सेंसेक्स में 190 अंक की गिरावट, निफ्टी भी 50 अंक गिरा

Updated on 29-12-2023 01:55 PM

शेयर बाजार में आज यानी शुक्रवार (29 दिसंबर) को गिरावट देखने को मिल रही है। सेंसेक्स करीब 190 अंक की गिरावट के साथ 72,215 के स्तर पर बंद कारोबार कर रहा है। वहीं, निफ्टी में भी 50 अंक की गिरावट है, यह 21,730 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 23 में गिरावट और 7 में तेजी देखने को मिल रही है।

ट्राइडेंट टेकलैब्स का शेयर 180% ऊपर लिस्ट
ट्राइडेंट टेकलैब्स ने शुक्रवार को स्टॉक एक्सचेंजों पर शानदार शुरुआत की। कंपनी के शेयर NSE SME पर ₹98.15 लिस्ट हुआ, जो इश्यू प्राइस ₹35 से 180% ऊपर है। स्माल एंड मीडियम साइज इंटरप्राइजेज (SME) कंपनी ट्राइडेंट का शेयर 502.64 गुना सब्सक्राइब हुआ था।

इनोवा कैपटैब लिमिटेड की फ्लैट लिस्टिंग
फार्मा कंपनी इनोवा कैपटैब लिमिटेड की स्टॉक एक्सचेंज में फ्लैट लिस्टिंग हुई। कंपनी का शेयर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर 1.81% प्रीमियम के साथ प्रति शेयर ₹448 पर लिस्ट हुआ। इसके साथ ही, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर इनोवा कैपटैब लिमिटेड की लिस्टिंग ₹452.10 प्रति शेयर पर हुई, जो इश्यू प्राइस से 1% का प्रीमियम है। कंपनी ने IPO का प्राइज बैंड 426-448 रुपए प्रति शेयर रखा था।

कल बाजार ने बनाया था ऑल टाइम हाई
इससे पहले कल यानी गुरुवार (28 दिसंबर) को नया ऑल टाइम हाई बनाया था। कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 72,484 और निफ्टी ने 21,801 का स्तर छुआ था। हालांकि इसके बाद इसमें थोड़ी गिरावट देखने को मिली और सेंसेक्स 371 अंक की तेजी के साथ 72,410 के स्तर पर बंद हुआ था।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
नई दिल्ली: कच्चे तेल की कीमत में हाल में आई तेजी के बीच बांग्लादेश ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 17.4% तक की बढ़ोतरी की है। पहले से ही…
 21 September 2026
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया में बेहतर भविष्य की तलाश में पहुंचे एक भारतीय की कहानी सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रही है। 11 साल पहले पढ़ाई के लिए ऑस्ट्रेलिया…
 21 September 2026
नई दिल्ली: लोक गायिका और बिहार की 26 साल की विधायक मैथिली ठाकुर इस समय लग्जरी कार रोल्स रॉयस को लेकर चर्चा में हैं। हाल में वह मुंबई में लालबागचा…
 21 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ट्रेन का देरी से चलना और गंतव्य स्थान पर देरी से पहुंचना कोई नया नहीं है। काफी ट्रेन को 8-10 घंटे या इससे भी ज्यादा समय…
 21 September 2026
नई दिल्ली: आधी रात को तो दिल्ली जैसे महानगरों में भी बस या सार्वजनिक परिवहन के साधन नहीं मिलते। छोटे शहर या कस्बे की बात तो छोड़ ही दीजिए। सोचिए…
 21 September 2026
नई दिल्ली: देश में लोग कई जरूरी कामों के लिए लोन लेते हैं। यह बैंक या वित्तीय संस्थाओं के द्वारा अलग-अलग ब्याज दरों पर दिया जाता है। इस बीच इमरजेंसी…
 20 September 2026
नई दिल्‍ली: भारत में जब कोई यात्रा के दौरान या बाहर पीने के पानी की बोतल मांगता है तो अक्‍सर मुंह से 'बिसलेरी' निकलता है। कभी सिर्फ अमीर विदेशी पर्यटकों…
 20 September 2026
नई दिल्ली: भारतीय रेलवे यात्रियों की सुरक्षा और ट्रेनों के संचालन को बेहतर बनाने के लिए कई बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट पर काम कर रहा है। रेलवे ने अलग-अलग जोन और…
 20 September 2026
नई दिल्ली: केंद्र सरकार विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए काफी सजग नजर आ रही है। इसके लिए प्राइवेट सेक्टर के पैसे की भागीदारी बढ़ाने के लिए…
Advt.