सेवा पर्व: सोनाखान परिक्षेत्र में ‘जल-जंगल यात्रा‘ का आयोजन

Updated on 26-09-2025 12:39 PM

रायपुर। सेवा पर्व 2025 के अंतर्गत वन मंत्री केदार कश्यप के निर्देशों पर बलौदाबाजार वनमण्डल द्वारा “जल-जंगल यात्रा‘ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वनमंडल अधिकारी धम्मशील गनवीर के मार्गदर्शन में इस कार्यक्रम के तहत प्राथमिक शाला झालपानी के विद्यार्थियों को जल, जंगल और पर्यावरण के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। बच्चों को बताया गया कि जल संकट, प्लास्टिक प्रदूषण और प्राकृतिक संसाधनों की कमी जैसी समस्याओं से बचने के लिए हमें मिलकर प्रयास करने होंगे। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने शपथ ली कि वे प्लास्टिक का कम से कम उपयोग करेंगे और अपने आस-पास सफाई बनाए रखेंगे। यह कार्यक्रम सोनाखान परिक्षेत्र के कोसमसरा सर्किल अंतर्गत बीट उत्तर झालपानी में प्रशिक्षु वनक्षेत्रपाल आस्था यादव के नेतृत्व में हुआ।

इस अवसर पर वन विभाग के अधिकारियों ने विद्यार्थियों को समझाया कि हर नागरिक का छोटा-सा प्रयास भी पर्यावरण बचाने में बड़ा योगदान दे सकता है। इस मौके पर विद्यालय के शिक्षक, प्रधान पाठक, ग्राम पंचायत झालपानी के सरपंच, वन प्रबंधन समिति के सदस्य, वन चौकीदार और श्रमिक भी उपस्थित रहे। सभी ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए भविष्य में भी पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लेने का संकल्प लिया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 October 2026
छत्तीसगढ़ के रायपुर में तंत्र-मंत्र और बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से करीब 150 ग्राम सोने के जेवर और 9 हजार रुपए ठग लिए गए। 3 आरोपी साधुओं…
 01 October 2026
छत्तीसगढ़ में अवैध शराब का कारोबार नया नहीं है, लेकिन 2026 में इसके नए तरीके सामने आए हैं। अब दूसरे राज्यों की शराब सिर्फ यहां लाकर नहीं बेची जा रही,…
 01 October 2026
बिलासपुर । खेतों तक पहुंचती सिंचाई की धार तखतपुर क्षेत्र के किसानों के लिए खेती का मजबूत सहारा बन रही है। आमाचुवा जलाशय और लोवर मनियारी व्यपवर्तन योजना से 2,197…
 01 October 2026
बिलासपुर।  शासन की डिजिटल सेवाओं का लाभ अब आम नागरिकों को घर के नजदीक और सुविधाजनक तरीके से मिल रहा है। विभिन्न शासकीय सेवाओं को सरल और सुगम बनाने के…
 01 October 2026
बिलासपुर । सेवा संकल्प अभियान के सेक्टर गिरधौना के आंगनबाड़ी केंद्र खैरी क्रमांक-2 में आंगन मिलन उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष श्रीमती माधवी वस्त्रकार, जनपद सदस्य …
 01 October 2026
बिलासपुर । भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी के राज्य चेयरमेन  तोमन साहू की अध्यक्षता में जिला शाखा बिलासपुर की समीक्षा बैठक जिला कार्यालय के मंथन सभाकक्ष में आयोजित की गई। उन्होंने जनभागीदारी…
 01 October 2026
बिलासपुर । सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत मंगला में जल संरक्षण एवं स्वच्छता को लेकर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान जल स्रोत सुधार, नदी घाट स्वच्छता…
 01 October 2026
बिलासपुर । गंभीर बीमारी के उपचार में होने वाला खर्च कई परिवारों के लिए बड़ी आर्थिक चुनौती बन जाता है। ऐसे समय में आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं शहीद…
 30 September 2026
रायपुर में गुटखा कारोबारी के ठिकाने पर डायरेक्टरेट जनरल ऑफ जीएसटी इंटेलिजेंस (DGGI) की टीम ने छापेमारी की है। महाराष्ट्र से मिले इनपुट के बाद अधिकारियों की टीम 3 गाड़ियों…
Advt.