13 साल की ऊंचाई पर सर्विस सेक्टर , बढ़कर 62 पर पहुंचा

Updated on 04-05-2023 07:24 PM
नई दिल्ली: अप्रैल में सर्विस सेक्टर की PMI 13 साल के हाई लेवल पर पहुंच गई। एसएंडपी ग्लोबल इंडिया सर्विसेज सेक्टर का PMI Index अप्रैल में बढ़कर 62 अंक पर पहुंच गया। यह मार्च में 57.8 के स्‍तर पर था। इन आंकड़ों से पता चलता है कि देश में सर्विस सेक्टर की गतिविधियों में 2010 के मध्य के बाद सबसे तेज विस्तार हुआ है। नए कारोबार में इजाफा होने से सर्विस PMI में यह उछाल आया है। यह लगातार 21 वां महीना है जबकि सर्विस सेक्टर का PMI 50 के स्तर से ऊपर बना हुआ है। पर्चेजिंग मैनेजर्स इंडेक्स यानी PMI के 50 से ऊपर होने का मतलब विस्तार से होता है।

जोरदार प्रदर्शन

एसएंडपी ग्लोबल मार्केट इंटेलिजेंस में असोसिएट निदेशक (इकोनॉमिक्स) पॉलियाना डी लीमा का कहना है कि भारत के सर्विस सेक्टर का प्रदर्शन अप्रैल में काफी शानदार रहा। इस दौरान नए कारोबार और उत्पादन में ग्रोथ पिछले करीब 13 साल में सबसे अधिक रही। सबसे बेहतर प्रदर्शन फाइनैंशल और इंश्योरेंस सेक्टर ने किया।

डिमांड में तेजी

एसएंडपी ग्लोबल इंडिया की रिपोर्ट में कहा गया है कि सर्विस सेक्टर में कार्यरत कंपनियों ने संकेत दिया है कि अप्रैल में भारतीय सेवाओं की इंटरनैशनल डिमांड में खासा सुधार हुआ है। नया निर्यात कारोबार लगातार तीसरे महीने बढ़ा है। हालांकि, मूल्य के मोर्चे पर बात की जाए, तो अप्रैल में उत्पादन लागत पिछले तीन माह में सबसे तेजी से बढ़ी है। खाने-पीने का सामान, ईंधन, दवाएं, परिवहन की बढ़ती लागत महंगाई की प्रमुख वजह हैं। इसके अलावा उपभोक्ता सेवाओं पर औसत खर्च में सबसे तेज बढ़ोतरी देखने को मिली है।


13 साल की ऊंचाई पर सर्विस PMI

सर्विस सेक्टर में 2010 के बाद सबसे ज्यादा तेज़ी
62 पर पहुंच गया अप्रैल में सर्विस सेक्टर का PMI
21 महीने से बना हुआ है 50 के स्तर से ऊपर
57.8 के स्‍तर पर था मार्च में सर्विस सेक्टर का PMI


किस महीने कितना रहा सर्विस सेक्टर का PMI

  • दिसंबर 58.5
  • जनवरी 57.2
  • फरवरी 59.4
  • मार्च 57.8
  • अप्रैल 62.0

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.