12 में से 7 एथलीट 90 मीटर क्लब वाले, ओलंपिक से लेकर डायमंड लीग चैंपियन तक गोल्ड की रेस में

Updated on 18-09-2025 01:37 PM
टोक्यो: 2021 में जापान के टोक्यो में हुए ओलंपिक में नीरज चोपड़ा ने भाला फेंक इवेंट में गोल्ड मेडल जीता था। इस इवेंट का आयोजन नेशनल स्टेडियम में हुआ था। अब करीब 4 साल बाद नीरज चोपड़ा एक बार फिर नेशनल स्टेडियम में भाला फेंक के फाइनल में उतरने वाले हैं। इस बार टूर्नामेंट है विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप। नीरज इसके डिफेंडिंग चैंपियन भी हैं। बुधवार को हुए क्वालिफिकेशन राउंड में 84.50 मीटर का थ्रो करके वह फाइनल में पहुंचे।

फाइनल में कई दिग्गज एथलीट

नीरज चोपड़ा के अलावा फाइनल में ओलंपिक चैंपियन अरशद नदीम , डायमंड लीग चैंपियन जूलियन वेबर, पूर्व वर्ल्ड चैंपियन एंडरसन पीटर्स के अलावा जुलिअस येगो, डेविड वेंगनर, कर्टिस थॉम्पसन, कैमरून मैएंट्री, रुमेश थरंगा, जैकब वडलेज, केशोर्न वाल्कोट और सचिन यादव शामिल हैं। इन 12 में से 7 ऐसे एथलीट हैं जो 90 मीटर से ज्यादा का थ्रो कर चुके हैं। क्वालिफिकेशन में एंडरसन पीटर्स ने 89.53 मीटर का बेस्ट थ्रो किया। इन एथलीट्स में करियर बेस्ट थ्रो भी पीटर्स के ही नाम है। 2022 में उन्होंने 93.07 मीटर भाला फेंका था।

वेबर का फॉर्म सबसे खतरनाक

वर्तमान फॉर्म को देखें तो जर्मनी के जूलियन वेबर सबसे बेहतरीन फॉर्म में हैं। उन्होंने पिछले महीने ही ज्यूरिख में हुए डायमंड लीग फाइनल में 91.51 मीटर का थ्रो किया था। उन्होंने दो बार 90 मीटर को क्रॉस किया। दोहा डायमंग लीग में नीरज चोपड़ा ने अपने करियर में पहली बार 90 मीटर का मार्क क्रॉस किया। हालांकि इसके बाद भी वह दूसरे नंबर पर रहे। वहां भी वेबर ने बाजी मार ली थी।

कब शुरू होगा फाइनल मुकाबला?

वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भाला फेंक इवेंट का फाइनल आज यानी 18 सितंबर को होगा। इसी शुरुआत भारतीय समय अनुसार दोपहर 3 बजकर 53 मिनट पर होगी। इसे स्टार् स्पोर्ट्स नेटवर्क के साथ ही जियो हॉटस्टार ऐप पर देखा जा सकता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
 07 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस की सांसें उस वक्त थम गईं…
 07 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की दौड़ में अपनी उम्मीदें जीवित रखने के इरादे से भारतीय क्रिकेट टीम 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट…
 07 August 2026
नई दिल्ली: कोलंबो में अभ्यास सत्र के दौरान दो बार चोटिल हुए भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की स्थिति को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( बीसीसीआई ) का आधिकारिक…
 07 August 2026
नई दिल्ली: साउथ अमेरिकन मेन्स टी20 इंटरनेशनल चैंपियनशिप के पहले मुकाबले में ब्राजील ने पेरू को एकतरफा अंदाज में 6 विकेट से शिकस्त देकर टूर्नामेंट में धमाकेदार शुरुआत की है।…
 07 August 2026
नई दिल्ली: ग्लासगो में संपन्न हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के खत्म होते ही एक नया विवाद खड़ा हो गया है। प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद पाकिस्तान और युगांडा के कई…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
Advt.