जिला अस्पताल को 100 बिस्तर अस्पताल के रूप में विकसित करने भेजे प्रस्ताव : कलेक्टर

Updated on 24-09-2024 12:35 PM

गरियाबंद। कलेक्टर दीपक अग्रवाल की अध्यक्षता में जिला अस्पताल के सभाकक्ष में जीवनदीप समिति अंतर्गत कार्यकारिणी सभा की बैठक आयोजित हुई । बैठक में कलेक्टर ने जीवनदीप समिति के अंतर्गत किये जा रहे कार्यों एवं विभिन्न एजेंडाओं पर विस्तृत चर्चा कर आवश्यक निर्देश दिये। उन्होंने बैठक में मरीजों के ईलाज की बेहतर सुविधा एवं जिला अस्पताल में पर्याप्त बिस्तरों की उपलब्धता के लिए जिला अस्पताल को 100 बिस्तर अस्पताल के रूप में विकसित करने के लिए प्रस्ताव राज्य शासन को भेजने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने बैठक में जीवनदीप समिति के बजट की जानकारी लेते हुए आय-व्यय एवं समिति द्वारा नियुक्त कर्मचारियों पर खर्च राशि की भी जानकारी ली। उन्होंने समिति अंतर्गत पिछले पांच वित्तीय वर्ष के आय-व्यय का ऑडिट एक महिने के भीतर सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। उन्होंने हाऊस किपिंग एवं सिक्योरिटी गार्ड के लिए वर्तमान एजेंसी की निविदा समाप्त करते हुए नई एजेंसी की सेवाएँ लेने के लिए 15 दिन के भीतर टेंडर जारी करने के निर्देश दिये। उन्होंने समिति द्वारा नियुक्त कर्मचारियों से भी चर्चा की तथा उन्हें निर्धारित वेशभूषा यूनिफार्म में ड्यूटी करने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने अस्पताल में कार्यरत सभी कर्मियों के लिए आईडी कार्ड भी जारी करने के निर्देश दिये। कलेक्टर श्री अग्रवाल ने बैठक में अस्पताल के लिए जरूरी वार्ड बॉय, वार्ड आया एवं धोबी रखने के प्रस्ताव पर चर्चा कर आवश्यक निर्देश दिये। इस दौरान बैठक में एसडीएम राकेश गोलछा, सीएमएचओ डॉ गार्गी यदु पाल, सिविल सर्जन डॉ. मुकेश हेला, डॉ हरीश चौहान, सहित समिति के सदस्यगण एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

जीवनदीप समिति की बैठक में कलेक्टर श्री अग्रवाल ने अस्पताल में सभी सुविधाएं व्यवस्थित करने के निर्देश देते हुए मरीजों के ईलाज में कोताही नहीं बरतने को कहा। उन्होंने अस्पताल में रखे हुए कंडम सामग्रियों के निष्पादन, सुव्यवस्थित पार्किंग स्टैण्ड, साफ-सफाई व्यवस्था, ऑक्सीजन प्लांट सक्रियता, सुरक्षा व्यवस्था एवं परिसर में पर्याप्त लाइटिंग करने के भी निर्देश दिये। कलेक्टर ने अस्पताल में संचालित मेडिकल स्टोर्स संचालकों से भी जानकारी ली। उन्होंने अस्पताल में चौबीसों घंटे दवाई दुकानों के संचालन करने के निर्देश दिये। साथ ही पर्याप्त मात्रा में सभी प्रकार की दवाईयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 October 2026
छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई के साथ ही मौसम का मिजाज बदल गया है। प्रदेश में बारिश की एक्टिविटी थमने से अब दिन के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में मां-बेटी की हत्या और रेप के मामले में कोर्ट में चार्जशीट पेश की गई। प्रत्यक्ष गवाही के अभाव में पुलिस ने फॉरेंसिक और डिजिटल सबूतों के…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में स्कूल प्रिंसिपल ने चोरों का गैंग बनाया, फिर कृषि अधिकारी बनकर सर्वे के नाम पर सूने मकानों को टारगेट करते थे। सर्वे करने की बात कहते…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के कोरबा में रेप के आरोपी का अस्पताल में आराम फरमाते हुए वीडियो सामने आया है। वीडियो में आरोपी पवन महतो मोबाइल पर बात करते और गुटखा खाते नजर…
 12 October 2026
रायपुर में भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच टी-20 सीरीज का रोमांच जल्द शुरू होने वाला है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कैप्टन स्मृति मंधाना और उनकी…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में टीचर रजनी बरेठ और उसके 12वीं में पढ़ने वाले बेटे सुजल बरेठ की हत्या मामले में लव अफेयर और पैसों के विवाद का एंगल सामने आया…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में गणित का सवाल हल नहीं कर पाने पर शिक्षक ने 8 साल की छात्रा की पिटाई कर दी। शिक्षक भागचंद चतुर्वेदी ने बच्ची के गाल…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। आरोपी ने घर में घुसकर मां और बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों की…
 10 October 2026
बिलासपुर । राज्यपाल  रमेन डेका ने कहा कि जूडो केवल एक खेल नहीं, बल्कि साहस, आत्मसंयम, अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करने का सशक्त माध्यम है। यह विपरीत परिस्थितियों में धैर्य…
Advt.