सेंसेक्स 1,00,000 तक भागेगा लेकिन कब तक... जानिए क्या कहते हैं क्रिस वुड

Updated on 26-05-2023 07:03 PM
नई दिल्ली: भारतीय शेयर मार्केट के जानकार क्रिस वुड (Chris Wood) का कहना है कि बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 1,00,000 अंक के पार पहुंच सकता है। लेकिन इस मुकाम को हासिल करने में उसे पांच साल लग सकते हैं। ब्रोकरेज फर्म जेफरीज (Jefferies) में इक्विटी स्ट्रैटजी के ग्लोबल हेड वुड ने कहा कि भारतीय शेयर बाजार में लॉन्ग टर्म में तेजी जारी रहेगी लेकिन नियर टर्म में उसके लिए कुछ सवाल अहम हैं। पहला सवाल यह है कि क्या मोदी सरकार फिर से चुनकर आएगी? देश में अगले साल आम चुनाव होने हैं। दूसरा जोखिम रिटेल इनवेस्टर्स से जुड़ा हुआ है। पिछले कुछ समय से शेयर मार्केट एक टाइट रेंज में ट्रेड कर रहा है। इस कारण रिटेल इनवेस्टर्स की एक्टिविटी में कमी आई है।

आंकड़ों के मुताबिक जून 2022 में एक्टिव डीमैट अकाउंट्स की संख्या 3.8 करोड़ थी जो अप्रैल 2023 में घटकर 3.1 करोड़ रह गई है। सेंसेक्स पिछले कुछ समय से एक सीमित रेंज में ट्रेड कर रहा है। वुड ने कहा, 'अगले 12 महीने के दौरान यह सवाल हावी रहेगा कि मोदी सरकार फिर से सत्ता में आएगी या नहीं। साथ ही रिटेल इनवेस्टर्स की एक्टिविटी में गिरावट भी चिंता का विषय है।' दलाल स्ट्रीट में एक फिर एफआईआई फ्लो ने यू-टर्न लिया है। फरवरी तक तीन महीने के दौरान विदेशी निवेशकों ने 4.5 अरब डॉलर के भारतीय शेयर बेचे थे जबकि मार्च से वे सात अरब डॉलर के शेयर खरीद चुके हैं।

बाजार का हाल

बीएसई सेंसेक्स शुक्रवार को 11.30 बजे 310.15 अंक की बढ़त के साथ 62,182.77 अंक पर ट्रेड कर रहा था। इसी तरह एनएसई का निफ्टी भी 92.60 अंक की बढ़त के साथ 18,413.75 अंक पर था। सेंसेक्स सितंबर 2021 में 60,000 अंक पर पहुंच था। 50 हजार से 60 हजार तक पहुंचने में इसे केवल 166 सेशन लगे थे। लेकिन इसके बाद इसे इसमें करीब 2,000 अंक की ही बढ़ोतरी हुई थी। कोरोना महामारी के कारण बाजार बुरी तरह प्रभावित हुआ। साथ ही अमेरिका और यूरोप के कई देशों में मंदी की आशंका ने बाजार की उड़ान को रोका है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.