सीमा हैदर ने राधा-कृष्‍ण की तस्‍वीरों से सजाया अपना नया बेडरूम, सचिन के लिए गाया गाना

Updated on 18-10-2023 01:14 PM
नोएडा: प्‍यार के लिए अपने चार बच्‍चों के साथ सरहद पार कर पाकिस्‍तान से आईं सीमा हैदर आएदिन चर्चा में बनी रहती हैं। वह यूट्यूब और इंस्‍टाग्राम पर बहुत एक्टिव रहती हैं। उनके पोस्‍ट पर हजारों लाइक्‍स और कमेंट आते हैं। ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा में जहां सचिन मीणा का घर है, वहीं अब सीमा का नया कमरा तैयार हो गया है। नवरात्र के तीसरे दिन मंगलवार को सीमा और सचिन ने कमरे का उद्धाटन भी हो गया। सीमा के कानूनी मामले देख रहे वकील एपी सिंह भी इस मौके पर मौजूद रहे। अपना नया बेडरूम देख सीमा काफी खुश हैं। उन्‍होंने पूरे कमरे को राधा और कृष्‍ण की तस्‍वीरों से सजा रखा है। मीडिया के सामने सीमा ने सचिन ने गाना भी गाया।

मीडिया से बातचीत में सीमा ने बताया कि वह जब पाकिस्‍तान में रहती थीं तब भी राधा और कृष्‍ण को बहुत मानती थीं। यहां वह राधा और कृष्‍ण की पूजा करती हैं। सीमा के मुताबिक, उनका नया कमरा सोशल मीडिया की कमाई से नहीं बल्कि लोगों के सहयोग से तैयार हुआ है। पूरे कमरे में सीमा को मिले गिफ्ट रखे हुए हैं। सीमा नवरात्र में नौ दिन का व्रत भी रखे हुए हैं। कराची की रहने वाली सीमा हैदर का एक बेटा और तीन बेटियां हैं। सीमा ने बताया था कि वह मूलरूप से दक्षिणी पाकिस्तान के खैरपुर में रिंद हाजानो गांव की रहने वाली है। तीन बहनों में वह दूसरे नंबर की है। उसका एक बड़ा भाई भी है, जो सेना में काम करता है। उसने घर पर आने वाली एक ट्यूशन टीचर से पांचवीं तक की पढ़ाई की है। वह 12 साल की ही थी, जब उसकी मां की मौत हो गई।

पबजी के जरिये हुई थी सचिन और सीमा की मुलाकात

सीमा के अनुसार, 17 साल में उम्र में परिवार वालों ने 2014 में गुलाम हैदर जखरानी से उसकी जबरदस्ती शादी कर दी। शादी के बाद दोनों कराची चले गए। उसकी बहनें और पिता भी आसपास ही रहने लगे। उनका 2016 में पहला बेटा फरहान और बाद में तीन बेटियां फरवा, फरिहा और फराह पैदा हुए। 2019 में गुलाम हैदर काम करने के लिए सऊदी अरब चला गया और वह घर पर अकेले रह गई। उस समय वह अपनी सबसे छोटी बेटी की देखभाल में लगी रहती थी। फिर मार्च 2020 में कोरोना फैला और सबका घरों से निकलना बंद हो गया। इस दौरान वह घंटों मोबाइल पर टिक टॉक देखती और विडियो बनाती थी। इसी दौरान उसने मोबाइल पर पहले कैंडी क्रश गेम और उसके बाद पबजी खेलना शुरू किया। पबजी ने उसे गेम खेलने के साथ ही दुनियाभर के लोगों के बात करने की आजादी भी दी। इस दौरान उसके संपर्क में कई लोग आए। उनमें सचिन से उसकी खास दोस्ती हो गई। इसके बाद वह इस साल नेपाल के रास्‍ते ग्रेटर नोएडा आ गई।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.