उपार्जन केंद्र में धान बेचना सुविधाजनक एवं आसान:भारत पुरले

Updated on 08-12-2025 01:06 PM

रायपुर। किसानों को बेहतर एवं पारदर्शी खरीदी व्यवस्था उपलब्ध कराने के उद्देश्य से  खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के अंतर्गत मुंगेली जिले में धान खरीदी सुव्यवस्थित, निष्पक्ष और पूर्णतः किसान-हितैषी वातावरण में जारी है। जिले की 66 प्राथमिक समितियों के 105 उपार्जन केंद्रों में निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की जा रही है, जिसमें किसानों के हितों को सर्वोपरि रखते हुए सभी आवश्यक सुविधाएँ उपलब्ध कराई गई हैं।

सभी उपार्जन केंद्रों में टोकन व्यवस्था, उच्च गुणवत्ता की जांच, इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीनें, पेयजल, छाया, बैठने की पर्याप्त व्यवस्था एवं सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित किए गए हैं, जिससे किसानों को बिना लंबी प्रतीक्षा के कतारमुक्त, सहज और पारदर्शी प्रक्रिया का लाभ मिल रहा है। धान की खरीदी के साथ ही उपार्जन केंद्रों में माइक्रो एटीएम सेवा उपलब्ध कराई गई है, जहाँ किसान एटीएम कार्ड या चेक बुक से अपनी राशि तुरंत प्राप्त कर रहे हैं, जिससे भुगतान में तेजी और पारदर्शिता सुनिश्चित हुई है।

गीधा उपार्जन केंद्र पर धान विक्रय करने पहुंचे ग्राम कपुवा के किसान श्री भारत पुरले ने बताया कि उन्होंने इस वर्ष 66 क्विंटल से अधिक धान का विक्रय किया है। उन्होंने खरीदी प्रक्रिया की सराहना करते हुए कहा कि इस वर्ष खरीदी केंद्रों की व्यवस्था पहले से अधिक पारदर्शी और सरल है। उपार्जन केंद्र में धान बेचना सुविधाजनक एवं आसान है। टोकन व्यवस्था से लाइन में खड़े होने की परेशानी समाप्त हो गई है। इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीनों से तौल पूरी तरह सटीक और निष्पक्ष हो रही है। भुगतान प्रक्रिया भी पहले से कई गुना तेज़ और सुगम हुई है। समितियों में लगे माइक्रो एटीएम से राशि निकालने में बिल्कुल भी दिक्कत नहीं आती। उन्होंने आगे बताया कि प्रति एकड़ 21 क्विंटल खरीदी एवं ₹3100 प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य ने किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत आधार प्रदान किया है। साथ ही धान की उठाव प्रक्रिया भी तेजी से संचालित होने के कारण उपार्जन केंद्रों में व्यवस्था और बेहतर हो गई है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 September 2026
छत्तीसगढ़ के एमसीबी जिले में पुलिस ने दो पिकअप से 9 क्विंटल 19 किलो गांजा जब्त किया है। जिसकी अनुमानित कीमत 4 करोड़ 59 लाख रुपए बताई गई है। गांजा…
 28 September 2026
छत्तीसगढ़ में मानसून की एक्टिविटी अभी पूरी तरह थमी नहीं हैं। आज भी प्रदेश के कई जिलों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक…
 27 September 2026
रायपुर में शनिवार देर रात ट्रिपल मर्डर की घटना सामने आई है। पति ने अपनी पत्नी और 2 नाबालिग बच्चों की धारदार चाकू से हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी…
 27 September 2026
रायपुर में कांग्रेस नेता आनंद कुकरेजा को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से धमकी मिली है। इस मामले में पुलिस ने शनिवार देर रात शराब कारोबारी अनवर ढेबर के बेटे…
 27 September 2026
सारंगढ़–बिलाईगढ़ । कभी नवजात बच्चे की देखभाल और घर की जरूरतों के बीच आर्थिक चिंता से जूझ रही ग्राम पठारी की श्रीमती कमला साहू के लिए आज हालात कुछ बदले…
 27 September 2026
सारंगढ़-बिलाईगढ़ । कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के मार्गदर्शन में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पवनी परिसर में जिला स्तरीय महिला स्वास्थ्य एवं स्वच्छता कार्यक्रम तथा निःशुल्क स्वास्थ्य…
 27 September 2026
सारंगढ़–बिलाईगढ़ । प्रदेश में लगातार हो रही बारिश के बीच नदी-नालों और जलाशयों के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला प्रशासन ने बाढ़ की संभावित स्थिति से निपटने के…
 27 September 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास की प्रवचनमाला में आत्मकल्याण का मार्ग बताया जा रहा है। मुनि संवेगरत्न सागर द्वारा आचार्य वीरभद्राचार्य रचित ‘आतुर प्रत्याख्यान’…
 27 September 2026
रायपुर । राजधानी रायपुर में ट्रिपल मर्डर की वारदात से हड़कंप मच गया है। माना थाना क्षेत्र के डूमरतराई स्थित साहू पारा में एक महिला और उसके दो नाबालिग बच्चों…
Advt.