मोदी के जन्मदिन पर 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा

Updated on 17-09-2022 05:06 PM
राष्ट्रीय नेतृत्व से तय कार्यक्रमों के अनुसार प्रदेश भाजपा भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिन मनाएगी। इसे प्रदेश में सेवा पखवाड़े के तौर पर मनाने का कार्यक्रम तय किया गया है। इसके तहत सफाई, किसानों से मुलाकात, दिव्यांगों को कृत्रिम अंग, बांटने, और खादी खरीदने जैसे कार्यक्रम तय किए गए हैं।

सेवा पखवाड़ा के प्रदेश संयोजक संजय श्रीवास्तव ने पीसी में बताया कि सेवा ही संकल्प के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर भारतीय जनता पार्टी 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा आयोजित कर जनसेवा के कार्यक्रम करेगी।

श्रीवास्तव ने बताया कि 17 सितंबर को जिला स्तर पर रक्तदान शिविर, मंडल एवं बूथ स्तर पर वृक्षारोपण, जिला स्तर पर प्रदर्शनी एवं पुस्तक स्टाल, 18 सितंबर को निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर जिला स्तर पर, 19 सितंबर को कृत्रिम अंग एवं उपकरणों का वितरण जिला स्तर पर, 20 सितंबर को सामान्य एवं सार्वजनिक स्थल पर मंडल स्तर पर स्वच्छता अभियान, 21 सितंबर को अमृत सरोवरों पर श्रमदान, 22 सितंबर को मंडल स्तर पर जल संरक्षण जल ही जीवन अभियान, 23 सितंबर को आत्मनिर्भर भारत जिला स्तर पर, वोकल फार लोकल कार्यक्रम होगा।

इसके बाद 24 सितंबर को शुभकामनाएं एवं अभिनंदन पत्र, 25 सितंबर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर प्रतिमा पर माल्यार्पण, मन की बात, बूथ की बैठक और स्वच्छता अभियान, 26 एवं 27 सितंबर को प्रत्येक टीकाकरण केंद्र पर पंपलेट वितरण, 30 सितंबर को जिला स्तर पर प्रबुद्ध जन एवं बुद्धिजीवी सम्मेलन, 2 अक्टूबर को गांधी जयंती एवं शास्त्री जयंती पर माल्यार्पण, स्वच्छता अभियान, खादी खरीदी एवं किसान जवान सम्मान जिला स्तर पर आयोजित किया जाएगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 September 2026
छत्तीसगढ़ के जीएसटी विभाग में सीमित भर्ती परीक्षा के जरिए टैक्स इंस्पेक्टर बने 42 कर्मचारियों की नियुक्ति रद्द कर दी गई है। 2021 और 2022 में हुई परीक्षा के माध्यम…
 17 September 2026
राज्य सरकार के लिखित आदेश के बावजूद दूसरे-तीसरे वर्ष और तीसरे-पांचवें सेमेस्टर में प्रवेश नहीं मिलने का आरोप लगाते हुए एनएसयूआई कार्यकर्ताओं और छात्रों ने बुधवार को पं. रविशंकर शुक्ल…
 17 September 2026
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक पद पर 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर भाजपा का महीनेभर का ‘सेवा संकल्प अभियान’ गुरुवार से शुरू होगा। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर…
 17 September 2026
सीजीपीएससी पर्चा लीक मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 2021 के साथ अब 2020 में हुई परीक्षा की भी जांच शुरू कर दी है। ईडी की ओर से जारी बयान…
 17 September 2026
छत्तीसगढ़ में फिलहाल बारिश कमजोर है। पिछले 24 घंटे में ज्यादातर जिले सूखे रहे, जबकि कुछ जगहों पर हल्की बारिश हुई। सरायपाली और कटेकल्याण में 10-10 मिमी बारिश दर्ज की…
 17 September 2026
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में युवक ने खुद को बीट्स पिलानी से B.Tech और जयपुर की कंपनी में 48 लाख रुपए सालाना सैलरी पर काम करने वाला बताकर युवती से शादी…
 17 September 2026
रायपुर में गणेश उत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। शहर में अलग-अलग थीम पर गणेश पंडाल और अनोखी मूर्तियां आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। कहीं 20 फीट लंबे…
 17 September 2026
2013 में झीरम घाटी में कांग्रेस नेताओं समेत 29 लोगों की हत्या के मामले में जगदलपुर NIA कोर्ट ने 10 दोषियों को फांसी की सजा सुनाई है। इनमें 2 महिला…
 16 September 2026
कोरबा । कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में विभागवार लंबित प्रकरणों, टीएल मामलों, जनशिकायतों तथा शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की प्रगति की समीक्षा…
Advt.