तुष्टिकरण से सनातन धर्म के हस्तांतरण का प्रतीक है सेंगोल : गोमती साय

Updated on 30-05-2023 07:58 PM

रायगढ़ नीतिपरायणता का प्रतीक सेंगोल एक राजदंड है। चांदी के सेंगोल पर सोने की परत होती है। इसके ऊपर भगवान शिव के भक्त एवं वाहन नंदी विराजमान हैं।

ऐतिहासिक दस्तावेजों के मुताबिक सेंगोल तमिल परंपरा में राज्य के महायाजक (राजगुरु) नए राजा को सत्ता ग्रहण करने पर एक राजदंड भेंट करता है। परंपरा के अनुसार यह राजगुरु, थिरुवदुथुरै अधीनम मठ का होता है। नए संसद भवन में सेंगोल की स्थापना को कांग्रेस की तुष्टिकरण से सनातन धर्म में हस्तांतरण का प्रतीक बताते हुए सांसद गोमती साय ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सेंगोल स्थापना को लेकर दिए गए बयान पर जवाबी हमला किया है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूछा था कि लोकतंत्र से तानाशाह या लोकतंत्र से राजतंत्र किसका हो रहा हस्तांतरण? भूपेश बघेल के इस बयान पर जवाबी हमला करते हुए सांसद गोमती साय ने बयान दिया है।

सेंगोल गोल के संबंध में सांसद ने विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि सेंगोल शब्द तमिल शब्द सेम्मई’ से लिया गया है, जिसका शाब्दिक अर्थ होता है ‘नीतिपरायणता । सत्ता पर कांग्रेस हो या भाजपा सत्ता संचालन के लिए नीतिपरायणता सबसे आवश्यक है।सांसद गोमती साय ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा नीति परायणता एवम सनातन धर्म के प्रतीक इस सेंगोल को नेहरू ने इसलिए छिपा कर रखा था, ताकि तुष्टिकरण की नीतियों को ही महत्व दिया जा सके। नेहरू से विरासत में मिली तुष्टिकरण की नीति को इंदिरा गांधी ने बढ़ाया।

कश्मीर से पंडिर्तों का पलायन इसी तुष्टिकरण नीति का प्रमाण है। पचास वर्ष पहले गौ रक्षा हेतु संसद भवन के सामने शांति पूर्वक प्रदर्शन कर रहे निहत्थे साधुओ पर गोलियां चलवाई।

तुष्टिकरण की इन्ही नीतियों का हस्तांतरण इंदिरा ने अपने बेटे राजीव गांधी को किया। प्रधानमंत्री रहते राजीव गांधी ने मुस्लिम महिला के हक में दिए गए फैसले को लागू करने की बजाय तीन तलाक को बनाए रखने के लिए संसद से विधेयक पास कर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को बदला। यही नहीं राजीव ने इस तुष्टिकरण की नीतियां का हस्तांतरण सोनिया गांधी को किया।सोनिया गांधी ने मनमोहन से यह बयान दिलाया कि देश के संसाधनों पर पहला हक एक सौ चालीस करोड़ देशवासियों का नहीं बल्कि मुस्लिमों का है।


राम के अस्तित्व को नकारने के लिए राम सेतु के खिलाफ कोर्ट में हलफनामा सोनिया गांधी ने दिलाया। मोदी सरकार ने इन्हीं तुष्टिकरण की नीतियों का हस्तांतरण करते हुए सनातन धर्म के प्रतीक सेंगोल की स्थापना नए संसद भवन में की है और जिस सांसद भवन के सामने साधु-संतों पर गोलियां चलवाई गई, उन्हीं साधु संतों को मोदी सरकार ने यथोचित सम्मान देकर उन्हें घाव पर मलहम लगाया है।

छत्तीसगढ़ में कोल स्कैम, शराब स्कैम में शामिल भूपेश सरकार किस अधिकार से पूछ रही है कि सेंगोल किसका हस्तांतरण है? प्रदेश को एटीएम बनाकर दस जनपथ पैसा पहुंचाने वाली भूपेश सरकार ने छत्तीसगढ़ियों आदिवासियों के हितों के साथ खिलवाड किया है। प्रदेश की जनता उन्हें माफ नही करेगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
जगदलपुर, दंतेवाड़ा और नारायणपुर जिले के बॉर्डर में स्थित धौड़ाई वन परिक्षेत्र में तेंदुए का शिकार किया गया है। वन विभाग की टीम ने 3 तस्करों को तेंदुए की खाल के…
 11 August 2026
जगदलपुर, जगदलपुर में सोमवार को उत्तर और दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की रणनीतिक बैठक हुई। मीटिंग में बढ़ते बिजली बिल, स्मार्ट मीटर और 400 यूनिट तक बिजली बिल हाफ योजना को…
 11 August 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई स्टील प्लांट (BSP) के ब्लास्ट फर्नेस से 250 टन लोहा चोरी और फ्लू डस्ट के अवैध परिवहन के मामले में पूर्व जीएम हिमांशु भूषण मलिक को हाईकोर्ट से बड़ी…
 11 August 2026
बिलासपुर, छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में सोमवार को विवाद के बाद 2 युवकों ने शराब दुकान के सामने दिनदहाड़े भाजपा समर्थित पूर्व जनपद सदस्य के पति की गला रेतकर हत्या कर दी।…
 11 August 2026
रायपुर, रायपुर के संजय नगर इलाके में पुलिस ने छापेमारी कर एक बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया है। आरोपी करीब 26 साल से रायपुर में रह रहा था और यहां गाड़ी…
 11 August 2026
कोंडागांव। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी की अध्यक्ष्ता एवं उनकी उपस्थिति में अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी एवं मॉनिटरिंग सेल, नेशनल लोक अदालत…
 11 August 2026
कोंडागांव, कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने शुक्रवार को केशकाल विकासखंड अंतर्गत ग्राम जामगांव में निर्माणाधीन 132/33 केवी विद्युत उपकेंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उपकेंद्र के निर्माण कार्यों की प्रगति…
 11 August 2026
कोंडागांव । स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिलेभ्र में 'उल्लास महा चौपाल' का आयोजन किया जाएगा। ध्वजारोहण के बाद स्कूलों और ग्राम पंचायतों में होने वाले इस कार्यक्रम के जरिए…
 11 August 2026
कोण्डागांव। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव गायत्री साय के नेतृत्व में …
Advt.