रक्तदान शिविरों की श्रंखला 17 सितम्बर से होगी शुरू

Updated on 08-09-2022 05:25 PM

प्रदेश में स्वैच्छिक रक्तदान को बढ़ावा देने के लिये 17 सितम्बर से रक्तदान शिविर होंगे। शिविरों का आयोजन एक अक्टूबर 2022 तक जारी रहेगा। आमजन की सक्रिय भागीदारी के साथ स्वैच्छिक, गैर पारिश्रमिक और नियमित रक्तदान की आवश्यकता के संबंध में जन-जागरूकता बढ़ानी है। शिविरों की श्रंखला के पहले दिन 17 सितम्बर को विशाल रक्तदान शिविर सभी जिलों में होंगे। शिविर का  स्लोगन- "रक्तदान सामाजिक एकजुटता का प्रतीक है,  प्रयास में सम्मिलित होकर जीवन बचाएँ" है।  

स्वास्थ्य आयुक्त डॉ. सुदाम खाड़े ने रक्तदान शिविरों के संबंध में सभी कलेक्टर्स, संचालक एम्स भोपाल, बीएमएचआरसी भोपाल, डीन मेडिकल कॉलेज, स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त संचालक, सीएमएचओ, सिविल सर्जन, अधीक्षक सिविल अस्पताल, सभी निजी अस्पताल के संचालक और स्वयंसेवी संगठनों सहित सभी संबंधितों को विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किये हैं।

स्वास्थ्य आयुक्त द्वारा जारी निर्देश में प्रदेश के समस्त शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय, जिला चिकित्सालय, सिविल अस्पताल, इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी, प्रायवेट हॉस्पिटल, चेरिटेबल एवं स्वंयसेवी ब्लड सेंटर को  17 सितम्बर को विशाल रक्तदान शिविर आयोजित करने कहा गया है।  इसके बाद 18 सितम्बर से एक अक्टूबर तक केलेण्डर बना कर निरन्तर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर लगाने के लिये कहा गया है। जिले में क्रियाशील सभी स्वयंसेवी संगठन, ट्रस्ट, इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी, रक्तदाता संगठन, विश्वविद्यालय, महाविद्यालय, शैक्षणिक संस्था, औद्योगिक संस्थान, कम्पनियों, शासकीय विभागों आदि को स्वैच्छिक रक्तदान अभियान से अवगत कराने जिला स्तर पर कार्यशाला करने के निर्देश दिए गए हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय नई दिल्ली के आरोग्य सेतु एप एवं ई-रक्तकोष पोर्टल पर स्वैच्छिक रक्तदान करने वालों के पंजीकरण की सुविधा उपलब्ध है। आरोग्य सेतु एप पर रक्तदान के लिए पंजीकृत व्यक्तियों के डेटा ई-रक्तकोष वेब पोर्टल से रक्तदान शिविरों का आयोजन करने वाले ब्लड सेंटर को उपलब्ध कराया जाएगा।

सभी स्वयंसेवी संगठन, ट्रस्ट, इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी, अखिल भारतीय तेरापंथ युवा परिषद, रक्तदाता संगठनों आदि द्वारा रक्तदान शिविरों को ई-रक्तकोष पोर्टल पर पंजीकृत करना होगा। इससे प्रत्येक जिले में कार्यरत एनजीओ, स्वयंसेवी संगठनों एवं उनके द्वारा होने वाले शिविरों की जानकारी ब्लड सेंटरों को उपलब्ध हो जाएगी। पंजीकृत शिविरों की जानकारी ई-रक्तकोष पोर्टल द्वारा सभी रक्तदाताओं को उपलब्ध हो पायेगी।

स्वैच्छिक रक्तदान एवं सुरक्षित रक्त के प्रति जन-सामान्य में जागरूकता बढ़ाने के लिए पत्रकारवार्ता, संगोष्ठी, पुरस्कार वितरण एवं केम्प लगाये जाने की गतिविधियाँ की जाये। प्रदेश के सभी ब्लड सेंटर ई-रक्तकोष में पंजीकृत होकर उनके द्वारा लगाये गये रक्तदान शिविर की जानकारी पोर्टल में अपडेट करना सुनिश्चित करेंगे तथा रक्तदान शिविर में संग्रहित रक्त यूनिटों का स्टॉक प्रतिदिन अपडेट किया जाएगा एवं पोर्टल से जनरेट कर स्वैच्छिक रक्तदान का प्रमाण-पत्र भी दिया जाएगा।

रक्तदान शिविरों की जानकारी ई-रक्तकोष पोर्टल में निरन्तर अपडेट की जाएगी। स्वैच्छिक रक्तदान का प्रमाण-पत्र जारी किये जाकर ब्लड सेंटरों में पर्याप्त आपूर्ति बनाये रखी जाए और समय पर मरीजों को आवश्यकता होने पर सुरक्षित रक्तदान दिया जाना सुनिश्चित किया जाए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
जमशेदपुरः जमशेदपुर के टेल्को थाना क्षेत्र अंतर्गत शुक्रवार की सुबह टेल्को स्टेडियम- भूवनेश्वरी मंदिर सड़क पर एनएच-111 फ्लैट के पास एक स्कूली वैन अनियंत्रित होकर सड़क के डिवाईडर पर चढ़…
 18 September 2026
रांचीः झारखंड हाई कोर्ट ने वैवाहिक विवाद से जुड़े एक महत्वपूर्ण फैसले में कहा कि पत्नी का एक ही मकान में पति से अलग रहना, वैवाहिक संबंधों में दूरी बनाना…
 18 September 2026
चेन्नई: तमिलनाडु सरकार ने मुख्यमंत्री थलपति विजय की पहली आधिकारिक विदेश यात्रा को निवेश और औद्योगिक विकास के लिहाज से महत्वपूर्ण बताया है। सरकार के मुताबिक, 6 दिवसीय यूके दौरे…
 18 September 2026
पटना: जेडीयू की पटना स्थित कार्यालय में पार्टी की आज शुक्रवार 18 सितंबर को अहम बैठक हो रही है। बैठक शुरू हो चुकी है। बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार…
 18 September 2026
अमृतसर: पंजाब के अमृतसर में शुक्रवार तड़के ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस के ASI हरजीत सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, भगतांवाला अनाज मंडी के…
 18 September 2026
किशनगंज: भारत-नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी जवानों की कार्यशैली सवालों के घेरे में आ गई है। मंगलवार दोपहर को अमेरिकी नागरिक रीति माया कार्की अपने नेपाली मंगेतर के साथ शादी…
 17 September 2026
गयाजी: बिहार पर्यटन निगम ने वैसे लोगों के लिए बड़ी सुविधा दी है जो दूर देश में रहते हैं या फिर गयाजी आकर पुरखों का पिंडदान करने में असमर्थ हैं।…
 17 September 2026
शामली: यूपी के शामली में पुलिस ने आयुष मलिक के धर्म परिवर्तन से जुड़े मामले में भ्रामक सूचना प्रसारित करने के आरोप में छह सोशल मीडिया अकाउंट पर एफआईआर दर्ज…
 17 September 2026
​​अहमदाबाद/वडनगर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76वें जन्मदिन पर उनके बचपन के दोस्तों ने अपने बधाई संदेशों में भावनाएं व्यक्त की हैं। वडनगर से पीएम के बचपन के मित्र श्यामलदास ने लिखा…
Advt.