5 महीने बाद भी नियुक्ति के इंतजार में चयनित शिक्षक:प्राइवेट नौकरी भी गई, बच्चों के एडमिशन के लिए असमंजस की स्थिति

Updated on 05-08-2024 12:48 PM

एक वर्ष पहले मध्यप्रदेश में उच्च माध्यमिक शिक्षक चयन परीक्षा 2023 का आयोजन किया गया था। लेकिन, 20 फरवरी 2024 को आए रिजल्ट के बाद से 5 महीने बीतने पर भी चयनित शिक्षकों को नियुक्ति नहीं मिली है। हाल ही में इन शिक्षकों ने भोपाल में डीपीआई में अपनी नियुक्ति को लेकर भी ज्ञापन दिया है। नई नियुक्ति की आस में ये चयनित शिक्षक अपनी पुरानी नौकरियां भी छोड़ चुके हैं।

दस्तावेज सत्यापन कराया, नियुक्ति नहीं दी

चयनित शिक्षक रोबिन अग्रवाल ने बताया- शिक्षा विभाग द्वारा उच्च माध्यमिक शिक्षक चयन परीक्षा 2023 के 15 विषय के चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन और शाला विकल्प चयन का कार्य एक माह पूर्व किया जा चुका है।

जिसके बाद से चयनित 3,400 अभ्यर्थी दिन-रात नियुक्ति की आस लगाए बैठे हैं। लोक शिक्षण संचलनालय द्वारा इन अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र जारी न करने से वह आए दिन भोपाल कार्यालय के चक्कर काटते और ज्ञापन देते नजर आते हैं।

तुरंत नियुक्ति देने का वादा किया था

रोबिन अग्रवाल ने कहा कि एमपी के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सत्ता संभालते ही जिस नवाचार का जिक्र कर परीक्षाओं के बाद चयनितों को तुरंत नियुक्ति देने का वादा किया था और उनकी मंशानुसार पीएससी समेत अन्य विभागों ने चयन होने के बाद युवाओं को 15 दिन में नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। मगर स्कूल शिक्षा विभाग और लोक शिक्षण संचालनालय ने 5 माह पूर्व चयनितों को अब तक नियुक्ति पत्र प्रदान नहीं किया है।

पुरानी नौकरी से किया रिजाइन

चयनित शिक्षक मुकेश कुमार ने कहा कि हमारा चयन तो हो गया है मगर अभी तक नियुक्ति पत्र नहीं दिए हैं। वर्ग 1 की नियुक्ति प्रक्रिया पूरी होने के बाद भी हम नियुक्ति पत्र का इंतजार कर रहे हैं। इसके चलते हमने पुरानी नौकरी से रिजाइन भी कर दिया।

उस समय हमें नहीं पता था कि हमारे साथ ऐसा होने वाला है। दूसरी तरफ यह भी तय नहीं है कि हमें नियुक्ति पत्र मिलेगा भी या नहीं। ऐसे में बच्चों के एडमिशन को लेकर भी स्थिति असमंजस की बनी हुई है।

सरकार बहनों को दें रक्षाबंधन का गिफ्ट

भोपाल से चयनित शिक्षक हेमलता वर्मा ने बताया- मैं ग्रेड वन की मेरिट होल्डर हूं। मैंने पात्रता परीक्षा दी थी मगर मुझे अभी तक ज्वाइनिंग नहीं दी गई है। मैं मुख्यमंत्री से कहना चाहती हूं हमारी इस समस्या का जल्द से जल्द समाधान करवाकर हम बहनों को रक्षाबंधन का उपहार दें, ताकि हम अपने भविष्य को लेकर आगे बढ़ पाएं।

मानसिक रूप से हूं परेशान

चयनित शिक्षक सीमा पाठक कहती हैं कि मैं ग्रेड वन की मेरिट होल्डर हूं। हमें अभी तक ज्वाइनिंग नहीं दी गई है। मैं मानसिक रूप से बहुत परेशान हूं, मुझे अभी तक ज्वाइनिंग नहीं दी गई है। हम ना तो बच्चों का एडमिशन करवा पा रहे हैं और ना ही हम आगे के लिए डिसीजन ले पा रहे हैं। मैं मुख्यमंत्री जी से आशा करती हूं कि वह जल्द से जल्द हमारी इस समस्या का समाधान करेंगे।

यह भी पढें

  • 2 अगस्त 2023 को पेपर हुई थी परीक्षा।
  • 4 महीने बाद 20 फरवरी 2024 को आया था रिजल्ट।
  • चार महीने बाद 23 जून 2024 को इन चयनितों का किया था वैरिफिकेशन।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 August 2026
भोपाल, प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए SAGA ग्रुप से जुड़े ठिकानों पर तलाशी अभियान चलाया है। ED के हेडक्वार्टर यूनिट नई दिल्ली ने मुंबई…
 19 August 2026
भोपाल, प्राथमिक शिक्षक भर्ती परीक्षा में आवेदन की अंतिम तिथि तक डिग्री नहीं रखने वाले, लेकिन परीक्षा में उत्तीर्ण उम्मीदवारों से लोक शिक्षण आयुक्त अभिषेक सिंह ने मंगलवार रात जमीन पर…
 19 August 2026
भोपाल, राष्ट्रीय राजमार्गों के टोल प्लाजा से 20 किमी के दायरे में रहने वाले लोगों को कागजी दस्तावेज जमा करने की जरूरत नहीं होगी। पात्र निजी वाहन मालिक ‘राजमार्ग यात्रा’ मोबाइल…
 19 August 2026
भोपाल, ट्विशा शर्मा मौत मामले में गिरिबाला सिंह और उनके बेटे समर्थ सिंह के खिलाफ पेश सीबीआई के चालान में पुलिस जांच को लेकर कई बातें सामने आई हैं।चालान में दर्ज…
 19 August 2026
अरेरा हिल्स में सरकारी दफ्तरों की पार्किंग की परेशानी अब आसपास की रिहायशी कॉलोनियों तक पहुंच गई है। यहां दिनभर अलग-अलग सरकारी विभागों के कर्मचारियों और वहां आने वाले लोगों…
 19 August 2026
भोपाल, प्रदेश में बिना भवन चल रहे या दूसरे स्कूलों के कमरों में संचालित सांदीपनि और शासकीय विद्यालयों को प्राथमिकता के आधार पर नए सर्वसुविधायुक्त भवन दिए जाएंगे।सरकारी स्कूलों की स्थिति…
 19 August 2026
भोपाल, नर्मदा नदी के संरक्षण के लिए राज्य सरकार निर्मल एवं अविरल मां नर्मदा मिशन (नमन मिशन) बनाएगी। मप्र सोसाइटी पंजीकरण एक्ट के तहत स्वायत्त संस्था के रूप में इसका पंजीयन…
 19 August 2026
भोपाल, केन-बेतवा लिंक परियोजना को लेकर मध्य प्रदेश में चल रहे विरोध प्रदर्शनों के बीच केंद्र सरकार ने परियोजना और प्रभावित परिवारों के पुनर्वास को लेकर स्थिति स्पष्ट की है।जल शक्ति…
 19 August 2026
भोपाल, टैक्सी चालकों की हड़ताल को लेकर मंगलवार को परिवहन अधिकारियों और टैक्सी यूनियन के पदाधिकारियों के बीच हुई बैठक में फिलहाल कोई अंतिम निष्कर्ष नहीं निकल सका। बैठक में टैक्सी…
Advt.