जगदलपुर में बुजुर्गों के लिए बनेगा सियान सदन

Updated on 27-02-2026 12:12 PM
जगदलपुर, जगदलपुर शहर में चल रहे विकास कार्यों और सफाई व्यवस्था की समीक्षा के लिए महापौर संजय पांडेय ने अलग-अलग वार्डों का दौरा किया। इस दौरान नगर निगम की टीम, एमआईसी मेंबर और पार्षद मौजूद रहे। महापौर ने काम की गति बढ़ाने और लंबित कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।

लालबाग स्थित झीरम घाटी शहीद स्मारक परिसर पहुंचकर महापौर ने मरम्मत और सफाई व्यवस्था देखी। अधिकारियों से कहा गया कि यहां नियमित सफाई हो और रखरखाव में लापरवाही न हो।

मोहन नगर में 12 लाख की पुलिया का भूमिपूजन

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड के मोहन नगर में 12 लाख रुपए की लागत से बनने वाली पुलिया का भूमिपूजन किया गया। निर्माण पूरा होने पर आसपास के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। बारिश में जलभराव की समस्या भी कम होगी।

शासकीय जमीन और सियान सदन के लिए स्थल निरीक्षण

महापौर ने शहर के अलग-अलग स्थानों पर शासकीय जमीन का निरीक्षण किया। जमीन की स्थिति और उपयोग को लेकर अधिकारियों से जानकारी ली। वरिष्ठ नागरिकों के लिए प्रस्तावित “सियान सदन” के लिए चिन्हित स्थल भी देखा गया। प्रक्रिया जल्द पूरी कर योजना शुरू करने के निर्देश दिए गए।

डिवाइडरों की सफाई पर जोर

शहर के मुख्य मार्गों के डिवाइडरों की सफाई व्यवस्था की भी जांच की गई। नियमित सफाई और पौधारोपण पर ध्यान देने को कहा गया।

स्वच्छता को लेकर बैठक

दौरे के बाद एमआईसी मेंबर, पार्षद और निगम अधिकारियों के साथ बैठक हुई। डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण, कचरा अलग-अलग जमा करने, निगरानी और जागरूकता अभियान पर चर्चा की गई। जरूरत पड़ने पर जुर्माना लगाने की भी बात कही गई। महापौर ने कहा कि सफाई में आम लोगों की भागीदारी जरूरी है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 September 2026
छत्तीसगढ़ के एमसीबी जिले में पुलिस ने दो पिकअप से 9 क्विंटल 19 किलो गांजा जब्त किया है। जिसकी अनुमानित कीमत 4 करोड़ 59 लाख रुपए बताई गई है। गांजा…
 28 September 2026
छत्तीसगढ़ में मानसून की एक्टिविटी अभी पूरी तरह थमी नहीं हैं। आज भी प्रदेश के कई जिलों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक…
 27 September 2026
रायपुर में शनिवार देर रात ट्रिपल मर्डर की घटना सामने आई है। पति ने अपनी पत्नी और 2 नाबालिग बच्चों की धारदार चाकू से हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी…
 27 September 2026
रायपुर में कांग्रेस नेता आनंद कुकरेजा को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से धमकी मिली है। इस मामले में पुलिस ने शनिवार देर रात शराब कारोबारी अनवर ढेबर के बेटे…
 27 September 2026
सारंगढ़–बिलाईगढ़ । कभी नवजात बच्चे की देखभाल और घर की जरूरतों के बीच आर्थिक चिंता से जूझ रही ग्राम पठारी की श्रीमती कमला साहू के लिए आज हालात कुछ बदले…
 27 September 2026
सारंगढ़-बिलाईगढ़ । कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के मार्गदर्शन में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पवनी परिसर में जिला स्तरीय महिला स्वास्थ्य एवं स्वच्छता कार्यक्रम तथा निःशुल्क स्वास्थ्य…
 27 September 2026
सारंगढ़–बिलाईगढ़ । प्रदेश में लगातार हो रही बारिश के बीच नदी-नालों और जलाशयों के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला प्रशासन ने बाढ़ की संभावित स्थिति से निपटने के…
 27 September 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास की प्रवचनमाला में आत्मकल्याण का मार्ग बताया जा रहा है। मुनि संवेगरत्न सागर द्वारा आचार्य वीरभद्राचार्य रचित ‘आतुर प्रत्याख्यान’…
 27 September 2026
रायपुर । राजधानी रायपुर में ट्रिपल मर्डर की वारदात से हड़कंप मच गया है। माना थाना क्षेत्र के डूमरतराई स्थित साहू पारा में एक महिला और उसके दो नाबालिग बच्चों…
Advt.