एक देश, एक चुनाव विषय पर छग चेम्बर व एमएसएमई केंद्र की संगोष्ठी

Updated on 29-05-2025 11:52 AM

भिलाई । छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज एवं एमएसएमई उद्योग केंद्र के संयुक्त तत्वाधान में बुधवार को एक देश एक चुनाव पर संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कला मंदिर सिविक सेंटर में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व विधायक व प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा शिव रतन शर्मा, सांसद विजय बघेल, दुर्ग महापौर अलका बाघमार, दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर, दुर्ग भाजपा अध्यक्ष सुरेन्द्र कौशिक, भिलाई भाजपा अध्यक्ष पुरषोत्तम देवांगन आदि ने दीप प्रज्वलित कर किया। विकसित भारत के लिए मील का पत्थर एक देश एक चुनाव कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा ने कहा कि बार बार चुनाव देश के विकास में तो बाधक होते ही है साथ ही देश की अर्थ  व्यवस्था को भी कमजोर करते है।

एक देश एक चुनाव से लगभग 5 लाख करोड़ का व्यय बचाया जा सकता है जो जी डी पी बढ़ाने में सहायक होगा। कार्यक्रम के दौरान सांसद विजय बघेल ने कहा कि एक चुनाव लोकतंत्र को मजबूत करेगा, बार बार चुनाव  से शासकीय कर्मचारियों के अनुपस्थिति की वजह से शासकीय कार्य मे निरंतरता नही रहती। छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के महामंत्री अजय भसीन ने कहा कि विकसित भारत का आधार है एक देश एक चुनाव और यह प्रस्ताव मील का पत्थर साबित होगा।अजय भसीन ने उपस्थित श्रोताओं से एक देश एक चुनाव के लिए समर्थन मांगा,सभी ने अपने स्थान पर खड़े होकर हाथ ऊपर कर समर्थन दिया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से  महिला चेम्बर भिलाई, उद्योग चेम्बर,अधिवक्ता संघ,सिंधी समाज व अन्य सामाजिक संगठन के पदाधिकारी उपस्थित थे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व भाजपाध्यक्ष ब्रजेश बिचपुरिया, प्रमोद सिंह, अरविंदर खुराना ,प्रभंजय चतुर्वेदी, उषा बारले, निगम के उपनेता प्रतिपक्ष दया सिंह,पूर्व भाजपाध्यक्ष एवं पार्षद महेश वर्मा, पूर्व पार्षद भागचंद जैन, मनोज तिवारी, शिवेन्द परिहार,नरसिंग कुकरेजा सहित दुर्ग-भिलाई के अनेक भाजपा नेता व कार्यकर्ता तथा कईसमाजसेवी और व्यापारी उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि शिव रतन शर्मा जी को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। मंच संचालन सुमन कनोजे व सुनील मिश्रा ने किया। 



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पीडब्ल्यूडी रामपुर में आज विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय रामपुर की छात्राओं द्वारा…
 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शहर के स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय, एनसीडीसी, एसईसीएल कोरबा में नमो सेवा गाथा कार्यक्रम के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा की साप्ताहिक बैठक आयोजित हुई। बैठक में शासन की फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति, मुख्यमंत्री जनदर्शन, मंत्रियों, पीएमओ पीजी…
 07 October 2026
कोरबा। मानव-हाथी द्वंद्व प्रबंधन के लिए गठित समिति की बैठक आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में हाथियों से प्रभावित किसानों को फसल…
 07 October 2026
कोरबा। जिले में नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण, युवाओं एवं विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से सुरक्षित रखने तथा तंबाकू मुक्त वातावरण बनाने हेतु  जिला दंडाधिकारी  कुणाल दुदावत…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज अपने कक्ष में स्वर्गीय  रविन्द्र कुमार जायसवाल के ज्येष्ठ पुत्र  राहुल कुमार जायसवाल को पटवारी (प्रशिक्षु) पद पर अनुकम्पा नियुक्ति का पत्र सौंपा। इस…
 07 October 2026
कटघोरा/कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत कटघोरा विकासखंड के ग्राम कसाईपाली में आज सेवा सेतु शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल 102 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 94 का…
 07 October 2026
कोरबा। कृषि विभाग एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की क्रियान्वयन एजेंसी एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में आज कार्यक्रम आयोजित कर जिले की छह महिला कृषकों को…
 07 October 2026
बिलासपुर। कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं सामुदायिक…
Advt.