भाजपा प्रत्याशी विजय शर्मा पर दर्ज है गंभीर आपराधिक प्रकरण

Updated on 12-10-2023 04:00 PM

 रायपुर। प्रदेश भाजपा ने विधानसभा चुनाव 2023 के मद्देनजर राज्य की 90 में से 85 विधानसभा सीटों पर अधिकृत प्रत्याशियों की घोषणा कर दी। इन 85 प्रत्याशियों में से केवल आठ प्रत्याशियों के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज है और विभिन्न न्यायालय में विचाराधीन है।

सबसे ज्यादा प्रकरण कवर्धा प्रत्याशी विजय शर्मा के खिलाफ दर्ज है, इसके अलावा दो प्रत्याशियों के खिलाफ चेक बाउंस का केस दर्ज है। शेष 6 प्रत्याशियों के खिलाफ राजनीतिक मामलों को लेकर प्रकरण कोर्ट में विचाराधीन विचाराधीन है।

मालूम हो कि प्रत्याशियों की पहली अधिकृत सूची गत 17 अगस्त 2023 को जारी हुई थी, जिसमें 21 प्रत्याशियों की घोषणा की गई थी, चूंकि उस दौरान चुनाव की आदर्श आचार संहिता प्रभावशील नहीं थी, लिहाजा प्रत्याशियों की आपराधिक जानकारी नहीं दी गई। लेकिन जब 9 अक्टूबर 2023 को भाजपा ने 64 प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी की, उसी दिन चुनाव की आदर्श आचार संहिता भी लागू हुई।

लिहाजा भाजपा ने सभी 85 प्रत्याशियों के आपराधिक रिकार्ड  की जानकारी लेकर 48 घंटे के भीतर भारत चुनाव आयोग नई दिल्ली और छत्तीसगढ़ मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को अवगत करा दिया। प्रदेश भाजपा ने सुप्रीम कोर्ट के वर्ष 2021 के आदेश के परिपालन में यह कार्रवाई की है।

बताया गया है कि यह जानकारी लगभग सभी राष्ट्रीय, क्षेत्रीय और निर्दलीय प्रत्याशियों को भी देना अनिवार्य है। कई दिग्गज नेता बिल्कुल पाक साफ- प्रदेश भाजपा के कार्यालय मंत्री नरेश गुप्ता के हस्ताक्षर से भेजी गई जानकारी फिलहाल सोशल मीडिया और प्रिंट मीडिया में भी प्रसारित कर दिया गया है।

बता दें कि प्रदेश भाजपा की इस सतर्कता को देखकर अन्य राजनीतिक दलों के भी कान खड़े हो गए हैं। बहरहाल भाजपा के 85 में से केवल 8 प्रत्याशियों पर ही आपराधिक मामला दर्ज है। शेष 77 प्रत्याशियों के खिलाफ कोई आपराधिक प्रकरण नहीं है। इसमें कई दिग्गज नेता शामिल हैं।

क्या हैं सुप्रीम कोर्ट का निर्देश
सुप्रीम कोर्ट ने गत 10 अगस्त 2021 को चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों और राजनैतिक दलों द्वारा आपराधिक पूर्ववृत का प्रकाशन बृजेश सिंह बनाम सुनील अरोडा व अन्य शीर्षक वाली वर्ष 2020 की अवमानना याचिका में आदेश दिया कि किसी मतदाता के सूचना के अधिकार को अधिक प्रभावी तथा सार्थक बनाने के लिए राजनीतिक दलों को अपनी वेबसाइट के होमपेज पर अभ्यर्थियों के आपराधिक पूर्ववृत के बारे में सूचना प्रकाशित करनी होती है। इससे मतदाता के लिए वह जानकारी प्राप्त करना सरल हो जाता है, जिसकी आपूर्ति की जानी है। अब होमपेज पर एक कैप्शन होना भी जरूरी हो जाएगा, जिसमें आपराधिक पृष्ठभूमि वाले अभ्यर्थी लिखा हो। यह जानकारी अभ्यर्थी के चयन के 48 घंटे के भीतर प्रकाशित किया जाएगा, न कि नाम निर्देशन दाखिल करने के क्या हैं सुप्रीम कोर्ट का निर्देश सुप्रीम कोर्ट ने गत 10 अगस्त 2021 को चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों और राजनैतिक दलों द्वारा आपराधिक पूर्ववृत का प्रकाशन बृजेश सिंह बनाम सुनील अरोडा व अन्य शीर्षक वाली वर्ष 2020 की अवमानना याचिका में आदेश दिया कि किसी मतदाता के सूचना के अधिकार को अधिक प्रभावी तथा सार्थक बनाने के लिए राजनीतिक दलों को अपनी वेबसाइट के होमपेज पर अभ्यर्थियों के आपराधिक पूर्ववृत के बारे में सूचना प्रकाशित करनी होती है। इससे मतदाता के लिए वह जानकारी प्राप्त करना सरल हो जाता है, जिसकी आपूर्ति की जानी है। अब होमपेज पर एक कैप्शन होना भी जरूरी हो जाएगा, जिसमें आपराधिक पृष्ठभूमि वाले अभ्यर्थी लिखा हो। यह जानकारी अभ्यर्थी के चयन के 48 घंटे के भीतर प्रकाशित किया जाएगा, न कि नाम निर्देशन दाखिल करने के जाएगा, तो भविष्य में इसे अत्यंत गंभीरतापूर्वक लिया जाएगा।

इन भाजपा प्रत्याशियों पर हैं आपराधिक प्रकरण दर्ज

- 1. शकुंतला सिंह पोर्ते (प्रतापपुर ) - आईपीसी 147, 149, 341
2. सरला कोसरिया (सरायपाली)- आईपीसी 147, 149, 283, 341, 294, ₹506, 426 34
3. रिकेश सेन (वैशालीनगर) एनआईए एस-138 (चेक बाऊंस)
4. राकेश कुमार यादव (संजारी बालोद) एनआईए एस-138 (चेक बार्कस)
5. आशाराम नेताम (कांकेर) - आईपीसी 147, 341
6. विजय शर्मा (कवर्धा)- आईपीसी 147, 148, 149, 109, 353, 323, 353-ए, 186, 188, 295, 427, 120, 144, 152, 440, 452, 455, 295- सरकारी संपत्ति नुकसान-आईपीसी- 294, 186, 506, 34, एसटीएससी एक्ट- आईपीसी -147, 186, 353, सरकारी संपत्ति नुकसान- आईपीसी 137, 186, 341, 5, आपीसी -147, 188, आईपीसी 147, 353, 294, 295, 427, 153 सरकारी संपत्ति नुकसान और आर्म्स एक्ट 25, 27, 7, आईपीसी 342, 147
7. योगेश्वर राजू सिन्हा (महासमुंद)- आईपीसी 147, 341
8. विक्रांत सिंह (खैरागढ़ ) आईपीसी 188, 451, 186, 147, आईपीसी 186, 147, 294, 506, 353, 427


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
रायपुर, हल्द्वानी में कांग्रेस की रैली स्थल पर कथित शुद्धिकरण की घटना के विरोध में छत्तीसगढ़ कांग्रेस आज प्रदेशभर में जिला स्तरीय मार्च और सत्याग्रह करेगी। कांग्रेस ने सभी जिला, शहर,…
 14 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट है। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में कुछ जगह अति भारी बारिश, जबकि एक-दो स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती…
 14 August 2026
जगदलपुर, बस्तर में नक्सलवाद से आजादी की तस्वीर आज कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर दिखाई देगी। तिरंगा यात्रा के तीसरे और अंतिम दिन बीजापुर से यात्रा आवापल्ली, उसूर, गलगाम, नंबी और ताड़पाला…
 14 August 2026
रायपुर, स्वतंत्रता दिवस के चलते एयरपोर्ट में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस वजह से तस्कर ट्रेनों से सोने की तस्करी कर रहे हैं। गुरुवार को रायपुर और नागपुर…
 14 August 2026
कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन तोमन साहू की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की गतिविधियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक…
 14 August 2026
कोंडागांव। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करंजी में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण…
 14 August 2026
कोण्डागांव। रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत कोण्डागांव जिले से 51 श्रद्धालुओं का दल अयोध्या धाम में भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए मंगलवार की रात रवाना हुआ। श्रद्धालुओं के दल को…
 14 August 2026
कोंडागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से गुरुवार को कोंडागांव में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा के माध्यम…
 14 August 2026
कोण्डागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के विकास नगर स्टेडियम में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में कांकेर सांसद भोजराज नाग ध्वजारोहण करेंगे। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह…
Advt.