिन ही एक दूसरे के रील देख पाते थे। भारत आने के बाद उसने अकाउंट पब्लिक कर दिया है। एटीएस जांच में यह भी पता चला है कि फेसबुक पर सीमा हैदर के नाम से 35 से ज्‍यादा आईडी सक्रिय हैं। इन सबमें सीमा की फोटो लगी हुई है। ये फेसबुक अकाउंट कौन चला रहा है, इसकी जांच हो रही है। सचिन ने भी इंस्‍टाग्राम पर अपना अकाउंट बना रखा है जिसमें कोई तस्‍वीर नहीं लगी है। सचिन सिर्फ सीमा हैदर को फॉलो करता है और उसका अकाउंट पर्सनल सेटिंग पर है।


पांच मोबाइल फोन में से एक टूटा हुआ मिला

बताया जा रहा है कि सीमा ने फरवरी 2022 में इंस्‍टाग्राम अकाउंट बनाया था। इसमें सचिन के साथ कई सारे वीडियो हैं। सीमा हैदर के पाकिस्‍तान नंबर वाले फोन का डाटा डिलीट किया गया था जिसे एटीएस टीमें वापस लाने में जुटी हुई हैं। सीमा के पास पांच मोबाइल फोन मिले हैं जिनमें एक टूटा हुआ है। दो वीडियो कैसेट भी मिले हैं। सीमा के मुताबिक, ये उसके बचपन और शादी का वीडियो है। एटीएस टीम वीडियो की जांच कर रही है। जांच में यह भी पता चला है कि सीमा हैदर ने दिल्‍ली एनसीआर में रहने वाले कई लोगों को फ्रेंड रिक्‍वेस्‍ट भेजे थे। इनमें कई सेना के लोग भी हैं।


पति गुलाम ने बच्‍चों को वापस भेजने की लगाई गुहार

सीमा का कहना है कि वह सचिन से प्‍यार करती हैं। इसलिए उसने नेपाल में उसके साथ शादी की और अपने चारों बच्‍चों को देकर भारत रहने चली आई। वह पाकिस्‍तान की जासूस नहीं है। दूसरी तरफ, उसके पति गुलाम हैदर का कहना है कि उसने सीमा के नाम पर घर खरीदा था जिसे उसने बेच दिया। उसने भारत सरकार से सीमा और अपने चारों बच्‍चों को वापस भेजने की गुहार लगाई है। गुलाम के आरोपों पर सीमा का कहना है कि उनके बीच 2019 से कोई संपर्क नहीं है। वह उसे मारता-पीटता था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.