टिंबर मिल में चल रही अवैध आरा मशीनें जब्त:डीएफओ के निर्देश पर वन विभाग की टीम ने की कार्रवाई

Updated on 26-12-2022 06:01 PM

भिलाई शहर के बीचो-बीच लोग अवैध आरा मशीन चला रहे थे और वन विभाग को इसकी खबर तक नहीं थी। शिकायत पर डीएफओ दुर्ग ने एसडीओ फॉरेस्ट के नेतृत्व में एक टीम गठित की। टीम ने छापेमार कार्रवाई की तो वहां दो टिंबर मिल के अंदर बिना लाइसेंस के चोरी से 4 आरा मशीन चलती हुई मिली। मशीनों को सील कर कार्रवाई की जा रही है।

वन विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक भिलाई के मेन मार्केट रामनगर सुपेला में जहाज महल के पास कई टिंबर की दुकानें हैं। यहां लकड़ी का चिरान कर दरवाजे, चौखट, चौकी और कई सामान बनाए जाते हैं। इन टिंबरों के अंदर रोजाना कई ट्रक माल खपाया जाता है। कुछ टिंबर संचालकों ने लकड़ी चिराई करने के लिए आरा मशीन का लाइसेंस भी ले रखा है। कुछ दिनों से वन विभाग को सूचना मिल रही थी कि श्री लक्ष्मी टिंबर और विजय टिंबर मार्ट के अंदर अवैध तरीके से मशीन चलाई जा रही है।

वन विभाग की टीम ने रविवार शाम यहां छापेमारी की लोग लकड़ी चिरान करते मिले। जब उन आरा मशीनों का लाइसेंस मांगा गया तो टिंबर के प्रोपराइटर अजय पंडित और विजय टिंबर मार्ट प्रोपराइटर विजय पंडित कोई भी वैध दस्तावेज नहीं दे सके।

आरा मशीन उखाड़ कर ले गए अधिकारी
वन विभाग के अधिकारियों ने दोनों मिल के अंदर बिना लाइसेंसी 2-2 आराम शीन बैंड-सॉ अवैध रूप से संचालित होती मिली। इस पर विभाग ने छत्तीसगढ़ काष्ट चिरान अधिनियम 1984 के तहत जब्ती कार्रवाई करते हुए चारों आरा मशीनों को सील किया। उसके बाद उन्हें गड्ढे से उखाड़कर पुलगांव डिपो ले जाया गया। मालिकों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 August 2026
बीजापुर।- भैरमगढ़ विकासखंड के ग्राम पंचायत बिरियाभूमि के आश्रित ग्राम जारामोंगिया में जल जीवन मिशन के तहत हर घर तक शुद्ध पेयजल पहुंचाने की दिशा में उल्लेखनीय सफलता मिली है।…
 06 August 2026
जशपुरनगर। मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में श्री रामलला दर्शन योजना के तहत श्रद्धालुओं को अयोध्या में प्रभु श्री रामलला  जी का निःशुल्क दर्शन कराया जा रहा है। इसी…
 06 August 2026
जशपुरनगर। कलेक्टर  रोहित व्यास ने सोमवार को साप्ताहिक समय सीमा की बैठक लेकर आश्रम छात्रावास के लिए बनाए गए सभी नोडल अधिकारियों से  निरीक्षण के संबंध में जानकारी ली।उन्होंने कहा…
 06 August 2026
जशपुरनगर। सीईओ जिला पंचायत  अभिषेक कुमार ने विगत दिवस 4 अगस्त को विभिन्न ग्राम पंचायतों का आकस्मिक निरीक्षण किया और विकास कार्यों की जानकारी ली।उन्होंने निरीक्षण के दौरान स्वच्छ भारत…
 06 August 2026
जशपुरनगर। कलेक्टर  रोहित व्यास ने आज  कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में महिला एवं बाल विकास विभाग के  पोषण पुनर्वास केंद्र (छ.त्.ब्) को डिजिटल किए जाने के संबंध में समीक्षा बैठक ली। इस…
 06 August 2026
कोरबा।  जिले के पोड़ी बहार निवासी बी.एससी. माइक्रोबायोलॉजी द्वितीय वर्ष के छात्र  ऋषभ जैन के लिए कॉलेज जाना और दैनिक कार्यों के लिए घर से बाहर निकलना किसी चुनौती से…
 06 August 2026
कोरबा।तेज बारिश, कीचड़ भरे रास्ते और दुर्गम पहाड़ी इलाका... लेकिन इन सबके बीच कलेक्टर  कुणाल दुदावत पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड के दूरस्थ ग्राम समेलीभांठा स्थित विशेष पिछड़ी जनजाति बिरहोर बस्ती पहुँचे।…
 06 August 2026
कोरबा। जिले के दूरस्थ एवं वनांचल क्षेत्रों में संचालित निर्माणाधीन परियोजनाओं की जमीनी स्थिति जानने कलेक्टर  कुणाल दुदावत आज पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड के विभिन्न स्थानों का मैदानी निरीक्षण किया। उन्होंने…
 06 August 2026
कोरबा।कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लमना का निरीक्षण कर शैक्षणिक व्यवस्था, अधोसंरचना, निर्माणाधीन कार्यों तथा विद्यार्थियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं…
Advt.