सेंसेक्स 63000 पार, ऑल टाइम हाई पर बैंक निफ्टी, जानिए कब तक बाजार में रहेगी तेजी

Updated on 29-05-2023 09:19 PM
नई दिल्ली : भारतीय शेयर बाजार (Share Market) में हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को भारी तेजी देखी गई। आज सभी तीनों प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स अपने लाइफ टाइम हाई लेवल के करीब ट्रेड करते दिखाई दिए। बैंक निफ्टी (Bank Nifty) सोमवार को बढ़त के साथ खुला। इसने कारोबार के दौरान आज 44,458 अंकों का लाइफ टाइम हाई बनाया है। वहीं, निफ्टी-50 भी आज बढ़त के साथ खुला। इसने 18,641 अंकों का इंट्राडे हाई बनाया है। यह इसके लाइफ टाइम हाई लेवल 18,887.60 से 1.4 फीसदी ही कम है। बीएसई सेंसेक्स भी आज बढ़त के साथ खुला और यह कारोबारी सत्र में 63,000 के पार चला गया। इसने 63,026 अंक का इंट्राडे हाई बनाया है। यह इसके लाइफ टाइम हाई 63,583 से सिर्फ 557 अंक ही कम है।

5 जून तक रहेगी तेजी

स्टॉक मार्केट एक्सपर्ट्स के अनुसार, बाजार में लगातार बढ़त देखने को मिलेगी। साथ ही यह 5 जून 2023 से पहले नई उच्च स्तर पर जा सकता है। 5 जून अमेरिका में कर्ज की सीमा बढ़ाने के लिए आखिरी तारीख है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और एफएमसीजी सेगमेंट निफ्टी और सेंसेक्स को ताजा उच्च स्तर बनाने में मदद कर सकता है। इन सेगमेंट में अभी भी कई स्टॉक्स हैं, जिन्होंने अभी तक इस रैली में पार्टिसिपेट नहीं किया है।

लगातार खरीदारी कर रहे FII

जीसीएल ब्रोकिंग में रिसर्च एनालिस्ट वैभव कौशिक ने कहा, 'हाल के सेशंस में एफआईआई की लगातार खरीदारी हुई है। इससे निफ्टी और सेंसेक्स को अपने पुराने स्विंग हाई को तोड़ने में मदद मिली है। मिले जुले वैश्विक रुख के बीच यह देखने को मिला है। अब वैश्विक बाजार भी तेजी को सपोर्ट कर रहा है।'

निफ्टी के लिए क्या है टार्गेट

प्रभुदास लीलाधर में वीपी (टेक्निकल रिसर्च) वैशाली पारेख ने कहा, 'निफ्टी के लिए नियर टर्म में अपसाइड टार्गेट 18,800 से 18,900 है। सोमवार दोपहर निफ्टी 0.62 फीसदी या 114.30 अंक की तेजी के साथ 18,613 पर ट्रेड करता दिखाई दिया।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.