सात सौ वाहन जाम में फंसे, बावडि़या ब्रिज से आकृति सिटी तक थमें रास्ते

Updated on 19-06-2023 06:34 PM

भोपाल। राजधानी के नए शहर का होशंगाबाद रोड और बावडि़या कलां के इलाके सुबह साढ़े दस बजे से सवा ग्यारह बजे तक लंबा जाम लग गया है। इस जाम में करीब सात सौ वाहन फंसकर रह गए। जाम की हालात यह थी कि दो पहिया वाहनों को भी निकलने का स्थान नहीं था। जाम की जानकारी मिलने पर पुलिस का एक जवान इस व्यवस्था को दुरूस्त करने में लगा हुआ था। इसके बाद भी लंबा जाम खुलने में एक घंटे का समय लगा और उसके बाद भी ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह से चालू नहीं हुई। वाहन रेंगते हुए निकल रहे थे। इस मार्ग पर यहां पर जाम के हालात रोजाना बनने के हालात बनने शुरू हो गए हैं।

हम बता देंकि साेमवार को शासकीय और निजी कार्यालय का कामकाज के दिन की शुरुआत का दिन रहता है। रविवार को अवकाश होने के बाद सोमवार को अचानक से वाहन आने शुरू हो गए । सबसे पहले तिलक नगर चौराहे पर जाम लग गया है। इसके कारण दोनों तरफ के रास्ते जाम हो गए। इस कारण एक तरफ गुलमोहर और दूसरी तरफ आकृति सिटी की तरफ जाने वाले रास्तों पर जाम लग गया। लोग जैसे - तैसे इस मार्ग से आगे निकले तो बावाडिया ब्रिज पर लंबा जाम लगा था। इस कारण से दानापानी और गुलमोहर नहर की तरफ जाने वाले रास्ते और होशंगाबाद रोड के रास्ते में वाहनों की कतार लग गई। तमाम कोशिश के बाद वाहन नहीं निकल पा रहे थे। इस असर होशंगाबाद रोड पर भी नजर आ रहा था।

बावड़ियां ब्रिज पर चल रहा है काम

बावड़िया ब्रिज पर इन दिनों काम चल रहा है, इस पुल पर लोग विपरीत दिशा ज्यादा निकलते है।इसलिए इस पर रोक लगाने डिवाइडर बनाया जा रहा है। इसके बाद भी लोग विपरित दिशा से निकल रहे थे। इसके कारण जाम के हालात बन गए थे, काफी मशक्कत के बाद वाहनों को निकलने में परेशानी चल रही है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
भोपाल, बरकतउल्ला बरकतउल्ला (बीयू) की लेटलतीफी का असर अब विद्यार्थियों के फोर्थ ईयर के विकल्प पर पड़ रहा है। विश्वविद्यालय अब तक बीए और बीएससी थर्ड ईयर का रिजल्ट घोषित नहीं…
 10 August 2026
भोपाल, विश्व आदिवासी दिवस पर रविवार को दशहरा मैदान में मप्र आदिवासी विकास परिषद ने आदिवासी सम्मेलन आयोजित किया। परिषद के अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि वे…
 10 August 2026
भोपाल/ग्वालियर, राष्ट्रीय चंबल सेंचुरी में जारी अवैध रेत खनन पर नकेल कसने के लिए वन विभाग बड़ा एक्शन प्लान लागू करने जा रहा है। सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद मुरैना…
 10 August 2026
भोपाल, भोपाल और उसके 50 किलोमीटर के दायरे में औद्योगिक नक्शा तेजी से बदल रहा है। बीएचईएल और भारी इंजीनियरिंग पर केंद्रित रहे इस क्षेत्र में अब सेक्टर-वाइज इंडस्ट्रियल क्लस्टर आकार…
 10 August 2026
भोपाल, भोपाल मेट्रो के अंडरग्राउंड रूट पर काम कर रही दोनों टनल बोरिंग मशीन (टीबीएम) अब तक 260 मीटर सुरंग बना चुकी है। भोपाल रेलवे स्टेशन और नादरा बस स्टैंड के…
 10 August 2026
भोपाल, संस्कृत विषय के प्रति विद्यार्थियों में घटते रुझान में तेजी लाने और संस्कृत शिक्षा को बढ़ावा देने राज्य सरकार हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को…
 10 August 2026
भोपाल, एक पिता ने जिंदगीभर मेहनत कर अपने चार बच्चों को पाला। जो कुछ कमाया, उनके बीच बांट दिया। जिंदगी के आखिरी पड़ाव पर उसी पिता को अपनों से दूर वृद्धाश्रम…
 10 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में आने वाले वित्तीय वर्ष के बजट की तैयारियां शुरू हो गई हैं। वित्त विभाग ने सभी विभागों को अनुसूचित जनजाति के लिए 23 प्रतिशत और अनुसूचित…
 10 August 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश के सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी दूर करने के लिए लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग ने 233 नए डेंटल सर्जन की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू कर दी…
Advt.