सचिन के बच्‍चे की मां बनने वाली हैं सीमा पहले पति गुलाम हैदर से 3 बेटियां और 1 बेटा

Updated on 31-07-2023 01:28 PM
नोएडा: पाकिस्‍तान से चार बच्‍चों के साथ भारत आई सीमा हैदर को लेकर एक दूसरी चर्चा शुरू हो गई है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि सीमा हैदर पांच महीने की प्रेगनेंट हैं। वह पांचवें बच्‍चे की मां बनने वाली हैं। सीमा को पहले पति गुलाम हैदर से तीन बेटियां और एक बेटा है। इस साल मार्च में उन्‍होंने ग्रेटर नोएडा के सचिन मीणा के साथ नेपाल में शादी कर ली थी। अब वह सचिन के बच्‍चे की मां बनने जा रही हैं। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले सचिन सीमा को मेडिकल चेकअप के लिए अस्‍पताल भी लेकर गया था। हालांकि नवभारत टाइम्‍स ऑनलाइन इन सूचनाओं की पुष्टि नहीं करता है।

गौरतलब है कि इस साल मई में ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा गांव पहुंची सीमा हैदर लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। कुछ दिन पहले ही यूपी एटीएस ने सीमा, सचिन और नेत्रपाल मीणा से पूछताछ खत्‍म की थी। नेत्रपाल सीमा के ससुर हैं। तीनों से कई घंटों तक हुई पूछताछ के बाद सीमा के पाकिस्‍तानी जासूस होने संबंधी कोई तथ्‍य नहीं मिले हैं। पूछताछ के बाद से ही सीमा समेत पूरा परिवार घर में एक तरह से नजरबंद चल रहा है। परिवार के किसी सदस्‍य को बाहर जाने की इजाजत नहीं है। एक दिन पहले ही नेत्रपाल मीणा ने मीडिया के सामने अपनी पीड़ा व्‍यक्‍त की थी। उन्‍होंने कहा कि वे लोग रोज कमाकर खाने वाले लोग हैं। उनके घर में अब राशन भी खत्‍म हो रहा है। जल्‍द ही भूखों रहने की नौबत आ जाएगी।


पहले पति गुलाम हैदर पर सीमा ने लगाए कई आरोप

सीमा हैदर के भारत आने के बाद उनके पहले पति गुलाम हैदर का वीडियो भी सामने आया था। गुलाम ने सीमा से अपने बच्‍चों को वापस लौटाने की अपील की है। दूसरी तरफ, सीमा का कहना है कि गुलाम सिर्फ दिखावा कर रहा है। उसे बच्‍चों से कोई प्‍यार नहीं है। वह 2019 से हमसे दूर रह रहा था। जबकि गुलाम का दावा है कि वह दुबई में नौकरी करने के दौरान हर महीने सीमा और बच्‍चों के लिए पैसा भेजा करता था। सीमा को रहने के लिए उसने जो घर दिया था, उसे सीमा ने बेच दिया। सीमा का कहना है कि वह घर उसका था, गुलाम का नहीं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.